Responsive Scrollable Menu

दो जहरीले सांपों में छिड़ी भयानक जंग, फिर जो हुआ…देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

दो जहरीले सांपों में छिड़ी भयानक जंग, फिर जो हुआ…देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Continue reading on the app

अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना:प्याज 3 महीने में 54 रुपए किलो पहुंची, चांदी ₹1916 गिरकर ₹2.35 लाख किलो पर आई

कल की बड़ी खबर मोबाइल सिम से जुड़ी रही। दूरसंचार विभाग ने कहा है कि फर्जी ID से सिम खरीदने-बेचने पर या मोबाइल के IMEI नंबर से छेड़छाड़ करने पर 3 साल की जेल और ₹50 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। वहीं, करीब साढ़े तीन महीने में प्याज की कीमतों में 82.3% की भारी बढ़ोतरी हुई है। 1 जून को प्याज का औसत रिटेल प्राइस 29.50 रुपए प्रति किलो थी, जो 17 सितंबर को बढ़कर 53.78 रुपए प्रति किलो हो गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना: 3 साल की जेल भी, जानिए अपने नाम पर एक्टिव सिम कैसे चेक करें अपने डॉक्यूमेंट्स पर ली गई सिम किसी ओर को देना भारी पड़ सकता है। दूरसंचार विभाग ने 21 सितंबर को नई एडवायजरी जारी करके कहा है कि फर्जी ID से सिम खरीदने या बेचने पर या मोबाइल के IMEI नंबर से छेड़छाड़ करने पर 3 साल की जेल और ₹50 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। सरकार ने सलाह दी है कि सभी नागरिक संचार साथी पोर्टल या एप पर जाकर तुरंत चेक करें कि उनकी ID पर बिना जानकारी के कोई अनजान मोबाइल नंबर तो एक्टिव नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. आईफोन 18प्रो दुबई में भारत से ₹33,000 सस्ता: फ्लाइट और वीजा खर्च के बाद भी पैसे बच जाएंगे, जानें पूरा गणित आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स को खरीदने का क्रेज कितना है, इसका अंदाजा तो आपने भारत में एपल स्टोर पर लाइन में लगे लोगों को देखकर लगा सकते हैं। यही नहीं, इस बार एपल फैंस के लिए यह शॉपिंग ट्रिप इंटरनेशनल बन गई है। लोग आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने के लिए दुबई जा रहे हैं, क्योंकि भारत और UAE की कीमतों में बड़ा अंतर है। खरीदारों का कहना है कि फ्लाइट टिकट और वीजा का खर्च जोड़ने के बाद भी दुबई से आईफोन खरीदना सस्ता पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. प्याज 3 महीने में 82% महंगी, ₹30 से ₹54 किलो: महाराष्ट्र-कर्नाटक से प्याज की सप्लाई में कमी आई; कीमतें जल्द कम होने के आसार जून-सितंबर के दौरान देश में प्याज की कीमतें तेजी से उछलीं। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून को प्याज का औसत खुदरा भाव 29.50 रुपए प्रति किलो था। 17 सितंबर को यह बढ़कर 53.78 रुपए प्रति किलो हो गया। यानी करीब साढ़े तीन महीने में ही प्याज की कीमतों में 82.3% की भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. चांदी ₹2,346 गिरकर ₹2.35 लाख किलो पर आई:सोने के दाम आज ₹671 कम हुए, 10 ग्राम 1.53 लाख का हुआ सोने-चांदी के दाम में आज यानी 21 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 671 रुपए घटकर 1.53 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,346 रुपए कम होकर 2.35 लाख रुपए पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शनिवार और रविवार को बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

JPN vs IND: पिच का कसूर या ओवरकॉन्फिडेंस... कमजोर जापान से क्यों हारते-हारते बची टीम इंडिया?

Shreyas Iyer on Indian cricket team: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को जापान के खिलाफ एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल में अपनी टीम की दो रन की रोमांचक जीत के बाद सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड की पिच को ‘बल्लेबाजी के लिए मुश्किल’ बताया. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में दोनों टीम को केवल पांच-पांच ओवर खेलने का मौका मिला. Tue, 22 Sep 2026 17:13:45 +0530

  Videos
See all

Command Centre: हूथी बन गए Pakistan के सबसे बड़े जानी दुश्मन | Hoothi | Pakistan | Munir | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T11:43:57+00:00

Jamui Encounter: जमुई एनकाउंटर पर बोले जीतनराम मांझी | Manjhi | Tejashwi | BJP #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T11:44:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers