हवाई सफर करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें: Air India Express ने इस रूट पर 24 से 30 सितंबर तक उड़ानें कीं रद्द
Air India Express: दिल्ली-पटना रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल इन रूटों पर चलने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें IX1346 और IX1348 को 24 से 30 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है।
एयरलाइन की तरफ से कहा गया है कि ऑपरेशनल कारणों की वजह से इन रूटों पर उड़ानें रद्द रहेंगी। उड़ानें रद्दी करने की जानकारी एयर इंडिया एक्सप्रेस की टीम ने पटना एयरपोर्ट अधिकारियों को दी। इसमें तय समय के दौरान दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट पर चलने वाली सेवाएं शामिल हैं।
एयरलाइन ने सोमवार को अधिकारियों को पटना-दिल्ली रूट पर चलने वाली उड़ान IX1348 को 21 और 22 सितंबर को रद्द करने के बारे में सूचित किया था, जिसका कारण भी ऑपरेशनल दिक्कतें बताई गई थीं। उड़ान को 21 और 22 सितंबर दोनों दिन सुबह 7:15 बजे पटना से रवाना होना था। पटना एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुष्टि की कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की टीम ने उन्हें रद्दीकरण के बारे में सूचित किया था।
उड़ानें रद्द होने की वजह से वो यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, जिनकी 24 से 30 सितंबर के बीच फ्लाइट से यात्रा तय थी। जिन यात्रियों ने प्रभावित सेवाओं पर टिकट बुक किए हैं, उन्हें यात्रा करने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति देख लेनी चाहिए। एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा शेयर की गई जानकारी में वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था, रीशेड्यूलिंग या रिफंड के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया था।
यात्रियों को दी गई सलाह
प्रभावित सेवाओं पर बुक किए गए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ान की ताजा स्थिति देखें और अपनी बुकिंग और किसी भी उपलब्ध विकल्प के बारे में जानकारी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस से संपर्क करें। उड़ानों को रद्द दिल्ली-पटना रूट पर एयरलाइन के उड़ान संचालन में बदलाव के बीच किया गया है। ऑपरेशनल जरूरतों की वजह से उड़ान के समय में बदलाव हो सकता है, और यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी यात्रा की स्थिति की पुष्टि कर लें।
Indian Army TGC 145 Online Form 2026 | Technical Graduate Course
Join Indian Army TGC 145 Entry Apply Online for 30 Post Post Update Date: 22-09-2026 Short Description : Army Recruitment (Join Indian Army)has released the advertisement of recruitment to the post of Technical Graduate Course TGC 145 Entry. All the candidates who want to apply in this Army Recruitment can apply online from 30/09/2026 to ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Sarkarinaukrijobalert.com









