Responsive Scrollable Menu

IPS Transfer: राज्य में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला, 3 जिलों के SP बदले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्ररई चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer) किया है। पोलावरम समेत तीन जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किए गए हैं। तीन आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश रविवार को गृह विभाग नर जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।

आईपीएस अधिकारी सी.एम थ्रिवीक्रम वर्मा  इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस/निदेशक एफएसएल पद पर नियुक्त किया गया है। बैच 2006 की आईपीएस अधिकारी जय लक्ष्मी आर. निदेशक एसीबी को स्थानांतरित करके इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सीआईडी साइबर क्राइम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंठी राणा टाटा, आईजीपी जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें आईजीपी डायरेक्टर ऑफ ट्रैफिक मैनेजमेंट एंड रोड सेफ्टी पद पर नियुक्त किया गया है।

इन 3 आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी मिला

  • बी. राजा कुमारी, आईजीपी एपीएसपी बटालियन को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस रेलवे पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सीआईडी महिला सुरक्षा पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • विशाल गुमि, डीआईजी को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ट्रेनिंग पद पर नियुक्त किया गया है।  इसके अलावा उन्हें डायरेक्टर एपीपीए पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • बाबूजी अट्टाडा, डीआईजी ग्रेहाउंड को स्थानांतरित करके डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, टेक्निकल सर्विसेज पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ग्रे हाउंड्स का पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन जिलों में नए एसपी नियुक्त 

मारकापुरम पुलिस अधीक्षक पद पर पंकज कुमार मीणा को नियुक्त किया गया है, जो पहले OSD पोलावरम पद पर कार्यरत थे। आईपीएस अधिकारी जगदीश अदाहल्ली सीपीसी, सीएमएसजी को स्थानांतरित करके एसपी जिला पलनाडु पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। के. चक्रवती एसपी सीआईडी को स्थानांतरित करके एसपी पोलावरम जिला पद पर नियुक्त किया गया है।


Continue reading on the app

Indore News : महिला ने सर्च किया आई हॉस्पिटल का नंबर, ठग से हो गई कनेक्ट, 5 रुपए ट्रांसफर का झांसा देकर ऐंठे 3.96 लाख

ऑनलाइन साइबर ठगी के लिए लगातार जागरूक करने और सावधान करने के बाद भी लोग शातिर  ठगों के जाल में फंस ही जाते हैं, अब  इंदौर में आंखों के डॉक्टर का नंबर सर्च करने के बाद महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। उसने  गूगल पर एक आई हॉस्पिटल का नंबर सर्च किया जो किसी ठग का था और वो ठगी  का शिकार हो गई।

साइबर ठगों ने इस बार एक महिला के साथ अलग ही तरीके से ठगी की, उसने अपना नंबर इंदौर के राजेश नेत्रालय के नाम पर गूगल पर सेव कर दिया, जिससे कोई यदि ये नंबर सर्च करे तो उसके जाल में फंस जाए, औ ऐसा हुआ भी, इंदौर की रहने वाली एक महिला उसके जाल में फंस गई और अपनी गाढ़ी कमाई गंवा बैठी।

एडिशनल डीसीपी क्राइम  राजेश दंडोतिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक  महिला ने आंखों के इलाज के लिए राजेश नेत्रालय का नंबर गूगल पर सर्च किया, सर्च में मिले नंबर पर जब उसने कॉल किया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को कर्मचारी बताकर बात शुरू कर दी।

महिला को बातों में उलझाकर ऑनलाइन ठगी 

महिला से उसने उसकी बीमारी पूछी और फिर इस तरह की बातें की जिससे महिला को कोई शक न हो उसने महिला को इलाज की जानकारी दी और फिर 5 रुपये पेमेंट करने के लिए कहा तो महिला ने कर दिए, उसके बाद उसने महिला को ऐसा उलझाया कि उसे मालूम ही नहीं चला कि उसके साथ ठगी की जा रही है।

एकाउंट से निकल गए  3.96 लाख रुपये

महिला को तब अहसास हुआ जब उसके एकाउंट से  3.96 लाख रुपये निकल जाने के मैसेज आया,   एडिशनल डीसीपी ने कहा कि महिला की शिकायत पर साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जल्दी ही आरोपी पुलिस की पकड में होगा ,  उन्होंने फिर लोगों से अपील की है कि साइबर ठगों से सावधान रहें पहले अच्छे से चैक कर लें फिर कोई पेमेंट करें वरन ठगी के शिकार हो सकते हैं।

शकील अंसारी की रिपोर्ट     

Continue reading on the app

  Sports

CSK New Head Coach: चेन्नई को मिला नया हेड कोच, 102 विकेट लेने वाले दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स ने 2009 से 2026 तक लगातार 16 सीजन तक टीम के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग को IPL 2026 के बाद हटा दिया था. Mon, 21 Sep 2026 18:33:46 +0530

  Videos
See all

मेक्लेनबुर्ग-वेस्टर्न पोमेरेनिया का मजाक क्यों उड़ाया जाता हैं [Memes on Mecklenburg Vorpommern] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T13:07:02+00:00

Bihar Jamui Case: जमुई में छात्रा से दरिंदगी पर पप्पू यादव का रौद्र रूप Jamui Accused Arrested #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T13:05:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers