Responsive Scrollable Menu

आईफोन 18प्रो दुबई में भारत से ₹38,000 सस्ता:फ्लाइट और वीजा खर्च के बाद भी बच पैसे जाएंगे, जानें पूरा गणित

आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स को खरीदने का क्रेज कितना है, इसका अंदाजा तो आपने भारत में एपल स्टोर पर लाइन में लगे लोगों को देखकर लगा सकते हैं। यही नहीं, इस बार एपल फैंस के लिए यह शॉपिंग ट्रिप इंटरनेशनल बन गई है। लोग आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने के लिए दुबई जा रहे हैं, क्योंकि भारत और UAE की कीमतों में बड़ा अंतर है। खरीदारों का कहना है कि फ्लाइट टिकट और वीजा का खर्च जोड़ने के बाद भी दुबई से आईफोन खरीदना सस्ता पड़ रहा है। आईफोन 18-प्रो और प्रो-मैक्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी एपल ने 9 सितंबर को अपने पहले फोल्डेबल फोन के साथ आईफोन 18-प्रो, आईफोन 18-प्रो मैक्स भी लॉन्च किए थे। ये आईफोन के पहले प्रीमियम फोन हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए गए हैं, इनमें मेन कैमरा, टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा है। एपल ने दावा किया कि सिंगल चार्जिंग में 18-प्रो 24 घंटे और 18-प्रो मैक्स 30 घंटे तक चलेगा। यह अब तक का सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप है। फोन सिर्फ 15 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… बिना इंश्योरेंस पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा: नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल नियम का ट्रायल शुरू होगा; पंप पर कैमरे नंबर प्लेट स्कैन करेंगे अगर आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं है तो जल्द करा लें, नहीं तो आपको पंप पर पेट्रोल या डीजल भरवाने में दिक्कत हो सकती है। क्योंकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरकार जल्द ही नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके तहत पेट्रोल पंप पर कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे। अगर गाड़ी का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं मिला, तो फ्यूल नहीं दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

'काजी फीवर इज Crazy' गौहर खान हुई काजी तौकीर की दीवानी, तारीफों के बांधे पुल, बोलीं- कुछ लोग बस जेलस हो रहे हैं

Gauahar Khan Praises Qazi Touqeer: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर के प्रैंक पर बवाल के बाद अब Gauahar Khan उनके सपोर्ट में उतर आई हैं. गौहर ने एक बाद एक वीडियो शेयर कर काजी के शांत बिहेवियर और उनके गेम की जमकर की तारीफ की. वहीं बिना नाम लिए मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की जलन पर जमकर तंज कसा. जानिए पूरी खबर .

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक क्रिकेट मैच पर टाइफून दुजुआन का खतरा, ट्रेनिंग सेशन करना पड़ा रद्द

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा. हालांकि, खराब मौसम के कारण टीम इंडिया मैच से पहले अपनी ट्रेनिंग पूरी नहीं कर पाई. दोनों टीमों के बीच के बीच ये मुकाबला मारुति सुजुकी कप का नाम दिया गया है. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर भी जापान के खिलाफ मैच के लिए उत्साहित हैं. Mon, 21 Sep 2026 17:53:42 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | JAMUI MOLESTATION VIRAL VIDEO | पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मामले पर तगड़ी सियासत | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T12:46:45+00:00

वैज्ञानिकों ने खोजी नई जंगली बिल्ली की प्रजाति [Scientists Uncover a New Feline Species in Bolivia] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T12:47:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers