विदेशी मेहमानों से गुलजार हुआ भरतपुर का घना, पक्षियों के झुंड ने बढ़ाई पार्क की खूबसूरती, पर्यटकों की लगी भीड़
Keoladeo National Park Bharatpur: भरतपुर का प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क इन दिनों विदेशी मेहमानों और प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी से गुलजार नजर आ रहा है. पार्क में अलग-अलग जगहों पर प्रवासी पक्षियों के झुंड पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. पक्षियों की चहचहाहट और प्राकृतिक वातावरण ने घना की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है. मनमोहक नजारा देखने के लिए पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं और पक्षी विहार का आनंद ले रहे हैं.
गुजरात के भावनगर में बेकाबू सांड का सडकों पर आतंक, राहगीर बुजुर्ग को पटका तो लाठियां लेकर दौडे लोग
गुजरात के भावनगर जिले में गारियाधार की सडकों पर आवारा मवेशियों का खौफ चरम पर पहुंच चुका है. शहर में एक सिरफिरे सांड ने मेन रोड पर अचानक हमला बोलकर कई राहगीरों को बुरी तरह से कुचलने की कोशिश की. रास्ते से गुजर रहे एक बेबस बुजुर्ग को सांड ने जोरदार टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया. यह खौफनाक मंजर देखते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत लाठी-डंडे लेकर दौड पडे. हिम्मत दिखाकर स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद सांड को खदेडकर बुजुर्ग को सुरक्षित बचा लिया. इस जानलेवा हमले के बाद पूरे इलाके में जबरदस्त गुस्सा फैल गया है. स्थानीय लोगों ने एडमिनिस्ट्रेशन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक पशुओं को पकडकर तुरंत सख्त एक्शन लिया जाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










