Responsive Scrollable Menu

खरीदनी है नई सेडान? जल्द मार्केट में आ रहे ये 4 शानदार मॉडल; इनमें EV भी शामिल

भारतीय मार्केट में एसयूवी गाड़ियों का क्रेज तेजी से बढ़ा है। हालांकि, सेडान कारों के शौकीनों की भी कोई कमी नहीं है। कार निर्माता कंपनियां भी इस बात को अच्छे से समझती हैं।

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में काजी के सपोर्ट में उतरीं गौहर खान, रिति तिवारी के तेवर पर उठाए सवाल

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर और रिति तिवारी के बीच हुआ झगड़ा लगातार चर्चा में है। काजी के प्रैंक को लेकर घरवालों ने उन्हें घेरा, लेकिन रिति के बात करने के तरीके पर भी सवाल उठे। अब एक्टर गौहर खान ने काजी का खुलकर सपोर्ट किया है। गौहर ने काजी के शांत रहने की तारीफ करते हुए कहा कि जब कोई इंसान पॉपुलर होता है तो उसकी छोटी-सी गलती भी बड़ा मुद्दा बन जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार असुरक्षा और जलन की वजह से लोग जरूरत से ज्यादा गुस्सा दिखाते हैं।

रिति से बहस के बीच शांत रहे काजी

काजी ने घरवालों को परेशान करने के लिए ऐसा प्रैंक किया था, जिसमें उन्होंने तबीयत खराब होने और घबराहट होने का नाटक किया। बाद में उन्होंने बताया कि वह ठीक हैं और यह सब दर्शकों के मनोरंजन के लिए किया था। ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने भी एक्टिंग करके काजी को समझाया कि सेहत जैसी गंभीर चीज को मजाक या मनोरंजन के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके बाद घरवालों ने काजी को घेर लिया।

इसी दौरान रिति तिवारी और काजी के बीच तीखी बहस हो गई। रिति ने काजी को ‘ढोंगी बाबा’ और ‘फ्रॉडस्टार’ कहा। बात बढ़ने पर उन्होंने काजी को गालियां भी दीं।
काजी ने रिति से कहा कि वह उन्हें जो कहना चाहें कह सकती हैं, लेकिन गाली न दें। 

गौहर ने काजी की तारीफ की
गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर काजी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि काजी ने पूरी बहस के दौरान अपना आपा नहीं खोया और अपनी भाषा पर कंट्रोल रखा। गौहर ने कहा कि काजी जानते थे कि उनसे गलती हुई है, लेकिन उन्हें यह भी पता था कि उन्होंने जानबूझकर किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया। इसी वजह से उन्होंने खुद को शांत रखा।

‘जलन’ का भी किया जिक्र
गौहर ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जब कोई इंसान ज्यादा पॉपुलर हो जाता है तो उसकी छोटी-सी गलती सामने आते ही कुछ लोग उसके खिलाफ एकजुट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी लोगों का गुस्सा असुरक्षा और जलन की वजह से भी सामने आता है। गौहर ने काजी के शांत रहने को उनकी सबसे बड़ी खासियत बताया। गौहर ने महि विज की भी तारीफ की, जिन्होंने घर के कुछ सदस्यों के व्यवहार पर सवाल उठाए थे। 

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस
काजी और रिति की बहस के बाद सोशल मीडिया पर भी दोनों के व्यवहार को लेकर चर्चा हुई। कई दर्शकों ने रिति के गुस्से और बात करने के तरीके पर सवाल उठाए।
वहीं, काजी के प्रैंक को लेकर भी घरवालों और दर्शकों के बीच बहस जारी है। सलमान खान पहले ही उन्हें समझा चुके हैं कि सेहत से जुड़ी बातों को मजाक में इस्तेमाल करना सही नहीं है।

यह भी पढ़े-  सेलेब्स से हर राजनीतिक मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर भड़के सलमान खान, बोले- 'हम इसमें क्यों पड़ें?

Continue reading on the app

  Sports

दीपिका का 'नौ का वार', थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

Deepika Sehrawat scores 9 goals: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए पूल-बी में थाईलैंड को 20-1 से करारी शिकस्त दी. स्टार ड्रैग-फ्लिकर दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर से रिकॉर्ड 9 गोल दागे. नवनीत कौर ने 4, ऋतुजा पिसाल ने हैट्रिक जमाई और कप्तान सलीमा टेटे सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल किए. उज्बेकिस्तान को 19-0 और इंडोनेशिया को 17-1 से हराने के बाद भारत तालिका में शीर्ष पर है. अब शुक्रवार को भारत का सामना जापान से होगा. Wed, 23 Sep 2026 13:42:20 +0530

  Videos
See all

Ishan Anand appointed National Coordinator: ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक | BSP | Mayawati|Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T08:15:16+00:00

LIVE | Aam Aadmi Party's National Convenor Shri Arvind Kejriwal Addressing a Press Conference #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T08:13:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers