Responsive Scrollable Menu

सतना में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का शव रख धरने पर बैठे ग्रामीण

सतना में सोमवार शाम हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। सभी ने लगभग 5 घंटे तक शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। जब निर्माण कंपनी की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता का भरोसा दिया गया, उसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

यह घटना सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र के कोडर गांव के पास की है। सोमवार को यहां 38 वर्षीय गुड्डा कोल शाम करीब 6 बजे बाइक से गुजर रहा था। तभी यहां नहर निर्माण में लगे हुए ट्रक में बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक ने स्पॉट पर ही मौत हो गई

ट्रक ने मारी टक्कर

दरअसल, कोडर गांव के पास संकरी सड़क पर नहर निर्माण चल रहा है। युवक यहीं से गुजर रहा था। जैसे ही बाइक को ट्रक की टक्कर लगी युवक सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर चोट की वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

धरने पर बैठे ग्रामीण

युवक के साथ में हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वो यहां शव को सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि निर्माण कंपनी पर कार्रवाई होनी चाहिए और आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। तकरीबन 5 घंटे तक ग्रामीण प्रदर्शन करते रहे। सूचना मिलने पर जसो और नागौद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस में ग्रामीणों को समझने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए।

आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

शाम से लेकर रात तक ग्रामीण मौके पर बैठे रहे। 5 घंटे के बाद लगभग रात 11 बजे नहर निर्माण कंपनी की ओर से आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। धरना समाप्त होने के बाद पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Continue reading on the app

नर्मदापुरम में 108 एंबुलेंस में सब्जियां लादने पर कांग्रेस हमलावर, उमंग सिंघार ने सरकार से मांगा जवाब

नर्मदापुरम में 108 एंबुलेंस में सब्जियां लादने का मामला सामने आने के बाद मध्यप्रदेश की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा की निगरानी और जवाबदेही पर सवाल उठे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधते हुए पूछा है कि मरीजों के लिए संचालित 108 एंबुलेंस का इस्तेमाल माल ढुलाई के लिए कैसे किया जा सकता है।

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया में लिखी पोस्ट में कहा कि जब मरीजों को जरूरत के समय 108 एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ता है, तब उसी सेवा की गाड़ी में सब्जियों के बोरे और कैरेट लादना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने इस मामले में सिर्फ नोटिस जारी करने के बजाय जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

क्या है मामला 

नर्मदापुरम में सरकारी 108 एंबुलेंस के इस्तेमाल को लेकर एक वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में देर रात एंबुलेंस के स्ट्रेचर वाले हिस्से में सब्जियों से भरे बोरे और कैरेट रखे जाते दिखाई दे रहे हैं। मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जवाब मांगा है।वीडियो के अनुसार, नर्मदापुरम में रात करीब 11:30 बजे एक 108 एंबुलेंस में सब्जियों के बोरे और कैरेट रखे जा रहे थे। बताया गया है कि एंबुलेंस के पिछले हिस्से में बने स्ट्रेचर स्थान का इस्तेमाल सामान रखने के लिए किया गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में पहुंचा।

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की कार्रवाई

नर्मदापुरम के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इसे गंभीर और शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा है कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, जिला समन्वयक की ओर से संबंधित एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है और मामले की जांच की जा रही है।

उमंग सिंघार ने पूछा “मरीजों के लिए है या माल ढुलाई के लिए”

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि एक ओर मरीजों को जरूरत के समय 108 एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर उसी एंबुलेंस में सब्जियों के बोरे और कैरेट लादे जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि मरीजों की जान बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली 108 एंबुलेंस को माल ढोने के लिए कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने यह भी पूछा कि इस मामले में सिर्फ नोटिस जारी कर खानापूर्ति क्यों की जा रही है और दोषियों की जवाबदेही कब तय होगी।

 

Continue reading on the app

  Sports

India vs Japan: जापानी स्पिनरों ने छुड़ाए भारतीय बल्लेबाजों के पसीने, 2 रन से जीता भारत

India vs Japan: भारत और जापान के बीच पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। हालांकि, बारिश के कारण मैच का मजा काफी हद तक किरकिरा हो गया। मैच से पहले लगातार दो दिनों तक हुई भारी बारिश के चलते मैदान की स्थिति खराब थी। ऐसे में ग्राउंड स्टाफ को मैदान सुखाने में काफी समय लगा और मुकाबला देरी से शुरू हुआ। समय की कमी को देखते हुए मैच को घटाकर 5-5 ओवर का कर दिया गया।

सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को जापान के स्पिन गेंदबाजों से कड़ी चुनौती मिली। टर्न और अतिरिक्त उछाल वाली गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। टीम इंडिया ने निर्धारित 5 ओवर में 4 विकेट खोकर महज 32 रन बनाए।

भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 12 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन का योगदान दिया। जापान के गेंदबाज चार्ली हारा-हिन्ज़े ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा और भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का भी विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने भी भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए संघर्ष किया। मेजबान टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

इस तरह भारतीय टीम ने जापान को 2 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कम ओवरों के इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रदर्शन करना पड़ा।

Tue, 22 Sep 2026 14:44:43 +0530

  Videos
See all

Pakistan को Houthi की खुली धमकी! Saudi के लिए उतरा तो क्या होगा? | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T09:47:06+00:00

Sudhanshu Trivedi On Hamid Ansari Live : हामिद अंसारी पर बीजेपी का पलटवार |Breaking News |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T09:43:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers