भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा; मंधाना के 79, ऋचा घोष की नाबाद 49 रन की तूफानी पारी
Asian Games 2026. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आइची-नागोया एशियन गेम्स-2026 में अपने गोल्ड मेडल का शानदार बचाव किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मंगलवार को श्रीलंका को 147 रनों से करारी शिकस्त देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम बनाए रखा। भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने …
The post भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा; मंधाना के 79, ऋचा घोष की नाबाद 49 रन की तूफानी पारी appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
Oppo A7 Pro Max 5G लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर से लैस, जानें कीमत
Oppo A7 Pro Max 5G Launched: Oppo ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में अपना नया Oppo A7 Pro Max 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के A सीरीज के इस नए फोन में बड़ी 10,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।
फोन में 50MP का रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Oppo A7 Pro Max 5G को कंपनी ने इस साल अगस्त में चीन में भी लॉन्च किया था। अब इसे चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया गया है।
Oppo A7 Pro Max 5G की कीमत
Oppo A7 Pro Max 5G के 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ऑस्ट्रिया में EUR 599 (लगभग 61,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, मलेशिया में फोन का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल MYR 2,299 में उपलब्ध है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें Lunar Black और Surfing Blue ऑप्सन शामिल है। भारत में Oppo A7 Pro Max 5G की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Oppo A7 Pro Max 5G के स्पेसिफिकेशन
Oppo A7 Pro Max 5G में 6.78 इंच का 1.5K Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1,272 × 2,772 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz तक का Adaptive Refresh Rate मिलता है। इसका टच सैंपलिंग रेट 330Hz तक है। कंपनी के अनुसार, स्क्रीन की ब्राइटनेस 800 निट्स तक और HBM मोड में 1,800 निट्स तक पहुंच सकती है।
Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Oppo A7 Pro Max 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Adreno 629 GPU मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित ColorOS 16.0 पर चलता है।
50MP का रियर और फ्रंट कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Oppo A7 Pro Max 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर और 2-axis Optical Image Stabilization (OIS), 2MP मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें f/2.0 अपर्चर और 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है।
10,000mAh की बड़ी बैटरी
Oppo A7 Pro Max 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है। फोन में 80W SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन Wired Reverse Charging को भी सपोर्ट करता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को फोन की बैटरी से चार्ज किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1 और NFC का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा GPS, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे नेविगेशन सिस्टम भी दिए गए हैं। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही फेस रिकग्निशन फीचर भी मौजूद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Bharat Samachar
Haribhoomi











