Responsive Scrollable Menu

Kapil Mishra बोले: Delhi में 1,250 स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि साहित्य कला परिषद के माध्यम से कला एवं संस्कृति विभाग पूरे शहर में “सेवा की अनकही कहानियां” विषय पर नुक्कड़ नाटकों का अभियान शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत दिल्लीभर में करीब 1,250 नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत प्रत्येक मंडल में चार प्रस्तुतियां आयोजित करने की योजना है।

मिश्रा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इन नाटकों में सेवा, स्वच्छता और भारत को विकास के पथ पर आगे ले जाने के उद्देश्य से की गई पहलों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “इन विषयों के आधार पर नुक्कड़ नाटकों की एक श्रृंखला तैयार की गई है, ताकि जागरूकता पैदा की जा सके और लोगों को सेवा से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। अभियान के तहत कुछ स्थानों पर मंचीय प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।” मिश्रा ने कहा कि अभियान की शुरुआत मंगलवार को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर करीब 176 नुक्कड़ नाटकों के मंचन के साथ होगी।

प्रस्तुतियां मंडलों, बस्तियों और कॉलोनियों के साथ-साथ प्रमुख मॉल, बाजारों और ऐसे अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। मिश्रा ने कहा कि नुक्कड़ नाटकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन और सेवा पर उनके जोर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया जाएगा कि लोग दिल्ली और देश के लिए सेवा के कार्यों को अपने जीवन में किस तरह शामिल कर सकते हैं।

Continue reading on the app

MP में 23 सितंबर को No UPI Day, व्यापारी काले कपड़े से ढकेंगे QR स्कैनर

MP में 23 सितंबर को No UPI Day, व्यापारी काले कपड़े से ढकेंगे QR स्कैनर

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games में जीता गोल्ड, अब भारतीय क्रिकेटर को मिला लाखों का इनाम, CM ने किया ऐलान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता, जो इन गेम्स में भारत का पहला ही गोल्ड है. इस टीम का ही हिस्सा रही एक युवा क्रिकेटर के लिए प्रदेश के CM ने अवॉर्ड का ऐलान किया है. Tue, 22 Sep 2026 19:34:32 +0530

  Videos
See all

At least 11 injured in shooting outside high school in Turkey. #Turkey #Manisa #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T15:35:44+00:00

मालिक से बदला लेने के लिए फूंक डाला ₹24 करोड़ का सामान! #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T15:36:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers