बंगाली फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रहीं मिठु मुखर्जी का निधन हो गया है. वो करीब एक साल से कैंसर से जूझ रही थीं. 71 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली.
Flights in Scotland, Northern Ireland and the north of England are disrupted due to a "technical issue" with air traffic control.
National Air Traffic Services (Nats) said engineers are dealing with the issue at the Prestwick Centre.
"Airports south of Manchester are broadly unaffected, however flights heading north and flights departing Scottish airports are currently subject to some delay," Nats added.
Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews
For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news
#Aviation #BreakingNews #BBCNews
Chennai Super Kings new head coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव किया है। भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। 47 साल के जहीर ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली है। फ्लेमिंग करीब 16 साल तक CSK से जुड़े रहे और उनकी कोचिंग में टीम ने पांच बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की।
जहीर के लिए यह पहली बार होगा, जब वह किसी IPL टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर रह चुके हैं। LSG और जहीर का साथ 2025 में खत्म हुआ था। इससे पहले वह 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस और बाद में ग्लोबल हेड ऑफ डेवलपमेंट की भूमिका निभाई।
CSK के खिलाफ खेल चुके हैं जहीर जहीर का CSK से पुराना मुकाबला कनेक्शन भी रहा है। उन्होंने अपने IPL करियर में 100 मैच खेले और 102 विकेट लिए। वह 2010 और 2011 में IPL फाइनल खेलने वाली टीम का हिस्सा भी रहे, लेकिन दोनों बार CSK के खिलाफ हार मिली।
मुंबई इंडियंस के साथ जहीर ने 2019 और 2020 में लगातार दो खिताब भी जीते। उस समय टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने थे। अब जहीर खुद CSK के हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे।
CSK के सामने बड़ी चुनौती CSK पिछले कुछ समय से मुश्किल दौर से गुजर रही है। टीम 2023 में खिताब जीतने के बाद से अब तक प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है। 2025 में CSK अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल करने पर जोर दिया। आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस और कार्तिक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला, लेकिन मैदान पर इसका असर उम्मीद के मुताबिक नहीं दिखा।
फ्लेमिंग ने जुलाई 2026 में हेड कोच का पद छोड़ दिया था। उनकी आखिरी IPL सीजन में CSK ने 14 मैचों में छह जीत और आठ हार के साथ आठवें स्थान पर सीजन खत्म किया।
जहीर के सामने नई टीम तैयार करने की चुनौती CSK के साथ जुड़ने के बाद जहीर ने कहा कि IPL की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने चेपॉक में CSK के फैंस के माहौल को भी खास बताया।
अब जहीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती CSK की नई पीढ़ी तैयार करने और टीम को फिर से प्रतिस्पर्धी बनाने की होगी। फ्रेंचाइजी की SA20 और अमेरिका की Major League Cricket टीमों में भी फ्लेमिंग कोच की भूमिका में थे। इन दोनों टीमों के नए कोच का ऐलान अभी नहीं हुआ है।