Lava Virat Curve 5G भारत में लॉन्च: Dimensity 7100 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी से लैस; जानें कीमत और फीचर्स
Lava Virat Curve 5G Launched: घरेलू स्मार्टफोन कंपनी Lava ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Lava Virat Curve 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। फोन के रियर पैनल पर एक मिनी डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना फोन अनलॉक किए जरूरी नोटिफिकेशन, समय, बैटरी प्रतिशत और अन्य जानकारी देख सकते हैं।
Lava Virat Curve 5G को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की बिक्री 28 सितंबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी।
Lava Virat Curve 5G की भारत में कीमत
Lava Virat Curve 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। बैंक डिस्काउंट लागू करने के बाद फोन को 19,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Ellora Slate, Heritage Indigo और Makrana Ivory कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री 28 सितंबर से Flipkart पर शुरू होगी।
Lava Virat Curve 5G के स्पेसिफिकेशन
Lava Virat Curve 5G Android 16 पर चलता है। कंपनी फोन के लिए दो साल के OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। फोन में 6.67 इंच का Full-HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेंसिटी और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स तक है।
फोन के पीछे दिया गया मिनी डिस्प्ले वॉल्यूम लेवल, बैटरी प्रतिशत, इमोजी, समय और अन्य नोटिफिकेशन जैसी जानकारी दिखा सकता है।
ये भी पढ़ेः- WhatsApp New Update: व्हाट्सऐप पर अब अपनी पसंद का होगा चैट लुक, नए Themes और Wallpapers की टेस्टिंग शुरू
MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर
Lava Virat Curve 5G में 6nm MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 6GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है।
50MP Sony कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Virat Curve 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो EIS सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में IR ब्लास्टर, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसर जैसे सेंसर दिए गए हैं।
MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग
Lava Virat Curve 5G को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा फोन में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।
6,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग
फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, बॉक्स में कंपनी की ओर से 33W चार्जर दिया जाता है। Lava का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 55 घंटे तक का टॉक टाइम, 720 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 660 मिनट तक का YouTube प्लेबैक दे सकता है।
अखिलेश के सामने भिड़े सपा के दो नेता, एक घंटे बाद ही हुआ बड़ा एक्शन; एटा-कासगंज में क्या बदला?
एटा-कासगंज में सपा की पूरी जिला कार्यकारिणी भंग होने के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है। अखिलेश यादव के सामने विवाद और पुराने राजनीतिक समीकरणों ने 2027 से पहले कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews








