Responsive Scrollable Menu

स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर भड़के महाभारत के एक्टर, बोले- 'फंडिंग के लिए ऐसी हैरतअंगेज बातें बोलना गलत'

Puneet Issar-Swara Bhasker: महाभारत फेम एक्टर पुनीत इस्सर ((Puneet Issar)) ने स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) के उस कथित विवादित बयान पर रिएक्ट किया है. जिसमें एक्ट्रेस ने साल 2019 के सुप्रीम कोर्ट के राम जन्मभूमि-आयोध्या के फैसले पर शर्मिंदगी जाहिर की थी. एक्ट्रेस के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है. अब इस पर पुनीत इस्सर से कलाकारों के कंट्रोवर्सी में शामिल होने पर स्वरा का नाम लिए बिना कहा कि कलाकारों का काम सिर्फ एंटरटेन करना होता है, फंडिंग के लिए ऐसी हैरतअंगेज बातें बोलना गलत है. 

'फंडिंग के लिए ऐसी हैरतअंगेज बातें बोलना गलत'

पुनीत इस्सर ने मीडिया संग बातचीत में सोशल मीडिया कॉन्ट्रोवर्सी में एक्टर्स के शामिल होने पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि कलाकारों को इस तरह के विवादों में नहीं पड़ना चाहिए. आपका काम मनोरंजन करना का है तो बस वही कीजिए. अगर आप अपने निजी फायदे या गेम के लिए ऐसी बातें करते हैं तो वो गलत हैं. उन्होंने कहा, 'पहली बात तो इस तरह की विवाद में किसी को नहीं पड़ना चाहिए. हम कलाकार हैं. हमें बिल्कुल 140 करोड़ लोगों का ख्याल रखना चाहिए. आपका काम है मनोरंजन करना, तो आप बस मनोरंजन कीजिए.'

उन्होंने आगे कहा,  'अगर आपको सामाजिक कार्यकर्ता या फिर राजनीति में जाना चाहते हैं तो फिर वही काम कीजिए. इस तरह के बयान देकर सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए या आपको कोई सपोर्ट कर रहा है या आपको फंडिंग कर रहा है. आप अपने निजी फायद या गेम के लिए फॉलो करके ऐसी हैरतअंगेज बातें करतें हैं, मेरे हिसाब से बहुत ही गलत है. ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए.'

क्या था स्वरा भास्कर का बयान?

दरअसल, स्वरा भास्कर ने हाल ही में 'द मिडनाइट आवर' पॉडकास्ट में यह खुलासा किया था कि 2019 के सुप्रीम कोर्ट के राम जन्मभूमि-अयोध्या फैसले से उन्हें बहुत दुख और शर्मिंदगी हुई थी.उन्होंने यह भी बताया कि फैसला आने के बाद उन्होंने फोन कर अपने सभी मुस्लिम परिचितों, को-स्टार और शाहरुख खान, सलमान खान व आमिर खान जैसे सितारों को मैसेज भेजकर माफी मांगी थी. सोशल मीडिया पर जब उनका ये वीडियो सामने आया तो एक नया विवाद छिड़ गया है और लोग उनकी इस टिप्पणी को लेकर आलोचना करने लगे.  

 जौहर प्रथा को लेकर भी दिया था स्वरा ने बयान

बता दें कि स्वरा का विवादों से पुराना नाता रहा है, वह अक्सर अपने बेबाक और विवाद बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. कुछ टाइम पहले उन्होंने फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन पर कथित तौर पर विवादित बयान दिया था. हालांकि, जब इस मुद्दें पर विवाद ज्यादा बढ़ा तो उन्होंने अपनी सफाई दी कि उनका वो मतलब नहीं था. स्वरा ने दिल्ली के एक इवेंट में फिल्म में जौहर के महिमामंडन पर चिंता जताते हुए कहा था कि यह सीन आज के बलात्कार पीड़ितों (रेप सर्वाइवर्स) को गलत मैसेज दे सकता है. उनका मानना था कि फिल्म में जौहर प्रथा का महिमामंडन किया था जो गलत था. बाद में स्वरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई दी कि उनके अंग्रेजी में दिए गए बयान का गलत अनुवाद कर झूठ फैलाया गया है. उन्होंने कभी भी रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को 'कायर' नहीं कहा था. 

स्वरा भास्कर का वर्कफ्रंट

स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रियलिटी शो के जरिए छोटे पर्दे पर अपना नया सफर शुरू करने जा रही हैं. अमेज़न एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) के अपकमिंग शो राइज एंड फॉल सीजन 2 (Rise & Fall Season 2) में वह बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो सकती हैं. जिसे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते नजर आएंगे. इसका पहला एपिसोड 26 सितंबर 2026 को आएगा. फिल्मों के मोर्चे पर बात करें तो एक्ट्रेस 'जहां चार यार' और 'मीमांसा' (2022) के बाद कुछ समय के लिए बड़े पर्दे से दूर हैं. हालांकि, स्वरा की झोली में मनीष किशोर की फिल्म 'मिसेज फलानी' (Mrs. Falani) है, जो बनकर तैयार है और इसकी रिलीज डेट कभी भी अनाउंस हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की 'राका' ने रिलीज से पहले ही कर दिया कमाल, बनाया Guinness World Record

Continue reading on the app

जोनाथन ट्रॉट को बनाया गया इंग्लैंड लायंस का नया हेड कोच, एंड्रयू फ्लिंटॉफ की लेंगे जगह

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को इंग्लैंड लायंस टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है. ट्रॉट आगामी सर्दियों के सीजन में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के दौरों पर लायंस टीम के कोचिंग स्टाफ की कमान संभालेंगे. वे टीम के पूर्व कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ की जगह लेंगे, जिन्होंने अगस्त 2026 की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. 

जोनाथन ट्रॉट बने इंग्लैंड लायंस का नया हेड कोच

21 सितंबर 2026 को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर ट्रॉट के नाम पर मुहर लगाई. इससे पहले, श्रीलंका के खिलाफ लायंस टीम की दो टी20 मैचों की जीत में ट्रॉट ने कार्यवाहक कोच के रूप में बेहतरीन भूमिका निभाई थी, जिसके बाद उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बोर्ड ने उन्हें स्थायी रूप से यह बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है.

एंड्रयू फ्लिंटॉफ की जगह लेंगे जोनाथन

जोनाथन ट्रॉट ने इस साल फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त होने के बाद अफगानिस्तान टीम के हेड कोच का पद छोड़ दिया था. इसके बाद उन्होंने गर्मियों के सीजन में कम समय के लिए कई अन्य टीमों के साथ काम किया, जिसमें आयरलैंड और ग्लेमॉर्गन क्रिकेट क्लब शामिल हैं. ऐसे में इंग्लैंड लायंस टीम के साथ मिली यह स्थायी जिम्मेदारी उनके कोचिंग करियर के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है.

दूसरी ओर, दिग्गज एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अगस्त में लायंस के हेड कोच का पद छोड़ने का फैसला किया था. उन्होंने यह कदम ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी थंडर फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच बनने का अपना कॉन्ट्रैक्ट फाइनल करने के तुरंत बाद उठाया था, जिसके कारण अब लायंस टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी ट्रॉट के हाथों में आ गई है.

यह भी पढ़ें:  Explainer: IIT कानपुर से डिग्री, एक्सेंचर में जॉब... अब जापान से खेल रहे इंटरनेशनल क्रिकेट, जानें बिहार के लाल अभिषेक आनंद की कहानी

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Live Updates: सलमान खान और सतनाम सिंह ने जीता मेडल, रोइंग में भारत का कमाल

Asian Games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स 2026 का आज 5वां दिन है. भारतीय खिलाड़ियों की नजर ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर रहने वाली है. Thu, 24 Sep 2026 06:03:15 +0530

  Videos
See all

Viral Video: सुबह सुबह महिला से बदसलूकी, वायरल VIDEO पर बवाल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T00:40:07+00:00

DJ पर नाचने को लेकर में युवती से मारपीट का VIDEO वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T00:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers