Responsive Scrollable Menu

Houthi हमलों के बीच ब्रिटेन Saudi Arabia के सैन्य विमानों को हवा में देगा ईंधन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने कहा है कि उनके देश ने यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों को विफल करने के लिए सऊदी अरब को सीमित सैन्य सहायता देने पर सहमति जतायी है। बर्नहैम ने सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यक्रम के लिए उड़ान भरने से पहले पत्रकारों से कहा कि उन्होंने ‘रॉयल एयर फोर्स’ (आरएएफ) को सऊदी अरब के विमानों के लिए हवा में ईंधन भरने की सुविधा देने पर सहमति दी है। यह समझौता कुछ हफ्तों के लिए है, लेकिन बर्नहैम ने कहा कि इसकी लगातार समीक्षा की जाएगी।

यमन की सऊदी अरब समर्थित सरकार और हूतियों के बीच संघर्ष फिर से भड़क उठा है। हूती विद्रोही सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। शनिवार को भी उन्होंने रियाद को निशाना बनाकर मिसाइल एवं ड्रोन से हमला किया था लेकिन उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही बीच में ही रोक दिया गया।

हूतियों ने बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य और लाल सागर में सऊदी अरब के जहाजों के लिए नाकाबंदी की घोषणा भी की है। उन्होंने सऊदी अरब से जुड़े जहाजों और देश के भीतर तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक है।

इस महीने की शुरुआत में हूती विद्रोही यमन के अंदर आगे बढ़े और महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर मोखा पर कब्जा कर लिया। उन्होंने लाल सागर के कुछ महत्वपूर्ण द्वीपों पर भी नियंत्रण हासिल कर लिया, जिससे उन्हें बाब-अल-मंदेब से होकर गुजरने वाले समुद्री यातायात पर बेहतर निगरानी रखने में मदद मिली। सामान्य परिस्थितियों में दुनिया के कुल व्यापार का लगभग 12 प्रतिशत हिस्सा इस जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।

बर्नहैम ने कहा, ‘‘मैं ब्रिटेन और व्यापक क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए कदम उठा रहा हूं, क्योंकि सऊदी अरब हमलों का निश्चित रूप से सामना कर रहा है, आगे और व्यवधान की आशंका है और हमारे लिए विशेष रूप से तेल के लिए महत्वपूर्ण मार्गों को खुला रखना जरूरी है।’’ ब्रिटेन ने हूतियों के हमलों की निंदा की है और कहा है कि ब्रिटेन ‘‘क्षेत्रीय स्थिरता का समर्थन करने, नागरिकों की रक्षा करने और मानवीय सहायता की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए साझेदारों के साथ काम करेगा।’’ ब्रिटेन के अधिकारियों ने इससे पहले ‘‘सैन्य अभियानों से संबंधित मामलों’’ पर टिप्पणी करने से इनकार किया था। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा था कि ब्रिटेन और सऊदी अरब के बीच करीबी रक्षा साझेदारी है। ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना है कि यह समझौता आने वाले दिनों में लागू होगा।

इसके तहत आरएएफ का एक ‘वॉयेजर’ विमान सऊदी विमानों को ‘‘रक्षात्मक’’ अभियानों के दौरान हवा में ईंधन भरने की सुविधा देगा। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) ने पिछले सप्ताह खबर दी थी कि सऊदी अरब ने अपने सहयोगी देशों फ्रांस, ब्रिटेन, पाकिस्तान और मिस्र से क्षेत्र में वायु-रक्षा सहायता तैनात करने का अनुरोध किया है। इसका उद्देश्य हूतियों और सऊदी अरब पर मिसाइल तथा ड्रोन दागने वाले अन्य ईरान समर्थित समूहों से देश की रक्षा में मदद करना है।

Continue reading on the app

NCERT Textbooks 2026-27: कक्षा 9 की दो नई किताबों को लेकर नया अपडेट, जानें कब और कहां मिलेंगी

NCERT Textbooks 2026-27: NCERT ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 की दो नई पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता की घोषणा की है. मैथ्स की किताब 21 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध है, जबकि सोशल साइंस की किताब 30 सितंबर 2026 से मिलेगी. दोनों किताबें NCERT Sales Counters, आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर उपलब्ध होंगी.

The post NCERT Textbooks 2026-27: कक्षा 9 की दो नई किताबों को लेकर नया अपडेट, जानें कब और कहां मिलेंगी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN T20I LIVE: मैदान भीगने से टॉस में देरी, कब शुरू होगा भारत-जापान का टी-20 मैच?

India vs Japan T20I LIVE: भारत और जापान के बीच मारुति-सुजुकी कप पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं. लगातार दो बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम अपने से कहीं कमजोर और नौसिखिए जापानी खिलाड़ियों के साथ दोस्ताना मैच खेल रही है. चलिए आपको इस मैच में पल-पल की लाइव अपडेट से आपको रूबरू करवाते हैं. Tue, 22 Sep 2026 09:38:00 +0530

  Videos
See all

Viral Video | शिक्षिका को घसीटकर मारी गोली, वीडियो हुआ वायरल | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T04:14:23+00:00

Desh Ki Pathshala : Ukraine पर फिर भारी हमले, क्या है Putin की रणनीति? | Putin | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T04:16:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers