Responsive Scrollable Menu

IND Vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने एक ही धाकड़ पारी से कोहली, द्रविड़ और पुजारा का रिकार्ड तोड़ा, जानिए

IND Vs SL: श्रीलंका के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को अब एक स्टार बल्लेबाज बना दिया है। अपनी सिर्फ एक पारी से देवदत्त पडिक्कल ने कई बड़े रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा दिए हैं।

Continue reading on the app

Acne और वजन घटाने में मुलेठी है अचूक उपाय, Immunity भी होगी मजबूत

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां हैं, जो शरीर के कई अंगों का इलाज कर सकती हैं। इन्हीं में से एक है औषधि गुणों से भरपूर मुलेठी। पेट की जलन से लेकर त्वचा के दाग-धब्बे मिटाने तक, सिर से लेकर पांव तक मुलेठी काफी फायदेमंद मानी जाती है।

असल में सभी समस्याओं के लिए इसके सेवन का तरीका एक जैसा नहीं है। यदि आपको गले में खराश या खांसी है, तो मुलेठी का टुकड़ा चूस लेने से खांसी कम हो जाती है, लेकिन यदि आपके पेट में गैस या अपच की दिक्कत है, तो इसके पाउडर को गुनगुने पानी लेने की सलाह दी जाती है।

मुलेठी के फायदे और खाने का तरीका

मुलेठी शरीर की अंदरूनी समस्याओं को हल करती हैं। इसके लेप से शरीर की बाहरी समस्याओं का भी निवारण होता है। आइए आपको इसके फायदे बताते हैं।

पेट की जलन और अपच में राहत

जिन लोगों को हमेशा एसिडिटी रहती है या फिर खाना अच्छे से हजम नहीं होता है, तो उन्हें खाने के बाद मुलेठी पाउडर खाना चाहिए। मुलेठी एसिज कम करने में मदद करती है। वैसे यह पेट और आंतों की सूजन भी कम होती है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

अगर आप गले की खराश, सर्दी जुकाम से परेशान हैं, तो मुलेठी आपके काफी काम आएगी। यह ऑटोइम्यून बीमारियों को रोकने और इम्यूनिटी मजबूत करने में सहायक होते हैं।

वजन कम करता है

असल में मुलेठी मेटाबालिज्म को तेज करती है, शरीर में फैट जमा होने से रोकती है। जिससे वजन काबू में रहता है। यह फैट लिपिड मेटाबालिज्म को बेहतर बनाकर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार है। वहीं, भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करती हैं। इतना ही नहीं, मुलेठी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मोटापे से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद करता है।

एक्ने होते हैं कम

यदि आपके चेहरे पर मुंहासे या पिंपल है तो मुलेठी का फेस पैक काम आ सकता है। इसके लिए 1 चम्मच मुलेठी पाउडर में एक से दो चम्मच गुलाब जल और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपके पिंपल्स की समस्या दूर होगी।

बालों का झड़ना कम करता है

अगर आप काफी समय से बालों की झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो आप मुलेठी का सेवन भी कर सकते हैं या फिर बालों पर लगा सकती हैं। वहीं, मुलेठी का सेवन चाय या चूर्ण के रुप में किया जा सकता है, लेकिन बालों में लगाने के लिए इस विधि को अपनाना होगा।

विधि

सबसे पहले एक चम्मच मुलेठी पाउडर में दो चम्मच आंवला और हिना पाउडर और एक चम्मच सरसों का तेल मिलाकर एक पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को रात भर लोहे की छोटी कड़ाही में छोड़ दें। फिर इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और फिर शैंपू कर लें। सप्ताह में एक से दो बार यह विधि अपनाने से बालों का झड़ना और टूटना कम होने लगता है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Day-5 Result: मीराबाई ने दिलाई चांदी, निशानेबाजी और सॉफ्ट टेनिस में चमके कांस्य, देखें 5वें दिन का पूरा रिपोर्ट कार्ड

एशियन गेम्स 2026 का 5वां दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा. 5वें दिन भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू का सिल्वर मेडल सबसे बड़ा आकर्षण रहा. इसके अलावा सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को पहली बार ब्रॉन्ज मेडल दिलाकर इतिहास रचा, जबकि निशानेबाजी में भी भारतीय एथलीट ने मेडल जीता. Wed, 23 Sep 2026 19:47:13 +0530

  Videos
See all

Modi Model Power Sector : मोदी युग@25: बिजली बनी विकास की नई ताकत! | Jyotigram Yojana Gujarat | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T14:45:02+00:00

Sahil Joshi | कैबिनेट सेक्रेटरी को चुनाव आयुक्तों ने क्यों लिखी चिट्ठी? |#electioncommission #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T14:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers