Responsive Scrollable Menu

ममता गुट ने पार्टी का नया लोगो जारी किया:वोटरों को पहचान कराने की कोशिश, 6 अक्टूबर को उपचुनाव की वोटिंग होगी

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट ने सोमवार को नया लोगो जारी कर दिया। इसमें अंतरिम चुनाव चिह्न के तौर पर फुटबॉल खिलाड़ी बना है। लोगो के बीच में फुटबॉल खिलाड़ी है। इसके चारों ओर नीले बैकग्राउंड पर सफेद रंग में ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ लिखा है। डिजाइन में केसरिया, सफेद और हरे रंग भी शामिल किए गए हैं। चुनाव आयोग ने फिलहाल पार्टी का पुराना नाम और सिंबल फ्रीज कर दिया है। आयोग ने दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न दिए हैं। ममता गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ और अरूप रॉय वाले विरोधी गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम, लिफाफे का सिंबल दिया गया है। रेजीनगर में TMC के दोनों गुट के उम्मीदवार मैदान में नई पहचान की पहली सीधी चुनावी परीक्षा रेजीनगर में होगी। यहां तृणमूल के दोनों विरोधी गुट चुनाव मैदान में हैं। रेजीनगर में दोनों तृणमूल गुट आमने-सामने हैं, जबकि नंदीग्राम में ममता गुट कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में मैदान से बाहर हो गया है। नंदीग्राम में स्थिति अलग है। ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद चुनाव से नाम वापस ले लिया। इसके बाद बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन दिया। बाद में 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण आंदोलन से जुड़े मामलों में प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया। नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनावों में केवल दो सप्ताह बचे हैं। ममता गुट चाहता है कि वोटर नए सिंबल को उस राजनीतिक पहचान से जोड़ सकें, जिसे वे लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस से जोड़ते रहे हैं। 17 सितंबर को आयोग ने पुराना नाम-सिंबल रोका चुनाव आयोग ने 17 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस पर दोनों गुटों के दावों की सुनवाई की थी। आयोग ने आदेश दिया कि विवाद पर अंतिम फैसला होने तक कोई भी गुट पार्टी का मौजूदा नाम और सिंबल इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। यह फैसला उपचुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख पर आया था। इसके बाद आयोग ने चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए दोनों गुटों से वैकल्पिक नाम और फ्री सिंबल सुझाने को कहा। एक दिन बाद आयोग ने दोनों गुटों को अस्थायी पहचान दे दी। इससे पार्टी के मालिकाना हक को लेकर चल रहा अंदरूनी विवाद बैलेट पर दो अलग नाम और सिंबल की लड़ाई में बदल गया। ममता गुट के लिए नाम का चुनाव भी राजनीतिक संदेश देता है। अंतरिम नाम में ‘ममता’ जोड़ा गया है। पुराने संगठनात्मक नाम की जगह नेता का नाम रखा गया है। ममता बनर्जी ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के पुराने नाम और सिंबल फ्रीज करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उनकी याचिका पर तुरंत सुनवाई की तारीख तय करने पर सहमति जताई। विरोधी पक्ष को भी अपनी दलील रखने का मौका मिलेगा। यह कानूनी लड़ाई आगे चलकर पार्टी के मूल नाम और सिंबल का फैसला कर सकती है। हालांकि, इस फैसले का इंतजार किए बिना राजनीतिक अभियान चलाना जरूरी है।

Continue reading on the app

AAJTAK 2 LIVE | RAJASTHAN NIKAY CHUNAV 2026 | 5 नगर निगमों में BJP का डंका, CONGRESS को 1 सीट! AT2

#RajasthanNikayChunavResults2026 #MayorElection #MunicipalElection #MunicipalCouncils #AT2LIVE राजस्थान निकाय चुनाव में आज अहम दिन है। वहां 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव जारी हैं। उदयपुर और पाली में परिणाम सामने आ भी गए हैं। दोनों जगहों पर बीजेपी को जीत मिली है। पाली नगर निगम में बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। बीजेपी की नमिता बुबुकिया ने जीत हासिल की है। वहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही है। Today is a crucial day for the municipal elections in Rajasthan. Elections for the posts of Mayor, Chairperson, and President are underway across 273 municipal bodies. Results have already been declared for Udaipur and Pali, with the BJP emerging victorious in both places. The BJP has secured the Pali Municipal Corporation; Namita Bubukiya won the election there, while the Congress party finished in third place. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

DPL में फिक्सिंग के खुलासे पर DDCA का बयान, आरोपों को बताया बेबुनियाद

DDCA ने DPL में फिक्सिंग के खुलासे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है. DDCA ने कहा कि वो आरोप बेबुनियाद हैं और उनकी पुष्टि नहीं होती. Tue, 22 Sep 2026 15:17:37 +0530

  Videos
See all

UP Division Row: 'मैं नहीं चाहता हमारा समाज..' यूपी बंटवारे पर Sanjay Nishad ने क्या कहकर चौंकाया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T10:46:46+00:00

India Reply On Trump Tariffs News Live | भारत ने कर दिया बड़ा ऐलान! LIVE | America | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T10:44:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers