अमेरिका के साथ संघर्ष बढ़ने पर ‘युद्ध का भूगोल’ बदल देंगे: ईरान का रिवोल्यूशनरी गार्ड
अमेरिका के साथ संघर्ष बढ़ने पर ‘युद्ध का भूगोल’ बदल देंगे: ईरान का रिवोल्यूशनरी गार्डहरियाणा में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल: 2 साप्ताहिक छुट्टियां और PLI स्कीम वापस लेने की मांग, बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित
हरियाणा में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल: हरियाणा में सप्ताह में दो अनिवार्य छुट्टियां लागू करने और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम को वापस लेने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी संगठनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल का असर हरियाणा के बैंकिंग कामकाज पर भी पड़ने की संभावना है।
हड़ताल के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में बैंक शाखाओं में नकद जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सेवाएं उपलब्ध रहने की संभावना है, लेकिन संबंधित बैंकों और सेवाओं के आधार पर असर अलग-अलग हो सकता है।
बैंक कर्मचारी संगठन ने की 2 साप्ताहिक छुट्टियों की मांग
बैंक कर्मचारी संगठन सप्ताह में पांच दिन काम और दो अनिवार्य साप्ताहिक छुट्टियां लागू करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बैंकिंग कर्मचारियों को शनिवार और रविवार दोनों दिन अवकाश मिलना चाहिए।
PLI स्कीम वापस लेने की मांग
कर्मचारी संगठनों की एक अन्य प्रमुख मांग परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम को वापस लेने की है। इन मांगों को लेकर संगठनों ने देशभर में तीन दिन की हड़ताल का निर्णय लिया है।
28 से 30 सितंबर तक हरियाणा में बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल के चलते हरियाणा के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखाओं का काम प्रभावित होने की संभावना है। बैंक ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी नकद निकासी, चेक जमा या अन्य शाखा संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें।
कई जगह होगीं सेवाए प्रभावित
व्यापारिक व शैक्षणिक केंद्र अंबाला, पानीपत और रोहतक में पानीपत के कपड़ा उद्योग तथा अंबाला के वैज्ञानिक उपकरण निर्माण क्षेत्र के लिए क्रेडिट और डेबिट बिल पास होना बेहद मुश्किल हो जाएगा। आम नागरिक, छात्र और पेंशनभोगी अग्रिम नकदी की व्यवस्था के लिए अभी से एटीएम के चक्कर काट रहे हैं, जिससे कई इलाकों में एटीएम के खाली होने की आशंका बढ़ गई है।
वहीं पंचकूला और करनाल में 30 सितंबर को बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग भी है। ऐसे नाजुक समय में हड़ताल होने से सरकारी विभागों और आम लोगों के टैक्स, चालान तथा वित्तीय समायोजन से जुड़े काम लटक सकते हैं।
हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Haribhoomi









