Responsive Scrollable Menu

केतन अग्रवाल मर्डर केस:केतन के पिता बोले- सिया के परिवार पर हत्या में शामिल होने का शक; अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने सोमवार को सिया के परिवार के सदस्यों पर भी हत्या की साजिश में शामिल होने का शक जताया है। उन्होंने आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की है। विशाल ने कोर्ट से चार्जशीट की कॉपी मांगी है। उन्होंने उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की अधिसूचना जारी करने की मांग भी की है। विशाल अग्रवाल ने सोमवार को PTI से कहा, “मैंने अभी चार्जशीट नहीं पढ़ी है। इसे पढ़ने के बाद ही टिप्पणी करूंगा। हमने इसकी कॉपी के लिए कोर्ट का रुख किया है।” पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने शनिवार को वडगांव मावल कोर्ट में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। तीनों आरोपी सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे न्यायिक हिरासत में हैं और वर्तमान में पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में बंद हैं। गुप्त शादी की खबरों पर सवाल आरोपी चेतन चौधरी से शादी की खबरों का जिक्र करते हुए विशाल ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर ये खबरें सही हैं, तो सिया के परिवार ने अपने बेटे केतन से उसकी शादी कराने की कोशिश क्यों की थी। विशाल ने बताया कि उन्होंने पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फास्ट ट्रैक ट्रायल कराने और उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग की थी। 18 जून को केतन का शव मिला सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। शुरुआत में इसे हादसा माना गया था। बताया गया था कि चट्टान के पास फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो किले के टिकट काउंटर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक हुडी पहने संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जो केतन और सिया का पीछा कर रहा था। जांच में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई, जो सिया का प्रेमी बताया गया है। चार्जशीट की 5 बड़ी बातें 1. हादसा नहीं, हत्या की साजिश का आरोप: पुलिस के मुताबिक 18 जून को केतन की लोहागढ़ में करीब 350-400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हुई। जांच के बाद पुलिस ने इसे हादसा नहीं, बल्कि कथित हत्या की साजिश बताया है। 2. CCTV में हुडी पहना शख्स दिखा: लोहागढ़ के टिकट काउंटर के CCTV फुटेज में केतन और सिया के पीछे हुडी पहना एक व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में की है। 3. चेतन ने मोबाइल दफ्तर में छोड़ा: पुलिस के अनुसार 18 जून को चेतन के मोबाइल का इंटरनेट सुबह 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक बंद था। आरोप है कि उसने मोबाइल जानबूझकर दफ्तर में छोड़ दिया, ताकि उसकी लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिले। 4. सिया-चेतन के बीच हजारों कॉल: पुलिस ने दोनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले। इसमें सिया और चेतन के बीच हजारों कॉल और कई लंबी बातचीत मिलने का दावा है। इसे पुलिस ने कथित साजिश से जोड़ने वाला डिजिटल सबूत बताया है। 5. 14 जून को भी केतन को लोहागढ़ ले गए: चार्जशीट के मुताबिक 18 जून से चार दिन पहले सिया केतन को लोहागढ़ ले गई थी। पुलिस का आरोप है कि वहां उसे चट्टान से धक्का देने की कोशिश की गई, लेकिन वह झाड़ी पकड़कर बच गया। तीन सुराग; सिया का झूठ, CCTV फुटेज, 2004 बार कॉल -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: सिया ने केतन मर्डर से पहले राजा रघुवंशी केस पढ़ा:मोबाइल हिस्ट्री से पता चला; यह भी जाना- क्या कस्टडी में महिला से मारपीट होती है पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी। पुलिस के मुताबिक सिया ने इंटरनेट पर यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है। यह पूरी जानकारी सिया के दोनों मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Live Updates: रोइंग से अच्छी खबर, एक्शन में मनु भाकर, मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद

Asian Games 2026 Live: चौथे दिन भारत के पास एक से ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने का मौका है और एक बार फिर महिलाओं के इवेंट में ही ये सफलता मिलने की उम्मीद है. Wed, 23 Sep 2026 06:12:42 +0530

  Videos
See all

Krishna Motivation : जो मुसीबत में साथ दे, उसे कभी मत भूलना ! Krishna Quotes | Bhagavad Gita #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T01:15:09+00:00

Hyderabad NIMS ACB Raid: सुपरिटेंडेंट नोरी भास्कर के ठिकानों पर रेड, 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T01:15:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers