Mysaa Teaser: 'मायसा' में रश्मिका मंदाना का अब तक का सबसे धांसू अवतार! अंडरवॉटर एक्शन ने मचाया तहलका; जानें रिलीज डेट
Mysaa Teaser: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जल्द ही एक बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। उनकी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मायसा' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में रश्मिका एक गोंड आदिवासी महिला के किरदार में नजर आ रही हैं, जो मुश्किल हालात के बीच अपने दुश्मनों का सामना करती दिखाई देती हैं। फिल्म के एक्शन सीन में उनका जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है।
फिल्म का टीजर रविवार को इसके लॉन्च कार्यक्रम के दौरान जारी किया गया। टीजर सामने आते ही रश्मिका का नया अवतार चर्चा में आ गया है।
मुश्किलों से घिरी नजर आईं रश्मिका
'मायसा' के टीजर की शुरुआत रश्मिका के किरदार की जिंदगी के संघर्षों से होती है। वह अपने बीते हुए मुश्किल दौर को याद करती नजर आती हैं। उनके किरदार के संवादों से पता चलता है कि जिंदगी ने उन्हें कई बार तोड़ा है, लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ उनका रवैया पूरी तरह बदल जाता है।
टीजर में रश्मिका को कई विरोधियों से अकेले भिड़ते हुए दिखाया गया है। उनका किरदार काफी आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा नजर आता है। एक्शन सीन में वह दरांती से दुश्मनों पर हमला करती दिखती हैं। ‘मायसा’ के टीजर की सबसे खास झलक में से एक पानी के अंदर फिल्माया गया एक्शन सीक्वेंस है। इसमें रश्मिका पानी के भीतर विरोधियों से लड़ती नजर आती हैं।
शूटिंग के दौरान चोटिल हुई थीं रश्मिका
फिल्म के एक्शन और डांस सीक्वेंस के लिए रश्मिका को काफी शारीरिक तैयारी करनी पड़ी थी। इसी दौरान अभिनेत्री को चोट भी लग गई थी। रश्मिका को फिल्म की शूटिंग के दौरान दाहिने कूल्हे में टेंडन डिटैचमेंट की समस्या हुई थी। इसके बाद उन्होंने कुछ समय काम से दूरी बनाकर घर पर आराम किया और रिकवरी पर ध्यान दिया।
इस दिन रिलीज होगी रश्मिका की फिल्म
‘मायसा’ की कहानी आदिवासी क्षेत्र की कहानी पर आधारित है। फिल्म में रश्मिका एक गोंड आदिवासी महिला की भूमिका निभा रही हैं। उनका लुक भी फिल्म की कहानी और माहौल के अनुरूप काफी अलग रखा गया है। ‘मायसा’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 27 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
BRICS से दूरी: क्या तारिक रहमान की विदेश नीति मुद्दों में उलझकर बांग्लादेश का नुकसान करा रही है?
BRICS में न आकर क्या भारत से जुड़े मुद्दों में उलझकर बांग्लादेश ने एक अहम कूटनीतिक मौका गंवा दिया? क्या BIMSTEC अध्यक्ष के तौर पर BRICS मंच का इस्तेमाल कर ढाका अपने आर्थिक और क्षेत्रीय हितों को आगे बढ़ा सकता था?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18








