Honda Activa का नहीं कोई सानी! सेल के मामले में फिर बना नंबर-1; Jupiter और Access रह गए पीछे
Best Selling Scooters August 2026: पिछले महीने स्कूटर मार्केट में Honda Activa का दबदबा कायम रहा, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने भी बिक्री में जोरदार बढ़त दर्ज की. TVS Jupiter दूसरे नंबर पर रहा, जबकि Suzuki Access ने 125cc सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाई. सबसे चौंकाने वाली बढ़त Bajaj Chetak ने दर्ज की. जानिए इस महीने के Top 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स की पूरी बिक्री, ग्रोथ और मार्केट शेयर रिपोर्ट.
IOC बोर्ड ने कोच्चि से तूतीकोरिन Gas Pipeline के लिए 2449 करोड़ के निवेश को दी हरी झंडी
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के निदेशक मंडल ने केरल के कोच्चि को तमिलनाडु के तूतीकोरिन से जोड़ने वाली 424.65 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के निर्माण और संचालन के लिए 2,448.70 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि कोच्चि-कन्याकुमारी-तूतीकोरिन पाइपलाइन (केटीपीएल) कोच्चि से तूतीकोरिन तक बिछाई जाएगी और इसकी प्रणाली क्षमता 68.4 लाख मानक घन मीटर प्रतिदिन (एमएमएससीएमडी) होगी।
पाइपलाइन की कम से कम 1.71 एमएमएससीएमडी परिवहन क्षमता साझाा रूप में उपलब्ध होगी। इसके तहत लागू नियमों के अनुसार तीसरे पक्ष को भी पाइपलाइन नेटवर्क का उपयोग करने की अनुमति होगी। कंपनी ने कहा कि निवेश को मंजूरी सोमवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में दी गई।
इस परियोजना से भारत के दक्षिणी तट के साथ प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क मजबूत होगा और केरल में गैस ढांचे को दक्षिणी तमिलनाडु के मांग केंद्रों से जोड़ा जा सकेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi









