फिसड्डी पाकिस्तान का आखिरकार खुला भाग्य, अब खाली हाथ नहीं लौटेगा घर, बांग्लादेश के हराकर जीता बॉन्ज मेडल
Pakistan women cricket team : पाकिस्तान क्रिकेट काफी पीछे चला गया है. अब उसे फिसड्डी बोला जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा. पाकिस्तान मेंस और विमेंस दोनों टीमों आज के समय में जिस तरह का क्रिकेट खेल रही हैं, उन्हें कोई भी टीम हरा सकती है. लेकिन इस बुरे दौर में भी पाकिस्तान क्रिकेट फैंस को आखिरकार खुश होने का एक मौका मिला है. दरअसल, पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने सना फातिमा की कप्तानी में एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है.
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरे स्थान पर अपना अभियान खत्म किया है, जिसके चलते उसे ब्रॉन्ज मेडल मिला है. पाकिस्तान ने आज यानी 22 सितंबर मंगलवार को खेले गए कांस्य पदक मैच में बांग्लादेश की टीम को 31 रनों से हराकर ये उपलब्धि अपने नाम की है.
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन बनाए थे. बांग्लादेश की टीम 146 रनों के लक्ष्य का पीछा खरते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन बना सकी और 31 रन से मैच हार गई.
Pakistan win the Bronze medal in the women's competition of the Asian Games after defeating Bangladesh by 31 runs ????
— ICC (@ICC) September 22, 2026
????: https://t.co/pjvtTAvgty pic.twitter.com/7kCRIz7j4s
फातिमा सना ने बनाए 45 रन
पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में कप्तान फातिमा सना ने सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली. उन्होंने 30 गेंदों की अपनी पारी में 3 छक्के और 3 चौके लगाए. उनके अलावा पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के लिए गुल फिरोजा ने 23 गेंदों पर 31 रन बनाए. वहीं आलिया रियाज के बल्ले से 22 गेंदों पर 25 रन निकेल. शावाल जुल्फिकार ने भी 17 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश की ओर से नाहिदा अख्तर, शोरना अख्तर और औप रितू मोनी ने 2-2 विकेट हासिल किए. वहीं संजीदा को 1 विकेट मिला.
Pakistan Women beat Bangladesh Women by 31 runs at the Asian Games to win the bronze medal!
— Bilaljatt???????? (@Bilaljatt2000) September 22, 2026
Standout performances:
Captain Fatima Sana - 45 off 30 balls & 1 wicket
Umm-e-Hani - 3 wickets for just 10 runs in 4 overs. pic.twitter.com/JqmwznZgyv
बांग्लादेश की बल्लेबाजी रहीं फ्लोप
जब बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम बल्लेबाजी करने आए तो उनके ज्यादातर बल्लेबाज रन बनाने में विफल रहे. टीम के लिए शरमीन अख्तर सबसे सफल बल्लेबाज रहीं. उन्होंने 45 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 46 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम के काम नहीं आई और आखिर में बांग्लादेश ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गई और उनसे चौथे स्थान पर अपना अभियान समाप्ति किया.
Result | Pakistan Women won by 31 runs
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 22, 2026
Bangladesh Women ???? Pakistan Women
3rd Place Play-off | Asian Games 2026#Bangladesh #Tigresses #AsianGames2026 #Cricket pic.twitter.com/cQNftuNEna
इन पाकिस्तानी बॉलर्स ने लिए विकेट
उके अलावा कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज निगार सुल्ताना ने 25 रन बनाए. दिलारा अख्तर ने 12 और नाहिदा अख्तर ने 10 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 2 अंकों में नहीं पहुंच सकीं. पाकिस्तान के लिए उम्मे-हनी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं तस्मीना रुआब, कप्तान फातिमा सना, नशरा संधू और आयशा जफर को 1-1 विकेट मिला. अब पाकिस्तान घर खाली हाथ नहीं लौटेगा.
ये भी पढ़ें : Asian Games 2026 Day 4 Schedule: आज क्रिकेट में गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगी टीम इंडिया, देखें चौथे दिन का भारत का पूरा शेड्यूल
केरलम में टूटा 40 साल का SFI तिलिस्म, ABVP ने छात्रसंघ चुनाव में किया क्लीन स्वीप, सभी 12 पद जीते
Kerala Student Union Elections: केरल के त्रिपुनिथुरा स्थित गवर्नमेंट संस्कृत कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में इस बार कैंपस का राजनीतिक समीकरण बदल गया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने छात्रसंघ के सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की. इसके साथ ही कॉलेज में लंबे समय से चले आ रहे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के प्रभाव को बड़ा झटका लगा है.
इस कॉलेज में SFI का कई सालों से प्रभाव रहा है. इस बार ABVP ने चेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सन, जनरल सेक्रेटरी, मैगजीन एडिटर, आर्ट्स क्लब सेक्रेटरी और यूनिवर्सिटी यूनियन काउंसलर जैसे प्रमुख पद अपने नाम किए. ABVP ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ABVP ने केरल में SFI के 40 साल पुराने गढ़ को तोड़कर एक नया अध्याय लिखा है. त्रिपुनिथुरा के गवर्नमेंट संस्कृत कॉलेज में एक ऐतिहासिक जीत मिली है, जहां ABVP ने सभी 12 सीटों पर कब्ज़ा जमाया और कैंपस पर SFI के चार दशकों के दबदबे को खत्म कर दिया.
A new chapter begins as ABVP breaks SFI’s 40-year-old bastion in Kerala!
— ABVP (@ABVPVoice) September 21, 2026
A historic breakthrough at Government Sanskrit College, Tripunithura, as ABVP sweeps all 12 seats, ending SFI’s four decades hold over the campus.
This victory is more than a number. It is the result of… pic.twitter.com/v4jK8GtphI
इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत
स्निग्धा एम हरि को चेयरपर्सन और आदित्य टीए को वाइस चेयरपर्सन चुना गया. विग्नेश भट्ट ने जनरल सेक्रेटरी, विग्नेश डी. ने मैगजीन एडिटर और अंजलि टी. ने आर्ट्स क्लब सेक्रेटरी का पद जीता. वहीं निवद्या केएन यूनिवर्सिटी यूनियन काउंसलर चुनी गईं. इसके अलावा शिवानी आर और अवनी सी बी को क्रमशः सेकंड यूजी रिप्रेजेंटेटिव और सेकंड पीजी रिप्रेजेंटेटिव चुना गया. त्रिपुनिथुरा के इस कॉलेज में लंबे समय से SFI का प्रभाव रहा है. ऐसे में छात्रसंघ के प्रमुख पदों पर ABVP की जीत को कैंपस के बदले हुए समीकरण के तौर पर देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: DUSU Election Result: ABVP का फिर दबदबा, 4 में 3 पद जीते; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के खाते में
चुनाव नतीजे के बाद ABVP का दावा
ABVP ने इस जीत को कैंपस में संगठन के बढ़ते प्रभाव के तौर पर पेश किया है. संगठन ने आरोप लगाया कि पिछली SFI समर्थित यूनियनों ने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त काम नहीं किया. ABVP ने संस्कृत को बढ़ावा देने, छात्रों से जुटाए गए फंड के इस्तेमाल और कॉलेज में छात्र कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए हैं. ये आरोप ABVP के हैं और स्वतंत्र रूप से इन दावों की पुष्टि उपलब्ध रिपोर्टों में नहीं हुई है.
यह नतीजा ऐसे समय आया है जब त्रिपुनिथुरा नगरपालिका में भी हालिया स्थानीय चुनाव के बाद सत्ता का समीकरण बदला है. उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी ने नगरपालिका की कमान संभालकर वहां 45 साल से चले आ रहे लेफ्ट नेतृत्व को समाप्त किया. हालांकि कॉलेज छात्रसंघ और नगरपालिका चुनाव अलग-अलग चुनाव हैं, इसलिए दोनों के नतीजों को सीधे तौर पर एक-दूसरे का संकेत नहीं माना जा सकता.
ABVP ने SFI के कार्यकाल पर उठाए सवाल
त्रिपुनिथुरा कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद ABVP ने पिछले छात्रसंघ के कामकाज को लेकर सवाल उठाए. संगठन के एक प्रतिनिधि ने कहा कि इस जीत से केरल के दूसरे कॉलेजों में काम कर रही ABVP की इकाइयों को भी उत्साह मिलेगा. ABVP ने आरोप लगाया कि पिछले SFI समर्थित छात्रसंघों के कार्यकाल में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त काम नहीं हुआ. संगठन ने छात्रों से जुटाए गए फंड के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल खड़े किए. इसके अलावा ABVP का दावा है कि SFI के कार्यकाल में छात्रों के लिए पर्याप्त कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए. हालांकि, ये सभी दावे ABVP की ओर से लगाए गए आरोप हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में हादसे को लेकर ABVP का प्रदर्शन, MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









