Responsive Scrollable Menu

सरकारी अस्पताल में फटा AC, RIMS में 3 नवजातों की दर्दनाक मौत, 5 दिन का बच्चा भी शिकार

RIMS AC Bursts: तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में आग लगने के बाद स्थिति गंभीर हो गई. हादसे में अब तक तीन नवजात बच्चों की मौत की जानकारी सामने आई है. मृतकों में एक महज पांच दिन का बच्चा भी शामिल है.

घटना मंगलवार तड़के हुई, जब SNCU वार्ड में AC में खराबी के बाद आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. वार्ड में भर्ती नवजात बच्चों को तत्काल बाहर निकालने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश की गई.

20 से ज्यादा नवजात दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट

हादसे के बाद SNCU में भर्ती 20 से ज्यादा बच्चों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया. इनमें कई नवजातों को निजामाबाद समेत आसपास के अस्पतालों में भेजा गया, ताकि उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके. रेफर किए गए बच्चों में से एक की इलाज के दौरान निजामाबाद में मौत हो गई. इसके बाद हादसे में जान गंवाने वाले नवजातों की संख्या बढ़कर तीन हो गई.

यह भी पढे़ं: हैदराबाद जा रहे मशहूर डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, सूर्यपेट हाईवे पर आग का गोला बनी वोल्वो कार

पांच दिन के मासूम की भी गई जान

हादसे में मरने वाले बच्चों में एक पांच दिन का नवजात भी बताया जा रहा है. SNCU में नवजात बच्चों को विशेष निगरानी और उपचार की जरूरत होती है, ऐसे में आग लगने की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन के सामने बच्चों को सुरक्षित निकालने और तत्काल इलाज उपलब्ध कराने की चुनौती खड़ी हो गई.

आग के कारणों की जांच शुरू

हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन ने आग लगने की वजह और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी में AC में खराबी के बाद आग लगने की बात सामने आई है, हालांकि घटना की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

घटना के बाद SNCU वार्ड में भर्ती बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें दूसरे चिकित्सा केंद्रों में शिफ्ट किया गया. 20 से ज्यादा नवजातों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है. अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारी शिफ्ट किए गए बच्चों के इलाज और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं. साथ ही हादसे के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाने के साथ भविष्य में ऐसी स्थिति से बचाव के उपाय किए जा सकें.

यह भी पढे़ं: नॉन-लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम अगस्त में 10 प्रतिशत बढ़ा, हेल्थ सेगमेंट सबसे आगे रहा: रिपोर्ट

Continue reading on the app

IND W vs SL W : भारत ने श्रीलंका को दिया 217 का लक्ष्य, स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने एशियन गेम्स के फाइनल में खेलीं तूफानी पारी

IND W vs SL W : एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा है. इस गोल्ड मेडल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष की बेहतरीन पारियों की बदौलत श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत के लिए इस मुकाबले में मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं शेफाली और ऋचा घोष अपना-अपना अर्धशतक पूरा करने से सिर्फ कुछ ही रनों से रह गईं.

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए हैं. भारत के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा 79 रन स्मृति मंधाना ने बनाए. अब श्रीलंका को इस मुकाबलो को जीतने के लिए 217 बनाने होंगे. अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना गोल्ड मेडल डिफेंड करने से सिर्फ कुछ की कदम दूर है.

स्मृति मंधाना ने खेली 79 रनों की पारी 

इस मुकाबले में स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने के लिए आई और उन्होंने पहले ही बॉल से अपना आक्रामक खेल जारी रखा. उन्होंने पहले एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में 30 बॉल में 3 चौके और 5 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशथक ठोक दिया है. इसके बाद मंधाना इस मैच में 45 बॉल में 5 चौके और 7 छक्कों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुईं. इस पारी की बदौलत उन्होंने महिला क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं, जो आज तक महिला क्रिकेट में कोई नहीं कर पाया है. 

ऋचा घोष ने दिखाया अपना जलवा

भारत के लिए नंबर 4 पर कप्तान हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद ऋचा घोष आईं. उन्होंने शुरुआत से ही अपना तूफानी तैवर दिखा दिए. ऋचा अपना अर्धशतक लगाने से सिर्फ 1 रन से रह गईं. उन्होंने 22 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ 49 रनों की नाबाद पारी खेली. आखिरी बॉल पर चौका तो उन्होंने लगाया लेकिन वो अपनी हाफी सेंचुरी पूरी नहीं कर पाईं. 

शेफाली वर्मा अर्धशतक लगाने से चूकीं

इस मुकाबले में भारत की तूफानी बल्लेबाज शेफाली वर्मा अर्धशतक लगाने से चूक गईं. वो सिर्फ 2 रन और बना लेती तो अर्धशतक पूरा कर लेती. शेफाली वर्मा ने 29 बॉल पर 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 48 रन बनाए. उनके अलावा टीम के लिए हरनप्रीत कौर ने 19 और भारती फूलमाली ने 7 रनों की पारी खेली. श्रीलंका के लिए कविशा दिलहारी, चामुदी प्रबोदा और सुगंधिका कुमारी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें : स्मृति मंधाना ने तूफानी अर्धशतक ठोक रचा इतिहास, जो दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई वो कर हासिल किया नया कीर्तिमान

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया ने 72 घंटे में बदली ICC T20 रैंकिंग, जापान को हराकर छीना अपना ताज

भारतीय टीम को जापान के खिलाफ पहले ही मैच में काफी पापड़ बेलने पड़ गए लेकिन किसी तरह उसने 2 रन से जीत दर्ज की. इस जीत ने एक बार फिर ICC रैंकिंग में बदलाव कर दिया. Tue, 22 Sep 2026 22:57:21 +0530

  Videos
See all

How have Iran responded to Donald Trump's threat? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T22:00:10+00:00

Bappa के दरबार पत्नि संग पहुंचे Sanjay Dutt, लिया आशीर्वाद #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T22:00:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers