Responsive Scrollable Menu

प्रोजेक्ट चीता को फिर लगा बड़ा झटका, कूनो में चीता गौरव की मौत, अब देश में बचे सिर्फ 55 चीते

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने वन्यजीव प्रेमियों को निराश कर दिया है। यहाँ ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत नामीबिया से लाए गए 10 साल के चीते ‘गौरव’ की मौत हो गई है। इस घटना को कूनो प्रबंधन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

दरअसल, चीता गौरव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं थी। उसे काफी कमजोर हालत में रेस्क्यू किया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही थी और उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन इसके बावजूद सोमवार की शाम उसने दम तोड़ दिया।

कमजोर हालत में मिला था गौरव

चीता गौरव 12 सितंबर को जंगल में काफी सुस्त और कमजोर हालत में मिला था। उसके शरीर में पानी की भारी कमी थी और मांसपेशियां भी कमजोर हो गई थीं। इसके बाद उसे तुरंत रेस्क्यू करके पालपुर के क्वारंटीन बोमा में रखा गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी वजह

चीते की मौत की असली वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री की पहल पर 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते लाकर भारत में ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत की गई थी।

अब देश में बचे 55 चीते

अभी 18 सितंबर को ही भारत में जन्मी मादा चीता ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया था, जिससे चीतों की कुल संख्या 56 हो गई थी। लेकिन अब गौरव की मौत के बाद भारत में 55 चीते ही बचे हैं। इनमें से 51 चीते कूनो में मौजूद हैं।

 

 

Continue reading on the app

Bengal Investment: मुकेश अंबानी से मिलने मुंबई पहुंचे सीएम शुभेंदु अधिकारी, बंगाल को मिल सकती है वनतारा की सौगात

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मुंबई में मुकेश अंबानी से मुलाकात कर राज्य में रिलायंस समूह के निवेश और वनतारा परियोजना के विस्तार पर चर्चा करेंगे.

The post Bengal Investment: मुकेश अंबानी से मिलने मुंबई पहुंचे सीएम शुभेंदु अधिकारी, बंगाल को मिल सकती है वनतारा की सौगात appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Day-4: क्रिकेट में चमका गोल्ड, बैडमिंटन और वुशु में मेडल पक्का, हॉकी और बॉक्सिंग में भी जीत, जानें कैसा भारत के लिए चौथा दिन

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए चौथा दिन मिलाजुला रहा. हालांकि, गोल्ड मेडल का इंतजार जरूर खत्म हुआ. भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. इसके अलावा पुरुष बैडमिंटन टीम के साथ वुशु में भी भारत के मेडल पक्के हुए. निशानेबाजी में भारतीय शूटर्स के लिए चौथा दिन कुछ खास नहीं रहा. Tue, 22 Sep 2026 19:32:10 +0530

  Videos
See all

Mahabahas LIVE: CM Yogi बोले, 'नौकरी ना गिन पाओ, शिवपाल को बताओ'! | UP Politics | UP News | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T14:14:19+00:00

Bihar Jamui Encounter : जमुई केस में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T14:17:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers