बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना:MP में 24 सितंबर से भारी बारिश, यूपी के उन्नाव में सड़कों पर नावें चल रहीं
बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम बन रहा है। मंगलवार तक इसके गहरे डिप्रेशन में बदलने और आगे चलकर चक्रवाती तूफान का रूप लेने का खतरा है। चक्रवात बनने की स्थिति में बांग्लादेश ने इसका नाम 'अर्नब' दिया है, जिसका असर देश के आठ राज्यों में दिखाई दे सकता है। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने 24 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक मानसूनी कोटे की 91% बारिश हो चुकी है। यूपी में मानूसन कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि, कई अब भी कई नदियां उफान पर हैं। ललितपुर में बेतवा का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। उन्नाव में गलियों में नावें चल रही हैं। 21 से 26 सितंबर तक कई जिलों में बारिश हो सकती है। केरलम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में यलो अलर्ट जारी किया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
खबर हटके- डांसिंग कारों की परेड:रिंग में रोबोट से लड़ा इंसान; ताबूत से आई गुनगुनाने की आवाज, जिंदा निकली महिला
अमेरिका में सड़कों पर डांस और उछलती-कूदती कारों की परेड निकली। वहीं, रिंग में इंसान और 6 फीट के रोबोट के बीच फाइट हुई। उधर, चीन में एक महिला ताबूत से जिंदा निकली। डेनमार्क में एक शख्स को घर के बाहर टाइल्स लगाने के लिए खुदाई के दौरान 18 किलो चांदी का खजाना मिला। वहीं, अमेरिका में एक घर में चोर घुसा तो डॉग उस पर भौंकने के बजाय उसके सामने खिलौना लेकर खेलने लगा। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










