भारत और जापान के बीच खेला जा रहा एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टरफाइनल मुकाबला, यहां जानिए कैसे देख सकते हैं लाइव मैच
भारत की महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत जापान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल से कर रही है। दरअसल पिछली बार हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था और अब टीम उसी प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है। 18 सितंबर को होने वाला यह मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है।
दरअसल भारत और जापान का मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ। जापान के स्थानीय समय के अनुसार मैच दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। एशियन गेम्स की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक चल रही है और इसमें आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत के ग्रुप में जापान, बांग्लादेश और चीन शामिल हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक जापान ने अपने 2 विकेट खो दिए थे। जापान का स्कोर 7 ओवर में 25 रन पहुंच चुका था।
टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें मैच
भारतीय क्रिकेट फैंस भारत-जापान महिला क्रिकेट क्वार्टरफाइनल को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं। मोबाइल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला SonyLIV पर उपलब्ध है। SonyLIV की आधिकारिक लिस्टिंग में भी भारत महिला बनाम जापान महिला क्वार्टरफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग दर्ज है। दरअसल भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं और स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान हैं। टीम में शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी. कमालिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा भी शामिल हैं। ICC की घोषित टीम सूची में यही 15 खिलाड़ी भारत के एशियन गेम्स महिला क्रिकेट दल का हिस्सा हैं।
जबकि जापान की टीम की कप्तानी माई यानागिदा कर रही हैं। जापान की टीम में अहिल्या चंदेल, आयुमी फुजिकावा, हिनासे गोटो, हारुना इवासाकी, शिमाको काटो, आयाका काटो-स्टैफोर्ड, एलेना कुसुडा-नैर्न, अकारी निशिमुरा, एरिका ओडा, मेग ओगावा, कुरुमी ओटा, सेइका सुमी, एरिका तोगुची-क्विन और नोनोहा यासुमोटो शामिल हैं।
भारत के सामने सेमीफाइनल की चुनौती
दरअसल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों का कार्यक्रम पहले से तय है। भारत-जापान मैच 18 सितंबर को दोपहर 2 बजे जापान के समय और सुबह 10:30 बजे भारतीय समय पर रखा गया है। इसी दिन श्रीलंका और मलेशिया के बीच भी क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। सेमीफाइनल 20 सितंबर को और महिला क्रिकेट का फाइनल 22 सितंबर को खेला जाएगा। जानकारी दे दें कि भारत की टीम इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरी है। टीम ने 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी भारत के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव रखने वाली खिलाड़ियों की मजबूत टीम है। हाल ही में भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2026 का खिताब भी जीता है जिसके बाद अब एशियन गेम्स में टीम की नजर मेडल पर है।
IND vs AFG: मंगलवार को भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मुकाबला, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, पढ़ें पूरी खबर
भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला अब मंगलवार, 15 सिंतबर को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
बता दें कि पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर बड़ी जीत दर्ज की। बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बेहरीन प्रदर्शन करते हुए 32 गेंदों में 82 रनों की आक्रमक पारी खेली। इसके साथ ही अभिषेक शर्मा का साथ ईशान किशन के बखूबी निभाया और 33 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया। अब दूसरे टी20 मुकाबले में भी भारतीय फैंक दोनों ही बल्लेबाजों ने एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं।
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच अन्य दो मुकाबले
सीरीज के दूसरे मैच की बात करें तो ये मुकाबला 15 सितंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया और बाकी दोनों मैच भी यहीं खेले जाएंगे। मुकाबले शाम को साढ़े सात बजे से शुरू हो जाएंगे।
अफगानिस्तान टीम को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
बता दें कि एक तरफ भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी तो वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम भी मुकाबले में अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। पहले टी20 में टीम का टॉप और मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से फेल रहा था। हालांकि अजमतुल्लाह उमरजई ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली एवं नबी ने 33 रनों का योगदान दिया लेकिन अन्य बल्लेबाजों का बल्ला खामोश ही रहा।
दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर
जानकारी अनुसार, दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती घायल हो गए हैं। वे बचे हुए मैचों से बाहर हो सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया गया है। बता दें कि सीरीज के पहले मैच में वरुण ने चार ओवर डाले थे और 16 रन देकर एक सफलता हासिल की थी। इस बीच पता चला है मैच के दौरान ही वरुण को चोट लग गई थी लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है।
भारत और अफगानिस्तान टीम का पूरा स्क्वॉड
भारतीय टीम का पूरा स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी।
अफगानिस्तान टीम का पूरा स्क्वाड: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, नांगेयालिया खरोटी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








