Responsive Scrollable Menu

इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कमियां मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी, नमूने जांच के लिए भेजे

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में लगातार खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, सोमवार को इंदौर में भी एक बार फिर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए तथा खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।

जानकारी अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने बायपास स्थित करी ईव्स रेस्टोरेंट की शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों के आवश्यक मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए। किचन में खुले डस्टबिन पाए गए तथा शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक ही फ्रिज में रखा जाना पाया गया। मौके से रेड ग्रेवी, ब्राउन ग्रेवी, पनीर एवं दही के कुल 04 नमूने जांच हेतु लिए गए।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जांच के लिए लिए 7 खाद्य पदार्थों के नमूने

बता दें कि शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने न्यू पलासिया स्थित अपना स्वीट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई और खाद्य स्वच्छता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों के कुल 7 नमूने जांच के लिए लिए गए।

इनमें हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, किचन किंग मसाला, तैयार आलू मसाला, तैयार दाल, तैयार मिक्स वेज और तैयार बटर पनीर के नमूने शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के आधार पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया जा रहा है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साउथ तुकोगंज के न्यू सुंदर होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण

इसके अलावा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने साउथ तुकोगंज स्थित न्यू सुंदर होटल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किचन में कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं खाद्य परीक्षण संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाए गए। उक्त कमियों के संबंध में नोटिस जारी किया जा रहा है। मौके से पनीर एवं चावल के कुल 02 नमूने जांच हेतु लिए गए, जिन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए कुल 13 खाद्य नमूने

इस प्रकार कार्रवाई में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से कुल 13 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम एवं संबंधित नियमों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Continue reading on the app

रिजवान को PCB ने मीडिया से बात करने से रोका:सट्टेबाजी-जुए की जांच पर सफाई देना चाहते थे; दो बार मांगी अनुमति, दोनों बार इनकार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को मीडिया से बात करने से रोका है। रिजवान ने पिछले सप्ताह दो बार बोर्ड से मीडिया से बात करने की इजाजत मांगी थी। दोनों बार उनकी मांग ठुकरा दी गई। रिजवान का कहना था कि मामले को लेकर काफी भ्रम और अटकलें हैं। मामला पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) की जांच से जुड़ा है। एजेंसी रिजवान से ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े आरोपों तथा उनके वित्तीय लेनदेन को लेकर पूछताछ कर रही है। इंग्लैंड दौरे के दौरान लॉर्ड्स टेस्ट के बाद रिजवान और इमाम-उल-हक के फोन भी जांच के लिए लिए गए थे। दोनों के डिजिटल डेटा की फोरेंसिक जांच जारी है। इंग्लैंड दौरे से उठे सवाल इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान के प्रदर्शन और टीम के अंदर चल रही गतिविधियों को लेकर पहले से सवाल उठ रहे थे। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद रिजवान, इमाम-उल-हक और सलमान अली आगा को दौरे के बीच से वापस पाकिस्तान बुला लिया गया। इसके बाद रिजवान और इमाम को NCCIA ने पूछताछ के लिए बुलाया। 10 सितंबर को दोनों एजेंसी के सामने पेश हुए। जांच का दायरा सिर्फ क्रिकेट प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा। एजेंसी ने खिलाड़ियों से उनकी आर्थिक गतिविधियों, यात्रा, सोशल मीडिया और दूसरे निजी रिकॉर्ड से जुड़े सवाल भी पूछे। फोन क्यों जब्त किए गए? लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान रिजवान और इमाम के मोबाइल फोन जांच एजेंसी ने अपने कब्जे में लिए। रिजवान के वकील काजी उमैर अली ने अदालत में दावा किया कि रिजवान को होटल की लॉबी में बुलाकर पूछताछ की गई और फोन यह कहकर लिया गया था कि उसे करीब तीन घंटे में वापस कर दिया जाएगा। लेकिन फोन वापस नहीं मिला। इसके बाद फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने की बात सामने आई। रिपोर्टों के मुताबिक जांच में मैसेज, कॉन्टैक्ट्स, सोशल मीडिया गतिविधियों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड देखे जा रहे हैं। NCCIA ने रिजवान से क्या-क्या मांगा? जांच का दायरा सिर्फ मोबाइल फोन तक नहीं है। अदालत में पेश किए गए NCCIA के पांच पेज के सवालों में रिजवान से कई वर्षों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी मांगी गई। इनमें पिछले 10 साल के सोशल मीडिया अकाउंट, पिछले पांच साल की आय, बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड, लोन, संपत्ति, घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई पर खर्च और देश-विदेश की यात्राओं की जानकारी शामिल है। एजेंसी ने परिवार के नाम पर मौजूद कुछ वित्तीय और संपत्ति संबंधी जानकारी भी मांगी है। रिजवान हाईकोर्ट क्यों पहुंचे? रिजवान ने NCCIA के नोटिस और जांच के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाते हुए लाहौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनके वकील का तर्क था कि नोटिस में यह साफ नहीं किया गया कि रिजवान किस खास ऑनलाइन बेटिंग या जुए की गतिविधि में शामिल होने के संदेह में जांच के दायरे में हैं। रिजवान ने यह भी सवाल उठाया कि इस तरह के क्रिकेट से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए ICC की एंटी-करप्शन यूनिट है। हालांकि, 17 सितंबर को लाहौर हाईकोर्ट ने रिजवान की याचिका को आगे सुनने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने उन्हें पहले NCCIA के सवालों का जवाब देने और एजेंसी के सामने अपना पक्ष रखने को कहा। इसके बाद याचिका खारिज कर दी गई। मीडिया से बात करने के लिए PCB की अनुमति जरूरी क्यों है? इसका कारण रिजवान का PCB के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है। इसके तहत खिलाड़ी बोर्ड की अनुमति के बिना अपने रोजगार या बोर्ड से जुड़े मामलों पर सार्वजनिक बयान नहीं दे सकते। इमाम-उल-हक भी जांच के दायरे में इस मामले में सिर्फ रिजवान का नाम नहीं है। इमाम-उल-हक भी NCCIA की पूछताछ का सामना कर चुके हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में इमाम चोट के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे। इसके बाद उनकी चोट को लेकर भी सवाल उठे। NCCIA ने 9-10 सितंबर के आसपास रिजवान के साथ उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया था।

Continue reading on the app

  Sports

CSK ने जहीर खान को दिया सिर्फ इतना वक्त, IPL 2027 में करना होगा कुछ चमत्कार

जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना नया हेड कोच बनाया है जो स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेने जा रहे हैं. जहीर की नियुक्ति में धोनी की बड़ी भूमिका रही है. हालांकि, जहीर को लंबा कार्यकाल नहीं मिला है. Mon, 21 Sep 2026 22:19:43 +0530

  Videos
See all

Iran-US War: ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू? मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव | Iran-US War | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T22:30:27+00:00

News Ki Pathshala: हामिद अंसारी के विवादित बयान! #hamidansari #hamidansarinews #hamidansaristatement #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T22:17:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers