Responsive Scrollable Menu

Explainer: IIT कानपुर से डिग्री, एक्सेंचर में जॉब... अब जापान से खेल रहे इंटरनेशनल क्रिकेट, जानें बिहार के लाल अभिषेक आनंद की कहानी

Abhishek Anand Japan Cricket: बिहारी कहां नहीं हैं भाई! यह शब्द उस क्रिकेटर का है, जो जापान की नेशनल टीम के लिए तो खेलता है, लेकिन वो बिहार का है. हम बात कर रहे हैं अभिषेक आनंद की, जो अब जापान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं. अभिषेक आनंद का सफर किसी फिल्मी कहानी जैसा रोमांचक और अविश्वसनीय है. बिहार की मिट्टी से निकलकर, देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान IIT कानपुर से डिग्री हासिल करने और फिर जापान में एक मल्टीनेशनल कंपनी की कॉरपोरेट नौकरी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट के मैदान पर तिरंगे का मान बढ़ाने वाले अभिषेक आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं. भारत और जापान के बीच होने वाले ऐतिहासिक टी20 मुकाबले से ठीक पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, "अंडरएस्टिमेट कर रहे हैं, बिहारी कहां नहीं है भाई!" आइए इस आर्टिकल में अभिषेक आनंद के अब तक के शानदार और अनोखे सफर के बारे में जानते हैं. 

कौन हैं जापान के लिए क्रिकेट खेलने वाले अभिषेक आनंद? 

बिहार के रोहतास के एक मिडिल क्लास परिवार में जन्मे अभिषेक आनंद बचपन से ही पढ़ाई में टॉपर थे, लेकिन क्रिकेट का जुनून भी उनके सिर चढ़कर बोलता था. गलियों से क्रिकेट की शुरुआत करने वाले अभिषेक ने अपनी कड़ी मेहनत से देश की सबसे मुश्किल परीक्षा पास की और IIT कानपुर में एडमिशन लिया. IIT कानपुर से साल 2022 में केमिस्ट्री में BS-MS की डिग्री लेने के साथ ही उन्होंने कॉलेज की क्रिकेट टीम की कप्तानी भी संभाली. दिलचस्प बात यह है कि कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट के दौरान जब उनसे करियर प्लान पूछा गया, तो उन्होंने कहा था, "मैं जापान जाकर क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहता हूं. उनका यही अनोखा सपना आज हकीकत बन चुका है. 

कॉरपोरेट नौकरी के लिए जापान का रुख और 'एक्सेंचर' में एंट्री

साल 2022 में IIT की पढ़ाई पूरी करते ही अभिषेक आनंद का सिलेक्शन कैंपस प्लेसमेंट के जरिए एक्सेंचर (Accenture) कंपनी में हो गया. नौकरी के सिलसिले में उन्हें जापान की राजधानी टोक्यो शिफ्ट होना पड़ा. किसी भी आम लड़के के लिए सात समंदर पार एक नए देश में जाना, वहां की भाषा-संस्कृति को सीखना और कॉरपोरेट की 9 से 5 की थका देने वाली जॉब संभालना ही बहुत बड़ी बात होती है. लेकिन अभिषेक का क्रिकेट जुनून था, उन्हें जापान क्रिकेट तक खिंच ले गया.

क्लब क्रिकेट से इंटरनेशनल टीम तक का सफर

टोक्यो पहुंचते ही अभिषेक ने 'टोक्यो फाल्कन्स क्रिकेट क्लब' से जुड़ गए. जहां लोग वीकेंड पर आराम करते हैं, वहीं अभिषेक मैदान पर पसीना बहाते थे. जापान के क्लब क्रिकेट में उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजी से धमाल मचा दिया. एक लोकल मैच में उन्होंने महज 36 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसने जापानी सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा. अपनी इसी दमदार परफॉर्मेंस के दम पर, जापान आने के सिर्फ तीन साल के अंदर उन्होंने नेशनल टीम में अपनी जगह पक्की कर ली. 

अभिषेक आनंद का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर और आंकड़े

28 साल के ऑलराउंडर अभिषेक आनंद ने 9 मई 2025 को कुक आइलैंड्स के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसके बाद से वे जापानी टीम के एक अहम और रेगुलर खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने अब तक खेले 18 टी20 मैचों में 275 रन बनाए हैं, जिसमें 55 रनों का उनका बेस्ट स्कोर और एक शानदार अर्धशतक भी शामिल है, जबकि गेंदबाजी में उनके नाम 1 विकेट दर्ज है. अभिषेक ने हाल ही में थाईलैंड में खेली गई क्वाड्रेंगुलर टी20 सीरीज और ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल क्वालिफायर में भी जापानी जर्सी पहनकर अपनी टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया है. 

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहे हैं अभिषेक?

भारत और जापान के बीच 22 सितंबर 2026 को खेले जा रहे ऐतिहासिक क्रिकेट मैच से ठीक पहले सोशल मीडिया पर अभिषेक आनंद का एक वीडियो जंगल की आग की तरह फैल गया. वीडियो में जब एक रिपोर्टर ने उनसे उनके बैकग्राउंड को लेकर सवाल किया, तो अभिषेक ने बड़े ही देसी और बेबाक अंदाज में जवाब दिया, "अंडरएस्टिमेट कर रहे हैं, बिहारी कहां नहीं है भाई!

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक मैच और अभिषेक का नजरिया

22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला भारत बनाम जापान मैच दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के जश्न का एक हिस्सा है. हालांकि, जापानी क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी किए गए 15 खिलाड़ियों के आधिकारिक स्क्वाड में अभिषेक आनंद का नाम शामिल नहीं है. इस वजह से क्रिकेट फैंस उन्हें मैदान पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के खिलाफ खेलते हुए नहीं देख पाएंगे. 

भले ही अभिषेक इस मैच को नहीं खेल रहे हों, लेकिन वे मैदान पर डगआउट में अपनी टीम के साथ रहकर दोनों देशों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आएंगे. इस पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा, "भले ही मैं 15 सदस्यीय स्क्वाड या प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन मैं टीम के साथ ही रहूंगा. चूंकि मैं भारत का रहने वाला हूं और जापान मेरी कर्मभूमि है, इसलिए मैं दोनों देशों को सपोर्ट करूंगा और बस एक धमाकेदार मैच की उम्मीद कर रहा हूं." अभिषेक का यह सफर साफ दिखाता है कि अगर दिल में अपने सपनों को पूरा करने का सच्चा जुनून हो, तो कोई भी बंदिश या कॉरपोरेट जॉब आपको आपकी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती. 

अभिषेक आनंद ने भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ भी की है. उन्होंने कहा, "उनका (वैभव) क्रेज पूरी तरह से एक अलग ही लेवल पर है. उन्होंने दुनिया भर में जिस तरह का असर छोड़ा है, ऐसा कोई भी नहीं है जो उनके बारे में न जानता हो या उनसे मिलना न चाहता हो. इस समय पूरी दुनिया में हर कोई उनका दीवाना हो चुका है, यहां तक कि जापान की टीम के खिलाड़ी भी उनके मुरीद हैं."

यह भी पढ़ें: IND vs WI : कौन से 4 प्लेयर होंगे प्लेइंग इलेवन से बाहर, जानिए गिल और गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियों को देंगे चांस

Continue reading on the app

रूसी तेल खरीदारों पर प्रतिबंध लगाने वाले नए अमेरिकी कानून का अध्ययन कर रहा भारत: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत पहले रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर नए अमेरिकी कानून के तहत लगाए जा सकने वाले टैरिफ के विवरण का अध्ययन करेगा। इसके बाद इस मामले पर “उचित समय पर” चर्चा की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री का यह बयान लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट, 2026 के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में आया है, इसे हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कानून का रूप दिया है। नए कानून के तहत अमेरिकी प्रशासन उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकता है, जो रूस से तेल और गैस खरीदना जारी रखते हैं। इस कदम से भारत और चीन जैसे बड़े खरीदारों के अमेरिका को होने वाले निर्यात पर अधिक शुल्क लग सकता है।

पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “इसके विवरण अब सामने आ रहे हैं। हम उनका अध्ययन करेंगे और उचित समय पर इस मामले पर चर्चा करेंगे।”

100 प्रतिशत टैरिफ कोई स्वचालित शुल्क नहीं है, बल्कि यह नए कानून के तहत अमेरिका द्वारा लगाया जा सकने वाला अधिकतम टैरिफ है।

इस बीच, भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रखे हुए हैं और दोनों पक्ष इस मुद्दे पर नियमित संपर्क में हैं। गोयल इस महीने के अंत में मिल्वौकी में होने वाली जी20 व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीयर के साथ द्विपक्षीय चर्चा कर सकते हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित यह विधेयक ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले शीर्ष पांच देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने के व्यापक अधिकार देता है। चीन और भारत रूसी तेल के दो सबसे बड़े खरीदारों में शामिल हैं।

यह विधेयक ईरान के ऊर्जा और हथियार क्षेत्रों पर भी लागू होता है। इसका नाम दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के नाम पर रखा गया है, जिनका इस साल जुलाई में निधन हो गया था। वह यूक्रेन के सबसे मजबूत अमेरिकी समर्थकों में से एक थे।

विधेयक में उन देशों के लिए अपवाद भी शामिल हैं, जो अपनी प्राकृतिक गैस की 15 प्रतिशत से कम मात्रा रूस से आयात करते हैं और रूस पर अपनी निर्भरता कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

विधेयक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, रूसी सरकार के वरिष्ठ सदस्यों, बैंकों और प्रतिबंधों से बचने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रूस के ‘शैडो फ्लीट’ के टैंकरों पर प्रतिबंध लगाने का भी प्रावधान है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

CSK ने जहीर खान को दिया सिर्फ इतना वक्त, IPL 2027 में करना होगा कुछ चमत्कार

जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना नया हेड कोच बनाया है जो स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेने जा रहे हैं. जहीर की नियुक्ति में धोनी की बड़ी भूमिका रही है. हालांकि, जहीर को लंबा कार्यकाल नहीं मिला है. Mon, 21 Sep 2026 22:19:43 +0530

  Videos
See all

Iran-US War: ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू? मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव | Iran-US War | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T22:30:27+00:00

News Ki Pathshala: हामिद अंसारी के विवादित बयान! #hamidansari #hamidansarinews #hamidansaristatement #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T22:17:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers