सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म 'वन' विवादों में फंसी:ट्रेलर में बिना इजाजत गाना इस्तेमाल करने का आरोप; गायक बोले- हटाओ मेरा गाना
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' अपनी रिलीज से ठीक पहले कानूनी विवाद में फंस गई है। गायक और वोकलिस्ट सरगम वैश ने फिल्म के मेकर्स पर बिना अनुमति के ट्रेलर में उनका ओरिजिनल गाना 'ऐगिरी नंदिनी' इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सरगम वैश ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके फिल्म की टीम से ट्रेलर से अपना म्यूजिक तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर उनकी लीगल टीम कानूनी रास्ता अपनाएगी। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बिना सहमति गाना इस्तेमाल करने का आरोप सरगम वैश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो और पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स से सीधे सवाल किए हैं। उन्होंने लिखा कि जब उन्होंने 'वन' का ट्रेलर देखा, तो पता चला कि उनका ओरिजिनल गाना बिना उनकी सहमति या अनुमति के इसमें इस्तेमाल किया गया है। सरगम का कहना है कि उन्होंने फिल्म के ट्रेलर या प्रमोशन के लिए अपने गाने के इस्तेमाल की कोई मंजूरी नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार के काम का सम्मान होना चाहिए और बिना इजाजत किसी का कंटेंट इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। म्यूजिक लेबल के साथ कॉन्ट्रैक्ट प्रभावित होने का दावा गायक ने बताया कि यह मामला उनके लिए बेहद अहम है क्योंकि वे इस गाने के लिए पहले ही एक बड़े म्यूजिक लेबल के साथ डील साइन कर चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर में बिना परमिशन गाने का इस्तेमाल होने से उनके मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट पर असर पड़ सकता है। सरगम ने फिल्म की पूरी टीम और मेकर्स से सीधे संपर्क करने और वैध लाइसेंस होने का सबूत देने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से इस पोस्ट को शेयर करने की अपील की ताकि बात सही लोगों तक पहुंच सके। मांग न मानने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी वीडियो में सरगम वैश ने साफ किया कि अगर फिल्म की टीम उनके गाने को ट्रेलर और प्रोमोशनल मटेरियल से नहीं हटाती है, तो वे अगला कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी लीगल टीम मामले को देख रही है और मांग न माने जाने पर कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी। हालांकि, इस पूरे विवाद और आरोपों पर अभी तक 'वन' के मेकर्स, निर्देशकों या प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'वन' दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' मध्य भारत के जंगलों, भारतीय लोक कथाओं, रहस्य और पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है। 'मिर्जापुर' पर भी लगा था गाना चुराने का ऐसा ही आरोप फिल्मों और सीरीज के ट्रेलर में गानों का बिना इजाजत इस्तेमाल करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में 'मिर्जापुर द मूवी' के मेकर्स पर भी ऐसा ही आरोप लगा था। सिंगर रापेरिया बालम ने आरोप लगाया था कि मेकर्स ने उनकी सहमति के बिना उनका गाना 'शूरवीर' इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्होंने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को लीगल नोटिस भेजकर गाना हटाने, बिना शर्त माफी मांगने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के बदले एक स्कूल बनवाने की मांग की थी। ये खबर भी पढ़ें सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म 'वन' का ट्रेलर रिलीज:फिल्म में दिखाई गई खौफनाक जंगल की दुनिया; भूतों से मुकाबला करते नजर आए सिद्धार्थ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फैंटेसी फिल्म 'वन' (Vvan) का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। 2 मिनट 44 सेकंड का यह ट्रेलर एक रहस्यमयी और प्रतिबंधित जंगल की कहानी दिखाता है, जहां आस्था और लोककथाओं का मिलन होता है। पूरी खबर पढ़ें
जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच बने:मुंबई और लखनऊ के कोचिंग सेटअप का अनुभव; 17 साल बाद बदला चेन्नई का कोचिंग चेहरा
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच होंगे। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इसका ऐलान किया। जहीर अब स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे। फ्लेमिंग 2009 से 2026 तक CSK के हेड कोच रहे। उनका टीम के साथ जुड़ाव 2008 में खिलाड़ी के तौर पर शुरू हुआ था। जहीर के लिए यह IPL में पहली बार किसी फ्रेंचाइजी के हेड कोच की जिम्मेदारी होगी। हालांकि, वे पिछले कई साल से टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के विकास से जुड़े रहे हैं। मुंबई इंडियंस में वे क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर और बाद में ग्लोबल डेवलपमेंट के प्रमुख रहे। IPL 2025 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर की भूमिका निभाई थी। जहीर का खिलाड़ी से टीम मैनेजमेंट तक का सफर जहीर ने IPL में तीन टीमों के लिए खेला। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा रहे। 2008 से 2017 के बीच उन्होंने 100 IPL मैच खेले और 102 विकेट लिए। उनका इकोनॉमी रेट 7.59 रहा। 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलने के बाद उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। भारत के लिए जहीर ने 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी-20 इंटरनेशनल खेले। वे 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज थे। मुंबई में सीखा फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट क्रिकेट से संन्यास के बाद जहीर ने सीधे हेड कोच की भूमिका नहीं संभाली। उन्होंने पहले टीम मैनेजमेंट में काम किया। मुंबई इंडियंस ने दिसंबर 2018 में उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस नियुक्त किया। बाद में वे टीम के हेड ऑफ ग्लोबल डेवलपमेंट बने। इस भूमिका में उनका काम सिर्फ सीनियर टीम तक सीमित नहीं था, बल्कि खिलाड़ियों की पहचान और उनके विकास से भी जुड़ा था। मुंबई के साथ उनका कार्यकाल 2018 से 2022 तक रहा। इसके बाद वे कुछ समय IPL कमेंट्री टीम का हिस्सा भी रहे। लखनऊ में मेंटर की भूमिका 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जहीर को IPL 2025 के लिए मेंटर बनाया। यहां वे हेड कोच जस्टिन लैंगर और सपोर्ट स्टाफ के साथ काम कर रहे थे। लखनऊ ने उन्हें खिलाड़ियों के साथ काम करने, रणनीतिक इनपुट देने और टीम के विकास से जुड़े व्यापक रोल के लिए जोड़ा था। फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने उस समय जहीर को रणनीतिक रूप से मजबूत और खिलाड़ियों के बीच सम्मान रखने वाला व्यक्ति बताया था। CSK ने भारतीय कोच पर भरोसा क्यों किया? जहीर की नियुक्ति में उनका भारतीय क्रिकेट और IPL दोनों का अनुभव अहम है। वे लंबे समय तक खिलाड़ी रहे हैं और रिटायरमेंट के बाद फ्रेंचाइजी के अंदर क्रिकेट ऑपरेशंस और टैलेंट डेवलपमेंट में काम कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लेमिंग के जाने के बाद नए कोच के चयन की जिम्मेदारी CSK मैनेजमेंट ने एमएस धोनी को दी थी। शुरुआती चर्चा में विदेशी कोच का विकल्प भी था, लेकिन धोनी ने भारतीय विकल्प के पक्ष में जोर दिया और जहीर का नाम सामने आया। चुनौती सिर्फ प्लेइंग-11 बनाने की नहीं होगी जहीर ऐसे समय में CSK से जुड़े हैं जब टीम को अपनी अगली पीढ़ी तैयार करनी है। 2026 में आठवें स्थान पर रहने के बाद टीम को स्क्वाड कॉम्बिनेशन, युवा खिलाड़ियों के विकास और ऑक्शन से जुड़े फैसलों पर काम करना होगा। 2026 सीजन के बाद रविचंद्रन अश्विन ने भी CSK में ऑक्शन रणनीति, खिलाड़ियों की भूमिका और फैसले लेने की प्रक्रिया में बदलाव की जरूरत पर अपनी राय रखी थी। जहीर बोले- CSK की विरासत का हिस्सा बनना सम्मान नियुक्ति के बाद जहीर खान ने CSK का हिस्सा बनने को सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर CSK का सामना किया है और चेपॉक में सुपरफैंस के माहौल का अनुभव किया है। उन्होंने फ्रेंचाइजी की विरासत का हिस्सा बनने को लेकर उत्साह जताया। 17 साल का फ्लेमिंग दौर खत्म
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
