Responsive Scrollable Menu

ईरान को अमेरिका का नया झटका! 23 सितंबर से दुनियाभर में ईरानी फ्लाइट्स को बैन करने का लिया फैसला

US Iran War: अमेरिका ईरान के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब यह संघर्ष दो देशों से निकलकर पूरी दुनिया में अपने पांव पसार रहा है. अमेरिका ने ईरान को नई धमकी दी है. अमेरिका ने दुनियाभर में ईरानी फ्लाइट्स को बैन करने की बात कही है. 

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि बुधवार 23 सितंबर से ईरानी एयरलाइंस को अंतरराष्ट्रीय यात्रा से प्रभावी रूप से बाहर किया जा सकता है, क्योंकि वाशिंगटन उन विदेशी कंपनियों के खिलाफ द्वितीयक प्रतिबंधों की धमकी दे रहा है जो ईरान की एयरलाइंस को सेवाएं प्रदान करना जारी रखती हैं. 

 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंत्री बेसेंट ने सोमवार को कहा कि 23 सितंबर को दुनिया भर में सभी ईरानी एयरलाइंस बंद हो जाएंगी, क्योंकि ट्रम्प प्रशासन तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है. यह चेतावनी केवल ईरानी एयरलाइंस तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विदेशी हवाईअड्डों, ईंधन आपूर्तिकर्ताओं, टिकट कंपनियों और उन अन्य व्यवसायों को भी शामिल किया गया है जो इन एयरलाइनों के अंतरराष्ट्रीय परिचालन में सहयोग करते हैं. 

यह भी पढ़ें: 'वैश्विक संकटों से निपटने के लिए आपसी सहयोग मजबूत करने की जरूरत', UNGA में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

 

दुनियाभर की कंपनियों को दी धमकी

रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री बेसेंट ने कहा कि अगर कोई विमान ईरान में उतरता है, तो उसे ईंधन, लैंडिंग की सुविधा या टिकट उपलब्ध नहीं कराया जा सकता. ऐसा करने पर संबंधित कंपनी या संस्था अमेरिकी डॉलर आधारित वित्तीय व्यवस्था से बाहर हो सकती है. यह चेतावनी ऐसे समय में सामने आई है, जब ट्रंप प्रशासन ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए उसकी अंतरराष्ट्रीय वित्तीय और कारोबारी नेटवर्क तक पहुंच को सीमित करने की कोशिश कर रहा है.

पहले भी लग चुका है बैन

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने कुछ ऐसी ईरानी एयरलाइनों पर प्रतिबंध लगा दिए, जिन पर पहले कार्रवाई नहीं हुई थी. इसके अलावा ईरान के विमानन क्षेत्र को मदद देने वाली विदेशों में स्थित कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाए गए. यह ताजा खतरा ट्रंप प्रशासन के उस व्यापक प्रतिबंध अभियान के बीच आया है जिसका उद्देश्य ईरान की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय और वाणिज्यिक नेटवर्क तक पहुंच को सीमित करना है. 

 

चीन से ट्रंप की बात के बाद आया फैसला

बेसेंट का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली प्रस्तावित बैठक से पहले आया है. इससे एक दिन पहले उन्होंने चीन के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग के साथ बातचीत की थी. चीन ईरान का एक बड़ा आर्थिक साझेदार और महत्वपूर्ण राजनयिक समर्थक है. ऐसे में ईरान की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय पहुंच को सीमित करने की अमेरिकी कोशिशों में चीन का सहयोग अहम माना जा रहा है.

अल जजीरा के मुताबिक, बेसेंट ने कहा कि अमेरिकी दबाव अभियान से जुड़ी बातचीत में चीनी अधिकारी काफी सक्रियता से हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि अमेरिका, चीन के वित्तीय अधिकारियों के साथ ईरान पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों को लागू करने और उनके पालन को लेकर सकारात्मक बातचीत कर रहा है. बेसेंट ने कहा कि इस बातचीत में पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के गवर्नर पैन गोंगशेंग समेत चीन के अन्य वित्तीय अधिकारी भी शामिल हैं.

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज मंगल के दिन परिवर्तिनी एकादशी का दिव्य संगोय, इन राशियों को होगा लाभ, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 22 सितंबर 2026, मंगलवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. इस एकादशी पर भगवान विष्णु करवट बदलते हैं. ऐसे में आज मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों को लाभ होने वाला है. आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र सुबह 07:06 बजे तक रहेगा और इसके बाद श्रवण नक्षत्र का संचार होने वाला है. आज योगों की बात करें तो अतिगंड योग शाम 04:29 बजे तक रहेगा, जिसके बाद सुकर्मा योग का दिव्य संयोग बन रहा है. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 22 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 22 September 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के लोगों को आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. धन क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज प्रगति का योग बन रहा है और मान सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. आज संतान से मन प्रसन्न रहेगा और पदोन्नत हो सकते हैं. भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा.

सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की आराधना करें 
शुभ अंक- 1
लक रंग- लाल
लक मीटर- 7

2.वृषभ राशि
 
इस राशि के लोगों को आज लेखन कार्य से धन लाभ होगा और परिश्रम से धन लाभ होगा. आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और नया वाहन खरीद सकते हैं. आज समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और यात्रा, तीर्थाटन का लाभ मिलेगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Parivartini Ekadashi 2026: 21 या 22 सितंबर, कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें सही तारीख व पारण का दिन

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों की आज धन की स्थिति अच्छी होगी, रुका हुआ धन मिलेगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में शुभ कार्य होगा. रोजगार के अवसर मिलेंगे और 
माली हालत अच्छी होगी.

सावधानी- सोच सकारात्मक रखें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए. आज बड़ी सफलता का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज मन प्रसन्न रहेगा और
रोग और शत्रु परास्त होंगे.षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि
 
सिंह राशि के लोगों को आज नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आपको मान सम्मान मिलेगा. साथ ही आज आपके लिए 
दूर देश की यात्रा होगी. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. साहित्यिक जगत से लाभ होगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
सोच समझकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन, साहित्य के क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज मान सम्मान मिलेगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी. जमीन खरीदने का योग बन रहा है. आज छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
पंचमेवा की खीर से हवन करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज इन्हें रोजगार से लाभ मिलेगा. आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
 
8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन धन लाभ के योग बन रहे हैं.  पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है. आज माली स्थिति में सुधार होगा. आज नौकरी मिल सकती है और प्रमोशन मिल सकता है. परिवार में शुभ कार्य होगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
खान-पान में सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज देश विदेश की यात्रा का योग है. आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. समय आपके अनुकूल चल रहा है. आज जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.

सावधानी- अधिक खर्च से बचें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन मिलेगा. आज महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे और लेखन कार्य से धन मिलेगा. पत्नी से अनबन हो सकती है और नेत्र की पीड़ा हो सकती है. अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें. माली हालत अच्छी होगी.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें 
उपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का ग्रे
लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज इन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा सभी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. दूर देश की यात्रा होगी. व्यापार के नए अवसर मिलेंगे और छात्र, खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ है.

सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 6       

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आवेश में आकर कोई काम न करें और वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है. समय का सदुपयोग करें और भाग्य का साथ मिलेगा. 

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 7 

आज के नुस्खे

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित है..हनुमान जी की पूजा न केवल शारीरिक और मानसिक शक्ति देती है, बल्कि जीवन की हर समस्या का समाधान भी करती है.अगर आप भी अपने जीवन में रुकावटें महसूस कर रहे हैं तो छोटे छोटे उपाय कर अपनी परेशानियों से निजात पा सकते हैं 

सुबह स्नान के बाद भगवान हनुमान को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं...ऐास करने से आपको शनि दोष से राहत मिलेगी, भय और नकारात्मक ऊर्जा से आपकी रक्षा होगी 

कम से कम 11 या 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें..ऐसा करने से शनि
और मंगल से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है..और जातक के अंदर आत्मबल, साहस और सकारात्मक सोच बढ़ती है

हनुमान मंदिर में जाकर गुड़ और चने का भोग लगाएं...ऐसा करने से जीवन की बाधाएँ और परेशानियाँ धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और जातक की मनोकामनाएं पूर्ण होती है 

जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र का दान करें...हनुमान जयंती जैसे पवित्र दिन पर भोजन और वस्त्र दान करने से पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है...दान करने से व्यक्ति को मानसिक शांति और आत्मिक संतोष मिलता है. दूसरों की मदद करने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है.

शाम के समय सुंदरकांड का पाठ सुनना अत्यंत शुभ माना जाता है. यदि किसी को भय या नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती हो तो हनुमान मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ हो चुका है, इस व्रत कथा को पढ़ें बिना नहीं मिलेगी कृपा

Continue reading on the app

  Sports

कभी स्कूल में शरारत के लिए थे बदनाम, आज बने देश का गौरव, जानें कैसे जय मीणा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026 में भारत को सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में पहली बार पदक मिला. पदल जीतने वाले खिलाड़ी जय मीणा है. जय ने कांस्य पदक अपने नाम किया. पदक जीतने के बाद जय ने अपनी शुरुआती जीवन के बारे बताते हुए कहा कि वह बचपन में इतने शाररती थे कि उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था. स्कूल से निकालने के बाद फिर जय मीणा की किस्मत पलटी. Wed, 23 Sep 2026 22:10:09 +0530

  Videos
See all

Warnings from women over cheap 'bleph' eyelid surgery | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T21:30:07+00:00

Iran President Masoud Pezeshkian ने अमेरिका-इज़राइल को बताया 'आतंकवाद का असली चेहरा' | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T21:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers