Responsive Scrollable Menu

शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; सुहाना के दुपट्टे से पोंछा पसीना

शाहरुख खान ने गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' पंडाल पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं। इस दौरान शाहरुख को उनकी मैनेजर पूजा ददलानी गणपति के चरण स्पर्श करने का तरीका सिखाती दिखीं। वहीं गर्मी के चलते शाहरुख बेटी सुहाना के दुपट्टे से पसीना पोंछते दिखाई दिए। लालबागचा राजा के दर्शन के बाद शाहरुख ने टी-सीरीज ऑफिस जाकर भी भगवान गणेश की पूजा की। भीड़ के बीच सख्त सुरक्षा में किए दर्शन लालबागचा राजा पंडाल पहुंचने पर शाहरुख खान को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दर्शन के दौरान शाहरुख नीले रंग के कुर्ते में नजर आए। वहीं उनकी बेटी सुहाना खान हरे रंग के पारंपरिक परिधान और पत्नी गौरी खान पीले रंग के एथनिक आउटफिट में दिखीं। टी-सीरीज ऑफिस पहुंचकर की गणपति पूजा लालबागचा राजा के दर्शन के बाद शाहरुख खान मुंबई स्थित टी-सीरीज के ऑफिस भी पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ गणेश पूजा में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शाहरुख ब्लैक ट्राउजर और चेक शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने गणपति की प्रतिमा के सामने प्रार्थना की और प्रसाद ग्रहण किया। घर पर पर भी मनाते हैं गणेशोत्सव हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर आयोजित 'AskSRK' सेशन के दौरान शाहरुख खान ने फैंस के साथ अपने घर के गणेशोत्सव का अनुभव शेयर किया था। एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया था कि उनके घर में पत्नी गौरी आरती और पूजा करती हैं। रात में विसर्जन किया जाता है। उन्होंने बताया था कि इस दौरान बच्चे और दोस्त एक साथ जुटते हैं और यह बहुत साधारण और फैमिली टाइम होता है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज के आसपास 'अवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून्स: पार्ट थ्री' जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं।

Continue reading on the app

कितनी खास है मैथिली ठाकुर की रोल्स रॉयस:संपत्ति 3.82 करोड़, 20 हजार की स्कूटी, क्या 1.5 लाख के वेतन से ली 13 करोड़ की कार?

13 करोड़ रुपए की रोल्स रॉयस कुलिनन कार में सवार होकर मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं मैथिली ठाकुर चर्चा में हैं। बिहार की सबसे युवा विधायक मैथिली ने 2025 के चुनाव में कुल संपत्ति 3.82 करोड़ रुपए बताई थी। मैथिली जिस कार में सवार थीं वह कितनी खास है? इनके पास कितनी संपत्ति है? कौन सी गाड़ी है? किसका सपोर्ट मिला? आज बूझे की नाही में इन सवालों के जवाब जानिए...। सवाल 1- कितनी खास है रोल्स रॉयस कुलिनन कार? रोल्स रॉयस कुलिनन कार ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी रोल्स-रॉयस मोटर कार्स लिमिटेड बनाती है। यह BMW AG की सहायक कंपनी है। इन कारों का निर्माण इंग्लैंड के गुडवुड में किया जाता है। सवाल 2- कितनी सुरक्षित है रोल्स रॉयस कुलिनन? रोल्स-रॉयस कुलिनन में कई तरह के एडवांस्ड एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यूरो NCAP या भारत NCAP जैसी एजेंसियों ने आधिकारिक तौर पर इसका क्रैश-टेस्ट नहीं किया है। इसमें सुरक्षा के ये इंतजाम हैं… सवाल 3- मैथली ठाकुर के नाम पर कौन सी गाड़ी है? 2025 के विधानसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल संपत्ति 2 करोड़, 32 लाख 33 हजार 255 रुपए की बताई थी। वाहन चल संपत्ति में आते हैं। मैथली ने बताया था कि उनके पास सिर्फ 20 हजार रुपए की होण्डा एक्टिवा स्कूटी है। मैथली ने पांच साल में अपनी आमदनी की जानकारी दी थी। इनके पास 1.50 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति थी। नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए। मैथली 10 महीने से विधायक हैं। इस दौरान उन्हें सरकार से करीब 1.50 लाख रुपए प्रति महीना वेतन/भत्ते मिले हैं। सवाल 4- क्या मैथली ठाकुर ने रोल्स-रॉयस कार ली है? मैथली ठाकुर ने खुद रोल्स-रॉयस कुलिनन कार ली है या वह किसी और की कार में सवार थीं, इसके बारे में साफ जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैथली उद्योगपति मुकेश अंबानी की मेहमान के तौर पर मुंबई गईं थीं। इसी यात्रा के दौरान वह रॉल्स रॉयस कार से भगवान गणेश के दर्शन करने गईं। सवाल 4- मैथली ठाकुर ने ट्रोल किए जाने पर क्या कहा, किसका सपोर्ट मिला? सोमवार दोपहर तक रोल्स-रॉयस मामले में ट्रोल किए जाने पर मैथली ठाकुर का बयान मीडिया में नहीं आया है। दूसरी ओर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने मैथिली का बचाव किया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स पर निशाना साधा और सवाल उठाया कि नेताओं के अच्छे जीवन जीने पर लोगों को आपत्ति क्यों होती है। कंगना रनोट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'कुछ लोगों को नेताओं के अच्छे से रहने पर भी समस्या होती है। हमारी युवा विधायक मैथिली ठाकुर को लग्जरी कार का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। हम लोग समाज सेवा के काम से जुड़े हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमारा अपना करियर, पर्सनल लाइफ और लोकप्रियता नहीं हो सकती। हम बिना किसी स्वार्थ के जनता की सेवा करते हैं, फिर भी कुछ लोगों को आपत्ति होती है। क्या हमसे यह उम्मीद की जाती है कि हम हमेशा गरीब और बेजान बनकर रहें।' सवाल 5- कौन हैं मैथिली ठाकुर, कैसे बनीं बिहार की सबसे कम उम्र की विधायक? मैथिली मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली हैं। उनका परिवार संगीत की शिक्षा और आगे के करियर के लिए बाद में नई दिल्ली के द्वारका में शिफ्ट हो गया था। उनके पिता रमेश ठाकुर संगीत शिक्षक हैं। मैथिली ने बचपन में अपने दादाजी से शास्त्रीय और लोक संगीत की ट्रेनिंग ली थी। वह मैथिली, भोजपुरी, भक्ति भजन और फिल्मी गानों की अपनी प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती हैं। यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। राजनीति में आने से पहले मैथिली ठाकुर की पहचान एक लोक गायिका के रूप में रही है। साल 2017 में रियलिटी सिंगिंग शो 'राइजिंग स्टार इंडिया' में हिस्सा लेने के बाद उन्हें पूरे देश में पहचान मिली थी। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मैथिली को दरभंगा जिला के अलीनगर सीट से टिकट दिया था। 25 साल मैथिली आरजेडी के बड़े नेता बिनोद मिश्रा को हराकर विधायक बिहार की सबसे युवा विधायक बनीं।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 में बड़ा बवाल, भारतीय रोअर्स ने दी हड़ताल की धमकी, खेलों की अदला-बदली से नाराज

ऐसी खबर है कि एशियन गेम्स के बीच भारतीय रोअर्स हड़ताल करने पर विचार कर रहे हैं. इसके पीछे की वजह खिलाड़ियों के इवेंट बदलने को माना जा रहा है. Tue, 22 Sep 2026 09:56:12 +0530

  Videos
See all

Shahrukh Khan ने की गणेश आरती, देखें वीडियो #aajtak #shorts #lalbaugcharaja #shahrukhan #ganeshutsav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T04:41:26+00:00

AAJTAK 2 LIVE | 72ND NATIONAL FILM AWARDS इस बार क्यों है खास? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T04:46:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers