Responsive Scrollable Menu

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक

(अर्थ 78 के शीर्षक एवं खबर में आंकड़े संशोधित करते हुए... सूचकांक प्रदाताओं की तरफ से किए गए संशोधन के बाद)

नयी दिल्ली, 21 सितंबर भारत में पले-बढ़े संस्थापकों से जुड़ी विदेशों की मौजूदा और पूर्व यूनिकॉर्न कंपनियों का संस्थापक-हिस्सेदारी आधारित अनुमानित मूल्य 560 अरब डॉलर है। प्रोसस और डीलरूम के नए ‘इंडियन डायस्पोरा सूचकांक’ में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 560 अरब डॉलर का यह आंकड़ा संस्थापकों की वास्तविक हिस्सेदारी पर आधारित नहीं है, बल्कि सूचकांक में अपनाई गई एक अनुमानित पद्धति से निकाला गया है। इस पद्धति में प्रत्येक कंपनी के मूल्यांकन को उसके संस्थापकों की संख्या के बीच बराबर बांटा गया और भारत में पले-बढ़े संस्थापकों के हिस्से में आने वाले मूल्य को जोड़ा गया, चाहे कंपनी में उनकी वास्तविक हिस्सेदारी कितनी भी हो। एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाली स्टार्टअप कंपनियों को यूनिकॉर्न कहा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में स्थित 102 यूनिकॉर्न कंपनियों का भी इसी आधार पर अनुमानित मूल्य करीब 349 अरब डॉलर है। इनमें फ्लिपकार्ट 36 अरब डॉलर, जोमैटो 30 अरब डॉलर और ग्रो 16 अरब डॉलर के साथ प्रमुख हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 243 अरब डॉलर मूल्यांकन वाली 70 यूनिकॉर्न कंपनियां पूरी तरह भारतीय संस्थापकों ने खड़ी की हैं। इनमें जेडस्केलर के जय चौधरी, रुब्रिक के अरविंद जैन, अरविंद निथ्रकश्यप, बिपुल सिन्हा और सोहम मजूमदार, न्यूटैनिक्स के अजीत सिंह, धीरज पांडेय और मोहित एरन तथा स्किल्ड के दीपक पाठक और अभिनव गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा, 135 यूनिकॉर्न कंपनियों में भारतीय मूल के संस्थापक प्रमुख टीम का हिस्सा हैं। इनमें पालो ऑल्टो, ब्लूम एनर्जी, एस्टेरा लैब्स और पर्प्लेक्सिटी शामिल हैं। इन कंपनियों का इसी आधार पर अनुमानित मूल्य 317 अरब डॉलर है। प्रोसस इंडिया के प्रमुख निवेशक सौरव जैन ने कहा कि भारतीय संस्थापक प्रौद्योगिकी, प्रतिभा और स्थानीय समझ को ऐसे कारोबार में बदलने में सक्षम हैं, जो लोगों के रहने और काम करने के तरीके को बदल सकते हैं। जैन ने कहा, “इंडियन डायस्पोरा सूचकांक उस चीज को मापता है, जिसे हमने भारत में खुद देखा और अनुभव किया है। यहां असाधारण प्रतिभाओं की बड़ी संख्या है और बड़े पैमाने पर कारोबार खड़ा करने की महत्वाकांक्षा भी है। इनमें से कई प्रतिभाएं देश की कुछ सबसे जटिल और महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान करने पर काम कर रही हैं। यही वजह है कि हम करीब दो दशक से भारत में निवेश कर रहे हैं।” रिपोर्ट के मुताबिक, जन्मस्थान के आधार पर किए गए एक अलग और व्यापक विश्लेषण में शामिल कंपनियों में 62 प्रतिशत अमेरिका में स्थित हैं। इस विश्लेषण में 323 कंपनियों को शामिल किया गया है। इनमें से 178 कंपनियां अमेरिका में शुरू हुईं, जबकि 22 कंपनियां बाद में अमेरिका स्थानांतरित हो गईं। इस विश्लेषण में बचपन में भारत से बाहर चले गए संस्थापकों के साथ भारत में स्थित कंपनियों को भी शामिल किया गया है। यह विश्लेषण भारत में पले-बढ़े संस्थापकों वाली विदेश स्थित यूनिकॉर्न के संकरे दायरे वाले सूचकांक से अलग है।

Continue reading on the app

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

तृणमूल कांग्रेस के विधायक परेश राम दास सोमवार को हिंसा के एक मामले में सीआईडी की पूछताछ के दौरान बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। दक्षिण 24 परगना जिले की कैनिंग पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक दास को राज्य में 2023 के पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के मामले में पूछताछ के लिए जांच एजेंसी ने तलब किया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा के आरोपों के सिलसिले में जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लगभग पांच घंटे बाद, शाम करीब चार बजे दास ने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की।’’ विधायक को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ऑक्सीजन दी गई। अधिकारी के अनुसार, उनकी हालत स्थिर बताई गई है, हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला किया है। दास सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन पहुंचे थे।

इससे पहले भी जांच एजेंसी उन्हें दो बार तलब कर चुकी है। सीआईडी के समक्ष पेश होने से पहले तृणमूल नेता ने सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘‘अलविदा कैनिंग, हम फिर मिलेंगे, हम बात करेंगे।’’ इस पोस्ट के बाद उनके समर्थकों के बीच इस बात को लेकर अटकलें लगने लगीं कि क्या उन्हें गिरफ्तारी की आशंका है।

Continue reading on the app

  Sports

Ashley Noffke: पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच ने बीच में छोड़ा कॉन्ट्रैक्ट, एशियन गेम्स के बाद संभालेंगे नई टीम

Ashley Noffke: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एश्ले नॉफ्के एशियन गेम्स 2026 के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ देंगे। इसके बाद वह नीदरलैंड्स की पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। नॉफ्के का नया कार्यकाल 2028 के अंत तक रहेगा।

नॉफ्के का पाकिस्तान के साथ मूल अनुबंध जून 2027 तक था। हालांकि वह 18 महीने से भी कम समय में टीम से अलग हो जाएंगे। उन्होंने मई 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच का पद संभाला था।

पाकिस्तान के कई कोच पहले ही छोड़ चुके हैं टीम
एश्ले नॉफ्के पाकिस्तान के सपोर्ट स्टाफ से अलग होने वाले हालिया सदस्य हैं। इससे पहले जुलाई 2026 में फील्डिंग कोच शेन मैकडरमॉट ने पाकिस्तान का साथ छोड़कर अफगानिस्तान के कोचिंग सेटअप से जुड़ने का फैसला किया था।

वहीं, मई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान के सफेद गेंद बल्लेबाजी कोच हनीफ मलिक और लंबे समय से टीम के साथ जुड़े फिजियोथेरेपिस्ट क्लिफ डीकिन भी अपना पद छोड़ चुके हैं।

नीदरलैंड्स को विश्व कप क्वालिफिकेशन की चुनौती
नॉफ्के अब नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम को नई दिशा देने की कोशिश करेंगे। उनके कार्यकाल में टीम के सामने 2027 वनडे विश्व कप और 2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने की बड़ी चुनौती होगी।

नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान में नॉफ्के ने कहा कि वह डच पुरुष टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह एक प्रतिभाशाली और प्रेरित खिलाड़ियों का समूह है। उनका लक्ष्य टीम के विकास को आगे बढ़ाना और कार्यक्रम को मजबूत बनाना है।

नॉफ्के ने अपनी कोचिंग शैली को लेकर कहा कि उनकी शुरुआत रणनीति या योजना से पहले खिलाड़ियों के साथ जुड़ाव बनाने से होती है।

कई टीमों के साथ काम करने का अनुभव
एश्ले नॉफ्के अपने साथ काफी अनुभव लेकर नीदरलैंड्स पहुंचेंगे। वह महिला बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट, द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट और ऑस्ट्रेलिया की डब्ल्यूएनसीएल में क्वींसलैंड फायर के साथ खिताब जीत चुके हैं।

इसके अलावा, वह न्यूजीलैंड में ओटागो पुरुष टीम के कार्यक्रम का नेतृत्व कर चुके हैं। नॉफ्के महिला प्रीमियर लीग (WPL) में यूपी वॉरियर्ज के साथ भी काम कर चुके हैं। अब नीदरलैंड्स की टीम में उनकी नई भूमिका पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी।

Wed, 23 Sep 2026 14:40:27 +0530

  Videos
See all

Mayawati का बड़ा सियासी दांव, भतीजे Ishan Anand को बनाया BSP का राष्ट्रीय संयोजक | UP Politics News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T09:35:24+00:00

Trump Tariff on India : रूस से तेल खरीदना छोड़ेगा भारत? ! | Top News | Trump Tariff | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T09:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers