Responsive Scrollable Menu

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत

मुंबई की एक अदालत ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित एक मॉल में आग्नेयास्त्र और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का फर्जी पहचान पत्र लेकर जबरन प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों को सोमवार को जमानत दे दी। जिओ वर्ल्ड प्लाजा में हुई इस घटना के दो सप्ताह बाद अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डी. एस. खेडेकर ने मुख्य आरोपी रोहन पारिख (24) और उसके सहयोगी दिलीप कुंडे (49) को पचास-पचास हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं हुआ है।

यह घटना निकट स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में प्रधानमंत्री के शामिल होने से ठीक पहले सात सितंबर को जियो वर्ल्ड प्लाजा में हुई थी। मॉल में प्रवेश के दौरान सुरक्षा गार्ड ने कुंडे के पास आग्नेयास्त्र पाया, जिसके बाद आरोपियों को रोक लिया गया। इस पर दोनों व्यक्ति बहस करने लगे और उनमें से एक ने पीएमओ से होने का दावा करते हुए एक पहचान पत्र की तस्वीर दिखाई।

वकील सतीश मानेशिने के माध्यम से दायर अपनी जमानत याचिका में पारिख ने दलील दी कि वह किसी वीवीआईपी दौरे या हाल में जारी निषेधाज्ञा से अनजान था और निजी कारणों से मॉल गया था। पुलिस ने पूर्व में अदालत को बताया था कि पारिख के घर की तलाशी में पीएमओ से जुड़े कई जाली दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें चैटजीपीटी के जरिये तैयार किया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games India Schedule 2026, DAY 5: 5वें दिन 14 खेलों में दम दिखाएगा भारत, दांव पर इतने मेडल, देखें पूरा शेड्यूल

Asian Games India Schedule 2026, DAY 5: एशियन गेम्स 2026 का पांचवां दिन भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है. भारत के पास कई मेडल जीतने का मौका है. वहीं, कुछ रोमांचक मुकाबले भी हैं. Wed, 23 Sep 2026 19:43:14 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | IRAN-US WAR | TRUMP की IRAN को बड़ी धमकी, गहराया तनाव! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T14:41:10+00:00

Sahil Joshi | कैबिनेट सेक्रेटरी को चुनाव आयुक्तों ने क्यों लिखी चिट्ठी? |#electioncommission #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T14:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers