Responsive Scrollable Menu

दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप:दर्शन के बाद पार्क गई थी, 3 युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर धमकाया, एक गिरफ्तार; सितंबर में तीसरा मामला

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस ने बुधवार सुबह एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग अपने 17 साल के दोस्त के साथ मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे। वहां तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें धमकाया और नाबालिग का यौन शोषण किया। दिल्ली में इस महीने नाबालिग से रेप का यह तीसरा मामला है। 12 सितंबर को स्वरूप नगर में 14 साल की नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। 16 सितंबर को सदर बाजार में 10 साल की बच्ची का रेप हुआ था। रेप के दौरान नाबालिग के दोस्त को आरोपियों ने पकड़ा पुलिस के मुताबिक, नाबालिग और उसका दोस्त शाम करीब 7 बजे आस्था कुंज पार्क गए थे। करीब 7:30 बजे 25 से 30 साल के तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को धमकाया। इसके बाद नाबालिग से रेप किया गया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसके दोस्त को पकड़ रखा था। रात 8:45 बजे मिली PCR कॉल दिल्ली पुलिस को रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल के जरिए कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास गैंगरेप की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह एक आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Continue reading on the app

सीएसके के हेड कोच जहीर खान को कितनी मिलेगी सैलरी, हेमांग बदानी से क्यों टूटी बातचीत, जानें इनसाइड स्टोरी

Zaheer Khan Salary as CSK Head Coach: स्टीफन फ्लेमिंग के अलग होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दिग्गज जहीर खान को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसके ने कोच पद के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये की सैलरी का बजट रखा है. उम्मीद है कि जहीर को इसी ब्रैकेट में भुगतान होगा, जिसे भविष्य में बढ़ाया भी जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 में आज ऐसा है भारतीय टीमों और खिलाड़ियों का शेड्यूल, आप भी कर लीजिए नोट

Asian Games 2026 India Schedule Today: एशियन गेम्स 2026 में आज भारत के खिलाड़ियों का कार्यक्रम कैसा है? कौन कब मैदान पर उतरने वाला है? इसके बारे में जान लीजिए।  Wed, 23 Sep 2026 05:40:20 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | UP Politics: यूपी चुनाव में दोस्ती की कमजोर कड़ी क्यों बनी Congress? CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T00:12:26+00:00

Pakistan News : उधर हूती, इधर पठान बीच में फंसा पाकिस्तान! #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T00:14:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers