Responsive Scrollable Menu

96 प्रतिशत से अधिक यूपीआई ट्रांजैक्शन पर छोटे व्यापारियों को एमडीआर से छूट: एनपीसीआई

96 प्रतिशत से अधिक यूपीआई ट्रांजैक्शन पर छोटे व्यापारियों को एमडीआर से छूट: एनपीसीआई

Continue reading on the app

मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया:11 साल का करियर रहा, दो वर्ल्ड कप जीतें; पिछले साल खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने 11 साल के करियर में दो वर्ल्ड कप और चार एशेज सीरीज जीतीं। वुड ने इंग्लैंड के लिए 38 टेस्ट में 119, 70 वनडे में 80 और 38 टी-20 इंटरनेशनल में 54 विकेट लिए। वह इंग्लैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वुड ने इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल नवंबर में पर्थ में एशेज टेस्ट के दौरान खेला था। इसके बाद वह लगातार चोटों से जूझते रहे। दो वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका मार्क वुड ने 2015 में लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उनके करियर में इंग्लैंड की दो वर्ल्ड कप जीत शामिल रहीं। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई और 18 विकेट लिए। इसके तीन साल बाद वुड ने ऑस्ट्रेलिया में हुए 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में चार मैच खेले और 9 विकेट लिए। इंग्लैंड ने यह टूर्नामेंट भी अपने नाम किया था। एशेज सीरीज में भी यादगार प्रदर्शन वुड ने इंग्लैंड के लिए चार एशेज सीरीज खेलीं। 2015 की पहली एशेज सीरीज में उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में वह विकेट लिया था, जिससे इंग्लैंड की सीरीज जीत पक्की हुई। 2023 में टेस्ट टीम में उनकी वापसी यादगार रही। हेडिंग्ले में उनकी तेज गेंदबाजी ने इंग्लैंड को 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करने में मदद की। इंग्लैंड ने वह एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ की थी। चोटों के कारण लिया फैसला हालांकि, लगातार चोटों के कारण वुड का खेलना कम होता गया। उन्होंने कहा कि मेडिकल सलाह के अनुसार टेस्ट और 50 ओवर का क्रिकेट अब उनके लिए संभव नहीं है। वुड ने कहा, मैंने हमेशा चोट से वापसी करके लोगों को गलत साबित करने की कोशिश की। मैं सबको दिखाना चाहता था कि मैं क्या कर सकता हूं। दुर्भाग्य से इस बार मैं यह लड़ाई हार गया। उन्होंने आगे कहा, इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और सपना था। मेरे अंदर का छोटा बच्चा इंग्लैंड के लिए इतना खेलने पर बहुत खुश होता।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games India Schedule 2026: मनु और मीरा से गोल्ड की उम्मीद, चौथे दिन ऐसा रहेगा भारत का कार्यक्रम

Asian Games India Schedule 2026: एशियन गेम्स का चौथा दिन भारत के लिए कई मेडल लेकर आ सकता है, जिसमें एक से ज्यादा गोल्ड मेडल की संभावना है. खास तौर पर ओलंपिक मेडलिस्ट सितारों से उम्मीदें रहेंगी. Tue, 22 Sep 2026 22:13:40 +0530

  Videos
See all

Viral Video | अमेरिकी सैनिकों ने आजमाई भारत में बनी AK 203 | #usa | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T20:05:13+00:00

Jamui Viral Video Case: जमुई कांड में अब क्या होगा? | Nandan Yadav | Encounter | Jamui Couple #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T20:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers