Responsive Scrollable Menu

सउदी को चप्पल पहनकर हूतियों ने ढहाया ! #SaudiArabia #Houthis #Yemen #Riyadh #MiddleEast

अरबों डॉलर के हथियार… फिर भी हूती मिसाइलों ने सऊदी को हिला दिया? रियाद में सायरन बजा तो पाकिस्तान-तुर्किए की यारी पर भी सवाल! कागज पर सुरक्षा की गारंटी… लेकिन मैदान में असली पहरेदार कौन? #SaudiArabia #Houthis #Yemen #Riyadh #MiddleEast ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बैंक कर्मचारियों से हड़ताल का रास्ता अपनाने से बचने और अपनी शेष मांगों को बातचीत के जरिये सुलझाने का आग्रह किया। मंत्रालय ने कहा कि श्रमिक संगठनों की ज्यादातर चिंताओं का काफी हद तक समाधान किया जा चुका है। बैंकों में पांच दिन कामकाज की व्यवस्था समेत अन्य मांगों को लेकर 28 सितंबर से बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल के आह्वान से पहले सरकार ने यह अपील की है।

अगर हड़ताल होती है तो बैंक सेवाएं पांच दिन तक प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि 28 सितंबर से पहले का सप्ताहांत अवकाश रहेगा। यह हड़ताल बैंकों में छमाही लेखा-समापन के समय भी हो रही है। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि शेष मांग पर अभी विचार किया जा रहा है और बैंक कर्मचारियों के कल्याण के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘श्रमिक संगठनों की ज्यादातर चिंताओं का काफी हद तक समाधान किए जाने, शेष मांग पर विचार जारी रहने और बैंक कर्मचारियों के कल्याण के लिए लगातार उठाये जा रहे कदमों को देखते हुए बैंक कर्मचारियों से हड़ताल से बचने, बातचीत के जरिये मुद्दों के समाधान की दिशा में काम करने और बैंक सेवाएं निर्बाध बनाए रखने की अपील की जाती है।’’ बयान के अनुसार, श्रमिक संगठनों की प्रमुख मांगों में प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) को वापस लेने की बात शामिल थी। विस्तृत चर्चा के बाद इस योजना को इस महीने की शुरुआत में फिलहाल रोक दिया गया। बयान में कहा गया कि सरकार ने श्रमिक संगठन की दो प्रमुख मांगों में से एक का समाधान कर दिया है।

समझौते की भावना के साथ लगातार बातचीत के बावजूद 11 सितंबर को एक दिन की हड़ताल की गई। वित्त मंत्रालय ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये वित्तीय समावेश, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच के क्षेत्र में अग्रणी रहे हैं तथा समाज के हर वर्ग तक बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं पहुंचाने में योगदान दे रहे हैं।

सरकार ने कहा कि मजबूत बैंक व्यवस्था के लिए बैंक कर्मचारियों का सक्षम, सुरक्षित और कुशल होना जरूरी है। इसे ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के कामकाजी माहौल, पारदर्शिता और कल्याण में सुधार के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इनमें सभी श्रेणी के कर्मचारियों के लिए वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी के साथ नए वेतनमान तय करना, कर्मचारी कल्याण कोष (एसडब्ल्यूएफ) और सहायक महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, महाप्रबंधक तथा मुख्य महाप्रबंधक स्तर पर कार्यकारी पदों की संख्या बढ़ाना शामिल है।

मंत्रालय ने कहा कि वेतन समझौतों को तेजी से लागू करने और बैंक कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में समय पर संशोधन सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने आगामी द्विपक्षीय वेतन समझौते को लेकर बातचीत शुरू की है। इसका उद्देश्य नवंबर, 2027 की समयसीमा से पहले इसे पूरा करना है। मंत्रालय ने कहा कि ये पहल बैंक कर्मचारियों की वास्तविक चिंताओं और कल्याण से जुड़े मुद्दों के समाधान के साथ संस्थागत व्यवस्था को मजबूत करने तथा बैंक क्षेत्र को कुशलता से चलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता बताती हैं।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि बैंक सेवाओं पर हर नागरिक निर्भर है और ये सेवाएं निरंतर बनी रहे, इसका आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर सीधा असर पड़ता है। इसमें कहा गया कि दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर बाकी शनिवार अब भी कई नागरिकों के लिए सुगम बैंक सेवाएं हासिल करने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। मंत्रालय ने कहा कि प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल की अवधि 30 सितंबर को बैंकों के छमाही लेखा समापन के साथ भी पड़ रही है।

यह तारीख मिलान, प्रावधान, कोषागार और बाजार संबंधी कामकाज के लिए महत्वपूर्ण है। इससे पहले के सप्ताहांत के साथ हड़ताल होने पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावी रूप से पांच दिन तक बंद रह सकती हैं, जिससे ग्राहकों, कारोबारियों, सरकारी लेनदेन और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग गतिविधियों को काफी परेशानी हो सकती है। बयान में कहा गया कि हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होती हैं, जिससे आम लोगों को असुविधा होती है, बैंक के कारोबार पर असर पड़ता है और अंततः बैंक कर्मचारियों के हितों को भी नुकसान होता है।

मंत्रालय ने कहा कि हड़ताल से कोई सार्थक परिणाम हासिल नहीं होता। सरकार ने कहा कि वह बैंक कर्मचारियों के कल्याण और उनकी वास्तविक चिंताओं का रचनात्मक बातचीत के जरिए समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN: वैभव सूर्यवंशी बाहर या संजू करेंगे ओपन? जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI

एशियन गेम्स से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेलना है. इस मैच के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी उत्साहित हैं. इसके साथ ही फैंस के मन में फिर से यह सवाल उठ रहा है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या फिर संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. Mon, 21 Sep 2026 22:20:30 +0530

  Videos
See all

Patrick Clancy says online accusations were “painful to see” during trial of Lindsay Clancy. #BBC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T19:17:11+00:00

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों का कब से बढ़ रहा DA? | DA Hike | Salary Hike | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T19:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers