Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: काजी तौकीर की ट्रोलिंग के बीच सपोर्ट में आए सेलेब्स, साजिद खान और गौहर खान ने रीति तिवारी को लगाई फटकार

Sajid Ali-Gauhar Khan Support Qazi Touqeer: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कई बड़े चेहरे कंटेस्टेंट्स् के तौर पर नजर आ रहे हैं. इसमें माही विज से लेकर आम्रपाली दुबे का नाम भी शामिल हैं. लेकिन दर्शकों को सबसे ज्यादा एंटरटेन काजी तौकीर (Qazi Tauqeer) करते नजर आ रहे हैं, वह अपनी बातों और कहानियों से लोगों का दिल जीत रहे हैं. उन्होंने बिग बॉस के घर में अपनी झूठी बीमारी को लेकर प्रैंक किया था. जिसका खुलासा सलमान खान ने वीकेंड के वार पर किया था. सलमान ने काजी को हिदायत दी कि इस तरह का प्रैंक करना सही नहीं है. जब से घर वालों को पता चला है कि काजी ने घर में अपनी झूठी बीमारी का नाटक किया था. तब से माही विज को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट्स काजी को खरी-खोटी सुना रहे हैं और उनकी ट्रोलिंग कर रहे हैं. इसी बीच रीति तिवारी काजी को उल्टा सीधा बोलते हुए सारी हदें पार करती नजर आईं. इसी के साथ अब सिंगर साजिद अली और गौहर खान ने काजी का सपोर्ट किया है और रीति को फटकार लगाई है. 

काजी तौकीर को मिला सिंगर साजिद का सपोर्ट

मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर साजिद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वह काजी को बुरा भला बोलने पर रीति को सुनाते नजर आए. उन्होंने रीति का नाम लिए बिना कहा कि वह जिस तरीके से काजी से बात कर रही थी. वो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया. उन्होंने कहा, 'वैसे मुझे इन सब चीजों पर बात नहीं करनी चाहिए. मैं बिग बॉस देखता हूं और मुझे बिग बॉस देखना पड़ता है क्योंकि कभी सलमान भाई से मुलाकात होती है तो वह बिग बॉस को लेकर भी चर्चा होती है.

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने इस बार बिग बॉस ज्यादा देखा नहीं, लेकिन कल मैं बैठकर देख रहा था. जिसमें एक लड़की काजी से जिस तरह बात कर रही थी, वो मुझे पसंद नहीं आया, इसके लिए मैं माफी चाहता हूं. ये बहुत गलत बात है. वह बहुत अच्छी फैमिली से आती हैं और उनके पिता बहुत प्रतिष्ठित हैं. सबसे बड़ी बात है कि वह आर्टिस्ट है और आर्टिस्ट दूसरे आर्टिस्ट को कभी शर्मिंदा नहीं करता. वह जो भी कर रहे हैं. बिग बॉस में कोई तो है जो एंटरटेन कर रहा है. वरना, ये बहुत ही दुखी करना वाली बात है.'

काजी के गेम की फैन हुईं गौहर खान

गौहर खान ने भी काजी तौकीर का खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा, 'आज की ताजा खबर, जब कोई इंसान बहुत ज्यादा पॉपुलर हो रहा होता है. तो उसकी छोटी सी गलती से लोग उस इंसान से इनसिक्योर होते हैं. अगर वो छोटी सी गलती बाहर आ जाए तो लोग झुंड में आकर उसके ऊपर चढ़ जाते हैं. तुम इतने नीच हो, तुम इतने गलीच हो, तुम इतने छोटे हो, तुम इतने खराब हो, क्योंकि सिर्फ एक पॉइंट मिल गया. सलमान खान ने गलत बोल दिया तो अब इस पर चढ़ जाओ.' इसके आगे उन्होंने काजी को सपोर्ट करते हुए कहा कि काजी ने जिस तरीके से उस सिचुएशन को हैंडल किया वो काबिल ए तारीफ है. उन्होंने काजी को लेकर कहा कि उनके अंदर की जो सच्चाई है, वो उनके एक्शन में दिखती है. माही विज ही सिर्फ एक शख्स थीं. जिन्होंने कहा था कि ये लोग ट्रोलर्स है, जो एक पॉइंट मिलने के बाद चढ़ जाते हैं.  

काजी को लेकर क्या है पूरा मामला

दरअसल, काजी ने घर में आने के बाद अपनी बीमारी को लेकर झूठा नाटक रचा था. हालांकि, उन्होंने कैमरे के सामने कह दिया था कि वह लोगों को एंटरटेन करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. इस दौरान उन्हें कई बार झूठी बीमारी की एक्टिंग करते हुए देखा गया लेकिन उन्होंने ये बात किसी भी घर वाले को नहीं बताई थी. जिससे घर के सदस्यों को उनकी ये बीमारी सच लगी और उनका इमोशनली सपोर्ट करने लगे. काजी ने एक बार इसी प्रैंक को जारी रखते हुए बिग बॉस में खुद को डॉक्टर को दिखाने के लिए भी कहा था. जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से कहा था कि वह नाटक कर रहे हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ. अब दूसरे वीकेंड के वार में सलमान खान ने काजी के इसी प्रैंक का खुलासा किया था और उन्हें हिदायत दी कि बीमारी को लेकर नाटक करने की जरूरत नहीं है. जब सभी घर वालों को इस बारे में पता चला कि काजी अपनी झूठी बीमारी का नाटक कर रहे थे तो माही को छोड़कर सब उनके ऊपर चढ़ गए. इसी दौरान रीति तिवारी ने काजी को खूब खरी खोटी सुनाई थी. जिसके बाद अब काजी के सपोर्ट में साजिद अली और गौहर खान आए हैं.

ये भी पढ़ें: धुरंधर को देगी टक्कर! करण जौहर का बड़ा ऐलान, इंडिया के पहले स्पाई R. N. Kao पर बनेगी धांसू फिल्म

Continue reading on the app

वकीलों का काम बदलने आ गया AI, OpenAI ने लॉन्च किया Astra for Law

OpenAI ने वकीलों के लिए 'Astra for Law' AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो कानूनी रिसर्च और ड्राफ्टिंग में मदद करेगा. यह फिलहाल अमेरिकी कानूनों पर आधारित है, इसलिए भारतीय वकील इसका सीधा उपयोग नहीं कर पाए

Continue reading on the app

  Sports

IPL-DPL में फिक्सिंग के लगे आरोप, युवा क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी, कानूनी कार्रवाई की दी धमकी

एक स्टिंग ऑपरेशन में दिल्ली के रहने वाले पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर ने दावा किया था कि उसने IPL 2025 और DPL में 2 टीमों की प्लेइंग-11 सट्टेबाजों को बताई और इसमें एक खिलाड़ी ने उसकी मदद की Tue, 22 Sep 2026 21:02:08 +0530

  Videos
See all

मालिक से बदला लेने के लिए फूंक डाला ₹24 करोड़ का सामान! #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T15:36:54+00:00

Sonia Gandhi Voter List Case: 'गांधी हैं तो क्या सवाल नहीं पूछेंगे'- टीना शर्मा | Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T15:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers