Responsive Scrollable Menu

करण जौहर की नई फिल्म का ऐलान: पर्दे पर लाएंगे R&AW के फाउंडर RN Kao की कहानी; जानें रिलीज डेट

Karan Johar film: बॉलीवुड निर्माता करण जौहर अब भारत के खुफिया इतिहास से जुड़ी एक अहम कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं। करण जौहर ने अपनी नई फिल्म का अनाउंसमेंट करते हुए बताया है कि वह रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी R&AW के संस्थापक रामेश्वर नाथ काव (Rameshwar Nath Kao) की कहानी पर्दे पर लाने वाले हैं।

ये कहानी आरएन काव की जिंदगी और उनके मिशनों पर आधारित होगी जो एक बड़े स्तर की फिल्म बनाने की तैयारी की जा रही है। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनेगी जिसकी स्टार कास्ट फिलहाल तय नहीं की गई है। 

R&AW के संस्थापक आरएन राव पर बनेगी फिल्म
धर्मा प्रोडक्शंस ने लियो मीडिया कलेक्टिव के साथ हाथ मिलाया है। दोनों मिलकर भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी R&AW के संस्थापक आरएन राव की कहानी पर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म फिलहाल अपने शुरुआती विकास चरण में है और इसे 11 अगस्त 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

R&AW की स्थापना 1968 में हुई थी। फिल्म की घोषणा 21 सितंबर को की गई, जो एजेंसी की स्थापना के 58 साल पूरे होने का समय है। निर्माताओं का लक्ष्य 2028 में R&AW की 60 साल की विरासत को बड़े पर्दे पर एक खास अंदाज में पेश करना है।

करण जौहर ने बताया फिल्म बनाने का मकसद
इस बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा, "लियो मीडिया पिछले दो सालों से बहुत मेहनत और जोश के साथ इस कहानी पर रिसर्च कर रहा है और इसे एक ड्रामा के तौर पर तैयार कर रहा है। हम चाहते हैं कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित एक जबरदस्त कहानी हो, ताकि RAW को सम्मान दिया जा सके और एक बेहतरीन फिल्म के ज़रिए उनके अहम साल का जश्न मनाया जा सके।"

‘जेंटलमैन स्पायमास्टर’ से ली गई कहानी
यह जासूसी और एक्शन से भरपूर फिल्म लेखक नितिन गोखले की किताब ‘जेंटलमैन स्पायमास्टर’ पर आधारित होगी। फिल्म के लिए एक बड़े सितारे को मुख्य भूमिका में लेने की चर्चा है, हालांकि अभी तक कलाकार के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसी तरह निर्देशक को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

1955 से 1971 तक का दौर दिखेगा
फिल्म की कहानी 1955 से 1971 के बीच की महत्वपूर्ण घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमेगी। इसमें यह दिखाने की कोशिश की जाएगी कि भारत को एक अलग बाहरी खुफिया एजेंसी की जरूरत क्यों महसूस हुई और आगे चलकर R&AW की स्थापना किस तरह हुई।

कहानी में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान R&AW के शुरुआती महत्वपूर्ण मिशन को भी जगह दी जाएगी। आरएन काव को भारतीय जासूसी तंत्र के प्रमुख चेहरों में गिना जाता है और उन्होंने देश की खुफिया व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Continue reading on the app

क्रिकेट खेलते समय सीने में दर्द की शिकायत के बाद युवक की मौत

क्रिकेट खेलते समय सीने में दर्द की शिकायत के बाद युवक की मौत

Continue reading on the app

  Sports

CSK New Head Coach: चेन्नई को मिला नया हेड कोच, 102 विकेट लेने वाले दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स ने 2009 से 2026 तक लगातार 16 सीजन तक टीम के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग को IPL 2026 के बाद हटा दिया था. Mon, 21 Sep 2026 18:33:46 +0530

  Videos
See all

मेक्लेनबुर्ग-वेस्टर्न पोमेरेनिया का मजाक क्यों उड़ाया जाता हैं [Memes on Mecklenburg Vorpommern] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T13:07:02+00:00

Bihar Jamui Case: जमुई में छात्रा से दरिंदगी पर पप्पू यादव का रौद्र रूप Jamui Accused Arrested #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T13:05:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers