Rajya Sabha Election: UP और उत्तराखंड की 11 सीटों पर 16 अक्टूबर को वोटिंग, आयोग ने जारी किया शेड्यूल
चुनाव आयोग ने मंगलवार (22 सितंबर) को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों और पश्चिम बंगाल की एक सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त होने वाला है। आपको बता दें कि यूपी और उत्तराखंड से 11 सांसद रिटायर हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: ओम प्रकाश राजभर ने Modi का नाम लेकर कर दिया बड़ा दावा, क्या वाकई UP के चार टुकड़े होने वाले हैं?
पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 29 सितंबर, 2026 (मंगलवार)
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख: 6 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार)
नॉमिनेशन की जांच: 7 अक्टूबर, 2026 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख: 9 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार)
वोटिंग की तारीख: 16 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
वोटों की गिनती: 16 अक्टूबर, 2026, शाम 5:00 बजे से
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की आखिरी तारीख: 19 अक्टूबर, 2026 (सोमवार)
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। इनमें से आठ सीटें अभी बीजेपी के पास हैं, जबकि समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पास एक-एक सीट है। इस साल नवंबर में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के दस सदस्य रिटायर हो रहे हैं: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिनेश शर्मा, हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, बनवारी लाल वर्मा, बृज लाल, नीरज शेखर, सीमा द्विवेदी और गीता शाक्य, साथ ही समाजवादी पार्टी (SP) के राम गोपाल यादव और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के रामजी गौतम। वहीं, उत्तराखंड से बीजेपी के नरेश बंसल भी इस साल नवंबर में राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं।
दिनेश शर्मा (BJP)
हरदीप सिंह पुरी (BJP)
अरुण सिंह (BJP)
बनवारी लाल वर्मा (BJP)
बृज लाल (BJP)
नीरज शेखर (BJP)
सीमा द्विवेदी (BJP)
गीता शाक्य (BJP)
राम गोपाल यादव (SP)
रामजी गौतम (BSP)
उत्तराखंड
नरेश बंसल (BJP)
इसे भी पढ़ें: Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल में एक सीट के लिए उपचुनाव
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 सीटों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की एक सीट के लिए भी उपचुनाव होगा। पश्चिम बंगाल की यह सीट 16 जुलाई, 2026 को रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उनका कार्यकाल असल में 2 अप्रैल, 2032 तक चलने वाला था।
Iran Revolutionary Guard ने US को दी चेतावनी, टकराव बढ़ा तो बदल देंगे युद्ध का भूगोल
दुबई, 22 सिंतबर (एपी) ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने टकराव को और बढ़ाया, तो वह ‘‘युद्ध का भूगोल बदल देगा।’’ इस बीच ब्रिटिश सेना ने कहा कि सोमवार को एक टैंकर के होर्मुज जलडमरूमध्य पहुंचने पर एक ‘अज्ञात वस्तु’ उससे टकराई, जिससे चालक दल के दो सदस्य घायल हो गए। यहूदियों के सबसे पवित्र दिन योम किपुर के मौके पर देश का अधिकतर हिस्सा बंद है, ऐसे में इजराइली सेना अलर्ट पर है। ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के प्रवक्ता होसैन मोहेब्बी ने सोमवार को कहा, युद्ध खत्म नहीं हुआ है।’’ उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका के साथ टकराव बढ़ता है, तो ईरान अपने हथियार, सैन्य रणनीति और लक्ष्य बदल लेगा।
ईरानी सरकारी मीडिया में छपे एक बयान में मोहेब्बी ने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से युद्ध का भूगोल बदल देंगे। हम लड़ाई में नयी क्षमताओं वाले नए हथियार ज़रूर लाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि गार्ड ने लंबे समय तक चलने वाले युद्ध की तैयारी कर ली है। ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग’ के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अब जरूरी नहीं है कि हमारे लक्ष्य पहले जैसे ही हों।’’ उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के ऐसे लक्ष्य हैं जिन पर अभी तक हमला नहीं किया गया है।
इस बीच ब्रिटेन ने कहा कि हूती हमलों का मुकाबला करने के लिए वह सऊदी अरब को हवाई ईंधन भरने की सुविधा देगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने कहा कि ब्रिटेन, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों का मुकाबला करने के लिए सऊदी अरब को सीमित सैन्य सहायता देने पर सहमत हो गया है। विद्रोहियों और यमन की सऊदी-समर्थित सरकार के बीच लड़ाई फिर से शुरू होने के बाद हूती और सऊदी अरब ने एक-दूसरे पर हमले किए हैं।
बर्नहैम ने सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यक्रम के लिए उड़ान भरने से पहले पत्रकारों से कहा कि उन्होंने ‘रॉयल एयर फोर्स’ (आरएएफ) को सऊदी अरब के विमानों के लिए हवा में ईंधन भरने की सुविधा देने पर सहमति दी है। यह समझौता कुछ हफ्तों के लिए है, लेकिन बर्नहैम ने कहा कि इसकी लगातार समीक्षा की जाएगी। ब्रिटेन के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स सेंटर’ ने बताया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य पहुंचने पर एक टैंकर पर ‘अज्ञात चीज’ से हमला हुआ तथा इस हमले में चालक दल के दो सदस्यों को मामूली चोटें आईं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









