Responsive Scrollable Menu

बेस्ट टैबलेट अंडर ₹10,000, पढ़ाई और मनोरंजन के लिए दमदार ऑप्शन्स

अगर आप बजट में अच्छा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जो पढ़ाई, ऑनलाइन क्लासेस, मूवीज और लाइट वर्क के लिए इस्तेमाल हो सके, तो हमने इस पोस्ट में कुछ बेहतरीन और किफायती टैबलेट्स की लिस्ट तैयार की है. इनमें 7 इंच से लेकर 10.1 इंच तक के मॉडल शामिल हैं, जिनमें 4G कॉलिंग, हाई रैम और एक्सपेंडेबल स्टोरेज वाले ऑप्शन भी हैं. सभी की कीमतें, फीचर्स और खरीदने से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है, ताकि आप अपनी जरूरत के मुताबिक सबसे सही टैबलेट चुन सकें.

Continue reading on the app

पनामा कार्गो शिप ने चीनी बोट को टक्कर मारी, VIDEO:नाव में पानी भरा, आग लगी; मछलियों के बॉक्स समुद्र में गिरे

सिंगापुर के पास पनामा के झंडे वाले कार्गो शिप ने मछली पकड़ने वाली चीनी नाव को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ‘फर्स्ट मार्गॉक्स’ नाम का मालवाहक जहाज पीछे से मछली पकड़ने वाली 'लुकिंग युआनयु 108' नाम की नाव की तरफ तेजी से आता है और उसके एक हिस्से से टकरा जाता है। टक्कर के बाद छोटी नाव घूम गई और उसका डेक पानी से भर गया। नाव पर मौजूद क्रू के सदस्य रेलिंग पकड़कर खुद को संभालते नजर आए। हादसा 17 सितंबर शाम करीब 5 बजे हुआ। दोनों जहाज सुबह सिंगापुर के पास एक ही पोर्ट से रवाना हुए थे और सिंगापुर स्ट्रेट के पश्चिम की ओर जाने वाले एक ही चैनल में चल रहे थे। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखें… कार्गो शिप ओवरटेक करना चाहता था पनामा कार्गो शिप दरअसल मछली पकड़ने वाली नाव को ओवरटेक कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी रफ्तार करीब 3 नॉट ज्यादा थी। टक्कर के बाद भी मालवाहक जहाज करीब 2 घंटे तक 10 नॉट की रफ्तार से पश्चिम की ओर चलता रहा। इसके बाद वह रुका। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मछली पकड़ने वाली नाव का AIS सिग्नल टक्कर के बाद भी मिलता रहा। इससे पता चलता है कि नाव हादसे के बाद भी चलती रही और बाद में पास के एक बर्थ तक पहुंच गई। तीसरे जहाज की वजह से टक्कर हो सकती है मैरीटाइम एनालिस्ट साल मर्कोग्लियानो ने सोशल मीडिया पर कहा कि संभव है कि पनामा कार्गो शिप के रास्ते में एक तीसरा बल्क कैरियर आ गया हो। इससे छोटी मछली पकड़ने वाली नाव दो बड़े जहाजों के बीच फंस गई हो। उन्होंने यह भी कहा कि किसी जहाज की टक्कर के वीडियो में सिर्फ एक तरफ का दृश्य मिलता है, इसलिए केवल वीडियो देखकर पूरी स्थिति समझना मुश्किल होता है। पनामा मैरीटाइम अथॉरिटी ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। सिंगापुर की मैरीटाइम एंड पोर्ट अथॉरिटी की ओर से अभी सार्वजनिक बयान नहीं आया है। मलक्का स्ट्रेट दुनिया के व्यस्त समुद्री रास्तों में शामिल हादसा सिंगापुर स्ट्रेट में हुआ, यह मलक्का स्ट्रेट के करीब है। सिंगापुर और मलक्का स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल हैं। ये एशिया, यूरोप और मिडिल ईस्ट के बीच समुद्री कारोबार के लिए बेहद अहम रास्ते हैं। दुनिया के करीब 40% वैश्विक व्यापार का सामान इन समुद्री रास्तों से होकर गुजरता है। इसके अलावा, समुद्र के रास्ते होने वाले दुनिया के करीब एक-तिहाई तेल परिवहन के लिए भी ये रूट अहम हैं। रोजाना बड़ी संख्या में कंटेनर शिप, तेल टैंकर और दूसरे मालवाहक जहाज यहां से गुजरते हैं। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… AI की गलती से अमेरिका-चीन में जंग हो जाती: चैटबॉट ने चीनी जहाज में परमाणु उपकरण होने की फेक खबर दी, हमले को तैयार थी अमेरिकी सेना अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट की गलती से चीन से जंग के करीब पहुंच गया था। ईरान युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना को एक खुफिया रिपोर्ट मिली। इसमें दावा किया गया था कि मिडिल ईस्ट में मौजूद चीन का एक जहाज परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़े उपकरण लेकर जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Gold Medal Match: भारत ने गोल्ड मेडल मैच में लगाई खास हैट्रिक, फाइनल में जीत पक्की समझिए!

Women's Asian Games 2026 में महिला क्रिकेट के फाइनल में भारत और श्रीलंका की टक्कर. पिछले एशियन गेम्स का गोल्ड श्रीलंका ने जीता था. Tue, 22 Sep 2026 10:33:20 +0530

  Videos
See all

एशिया के पहले TMZ की तैयारी, 5,500 करोड़ निवेश और 18 हजार रोजगार | Gwalior | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T05:15:40+00:00

UP Government Jobs: 3 हजार 567 अभ्यर्थियों को Appointment Letter देंगे CM Yogi Adityanath | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T05:12:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers