तेलंगाना के सरकारी अस्पताल में आग लगने से दो शिशुओं की मौत
तेलंगाना के सरकारी अस्पताल में आग लगने से दो शिशुओं की मौतलालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान: गौरी और सुहाना संग की आरती; भीड़ में परिवार को बचाते दिखे; VIDEO
Shahrukh Khan visits Lalbaugcha raja: गणेशोत्सव के मौके पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सोमवार को मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और उनकी प्रबंधक पूजा ददलानी भी मौजूद थीं। पंडाल में भारी भीड़ के बीच शाहरुख अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा की आरती करते नजर आए।
गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख
शाहरुख खान को लालबागचा राजा के पंडाल में देखते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की नजरें उन पर टिक गईं। अभिनेता की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में लोग उनके आसपास जमा हो गए।
इस खास मौके पर शाहरुख नीले रंग के कुर्ते में नजर आए। वहीं सुहाना खान ने हरे रंग की पारंपरिक पोशाक पहनी थी, जबकि गौरी खान पीले रंग के पारंपरिक परिधान में दिखाई दीं।
भीड़ में गौरी और सुहाना का रखा ध्यान
लालबागचा राजा के पंडाल में भारी भीड़ के बीच शाहरुख खान लगातार अपने परिवार के साथ नजर आए। सामने आए वीडियो में अभिनेता भीड़ के बीच आगे बढ़ते हुए गौरी और सुहाना को अपने पास रखते और उनका ध्यान रखते दिखाई दे रहे हैं।
सुरक्षा घेरे के बीच भी शाहरुख का अंदाज काफी सहज नजर आया। वह रास्ते में मौजूद लोगों की तरफ मुस्कुराते और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते दिखे। इसके बाद शाहरुख ने पत्नी और बेटी के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए और आरती में भी हिस्सा लिया।
कई सितारे पहुंचे लालबागचा राजा के दरबार
गणेशोत्सव के दौरान हर साल की तरह इस बार भी मुंबई के प्रसिद्ध गणपति पंडालों में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी देखने को मिल रही है। शाहरुख खान से पहले मौनी रॉय, रितेश देशमुख-जेनेलिया, शिल्पा शेट्टी, रणवीर सिंह समेत कई कलाकार लालबागचा राजा के दर्शन कर चुके हैं।
‘किंग’ को लेकर चर्चा में शाहरुख
काम के मोर्चे पर शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Haribhoomi






