Responsive Scrollable Menu

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिहार के जमुई में एक लड़के और लड़की के कथित उत्पीड़न की घटना को सोमवार को ‘‘दिल दहला देने वाली’’ बताया और दावा लगाया कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है, वहां ‘‘वह अन्याय का साधन’’ बन जाती है। जमुई जिले में दो दिन पहले सड़क किनारे कुछ लोगों द्वारा एक लड़के और लड़की को कथित तौर पर परेशान किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सोमवार को बिहार में इस घटना को लेकर आक्रोश उत्पन्न हो गया। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार का वीडियो दिल दहला देने वाला है। स्तब्ध करने वाला है और सच कहूं तो इससे मुझे बहुत, बहुत गुस्सा आया।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘नैतिकता” के नाम पर कानून अपने हाथ में लेने वालों को पुलिस और कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज भीड़ को यह तय करने की अनुमति नहीं दे सकता कि ‘‘कौन सम्मान का हकदार है, किसे आजादी मिलनी चाहिए या किसे सजा मिलनी चाहिए।’’ बनर्जी ने पीड़ित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे माफ करना।

मैं आपसे माफी मांगती हूं’’ और कहा कि देश कहीं न कहीं उनकी तथा वयस्कों, संस्थानों और समाज में उनके भरोसे की रक्षा करने में विफल रहा है। बनर्जी ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर राजनीतिक पाखंड का आरोप भी लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा नेता उन राज्यों में न्याय की मांग करते हैं जहां वे सत्ता में नहीं हैं।

लेकिन जहां वे सत्ता में हैं, वहां वे अन्याय का साधन बन जाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत, कृपया जागिए।’’ घटना को लेकर बिहार महिला आयोग ने जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस घटना के बाद महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भाजपा नीत सरकार की आलोचना हुई है। इससे पहले जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने संवाददाताओं को बताया था कि घटना 19 सितंबर की शाम हुई थी और एक महिला अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहा है।

Continue reading on the app

इमरान खान की तीनों बहनें गिरफ्तार, आखिर पाकिस्तान में यह क्या चल रहा

अलीमा खान को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके बेटे शाहरेज खान ने आरोप लगाया कि उनकी मां रविवार सुबह घर से निकलने के बाद उन्हें ले जाया गया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ चल रहे सभी मामलों में उन्हें जमानत मिली हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games में जीता गोल्ड, अब भारतीय क्रिकेटर को मिला लाखों का इनाम, CM ने किया ऐलान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता, जो इन गेम्स में भारत का पहला ही गोल्ड है. इस टीम का ही हिस्सा रही एक युवा क्रिकेटर के लिए प्रदेश के CM ने अवॉर्ड का ऐलान किया है. Tue, 22 Sep 2026 19:34:32 +0530

  Videos
See all

At least 11 injured in shooting outside high school in Turkey. #Turkey #Manisa #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T15:35:44+00:00

मालिक से बदला लेने के लिए फूंक डाला ₹24 करोड़ का सामान! #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T15:36:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers