Responsive Scrollable Menu

14 साल पुराने रेप मर्डर केस में फिर जांच होगी:सुप्रीम कोर्ट बोला-जिस तरह जांच हुई उसने अंतरात्मा को झकझोर दिया, 3 महीने में रिपोर्ट मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक के धर्मस्थला में 17 साल की छात्रा के रेप-मर्डर केस की दोबारा जांच का आदेश दिया। मामला 2012 का है। जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने कर्नाटक सरकार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने और तीन महीने में जांच पूरी करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि पहले जिस तरह जांच हुई उसने कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। मां की याचिका पर आया आदेश सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश पीड़ित छात्रा की मां की याचिका पर दिया। 17 साल की छात्रा 9 अक्टूबर 2012 को कॉलेज से घर लौटते समय लापता हो गई थी। वह धर्मस्थला के पास उजिरे में पढ़ती थी। अगले दिन उसका शव मिला। जांच में यौन हमले और हत्या के सबूत मिले थे। इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस ने की थी। इसके बाद कर्नाटक CID और फिर CBI ने जांच की। CBI की स्पेशल कोर्ट ने जून 2023 में मामले में आरोपी बनाए गए एकमात्र व्यक्ति संतोष राव को सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया था। SIT में पुराने जांच अधिकारियों को जगह नहीं पीड़ित को न्याय दिलाना समाज का कर्तव्य सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गलत तरीके से आरोपी बनाए गए व्यक्ति के साथ हुए अन्याय की भरपाई की जा सकती है। लेकिन बेरहमी से रेप और मर्डर की शिकार नाबालिग के साथ हुआ अन्याय कभी पूरा नहीं किया जा सकता। अगर समाज ऐसे जघन्य अपराध में सही जांच और असली अपराधियों को सजा दिलाकर न्याय नहीं देता, तो वह अपना कर्तव्य निभाने में असफल होगा। -------------------------

Continue reading on the app

सूरत में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका:मालिक ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई

गुजरात में सूरत के संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर की रात भीषण आग लग गई थी। अब इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने 10 हजार रुपए के बकाया वेतन को लेकर मार्केट में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि अलग-अलग दुकानों में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। इस घटना में कई दुकानदारों को 24 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की करवाई शुरू की है। एक दुकान में अकाउंटेंट था आरोपी क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की पहचान की आरोपी विनोद पंडित सावले (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसने अप्रैल 2026 में श्याम संगिनी मार्केट की दुकान नंबर 639 में स्थित जे कॉर्प इंडिया और जगदंबा टेक्सटाइल में अकाउंटेंट के रूप में नौकरी शुरू की थी। उसे 30 हजार रुपए का मासिक वेतन मिलता था। आरोपी का कहना है कि मालिक सुमितभाई और हनुमान द्वारकाप्रसाद जवेर उसे काम नहीं आने की बात कहकर बहुत परेशान करते थे। इसी से तंग आकर उसने नौकरी छोड़ दी थी। नौकरी छोड़ने पर उसे 20 हजार रुपए ही दिए गए थे। उसका करीब 10 हजार रुपए वेतन बकाया था। बार-बार मांगने के बावजूद रकम नहीं मिल रही थी। इसी बात से गुस्सा होकर उसने मालिकों को सबक सिखाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि उसे नहीं पता था कि अन्य दुकानदारों को भी इससे भारी नुकसान हो जाएगा। 150 रुपए का पेट्रोल खरीदकर लाया था सूरत ज्वाइंट सीपी कर्णराज सिंह वाघेला ने बताया कि आरोपी विनोद ने पूछताछ में बताया कि उसने मालिक को सबक सिखाने के लिए मार्केट में आग लगाने का फैसला किया था। 8 सितंबर की रात करीब 10 बजे 150 रुपए का पेट्रोल प्लास्टिक की बोतल में खरीदा और उसे अपने बैग में रख लिया थी। इसके बाद वह बिल्डिंग की सीढ़ियों पर बैठकर उसने पूरे मार्केट के खाली होने के इंतजार किया। रात करीब साढ़े 12 बजे जब पूरा मार्केट खाली हो गया तो उसने बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली और दुकान के बाहर रखे कपड़ों के पार्सलों पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस लगा दी और भाग निकला। अगले दिन न्यूज चैनल पर देखा कि उसके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है अगले दिन सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर आग की खबर देखने के बाद उसे पता चला कि भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद उसे न्यूज चैनलों से यह भी पता चला कि सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हो गई है और FIR भी दर्ज हो गई है तो वह डर गया। अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर पत्नी और बच्चे के साथ राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर चला गया। वहां से अयोध्या पहुंचा। बीते दिन ही रविवार को वह सूरत लौटा था। मुखबिरों की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे अरेस्ट कर लिया।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 4 LIVE: भारत को आज मिल सकता है पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम की फाइनल में श्रीलंका से टक्कर

Asian Games Day 4 LIVE: एशियन गेम्स में मंगलवार को कई भारतीय एथलीट मेडल राउंड में उतरेंगे. भारत की महिला क्रिकेट टीम फाइनल में श्रीलंका से गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगी. शूटिंग से आज भी मेडल की उम्मीद है. भारत ने 20वें एशियन गेम्स में अभी तक कुल 6 मेडल जीते हैं. मेडल टैली में भारत 11वें नंबर पर है. Tue, 22 Sep 2026 06:07:47 +0530

  Videos
See all

Kanpur Dehat में तेल टैंक में धमाका, 2 मजदूरों की मौत |#viralvideo #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T00:35:20+00:00

AAJTAK 2 LIVE | IMRAN KHAN की तीनों बहनों को हिरासत में लिया गया, दी गई कड़ी चेतावनी! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T00:49:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers