Responsive Scrollable Menu

Ganesh Visarjan 2026: गणपति विसर्जन का अंतिम दिन कब है? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Ganesh Visarjan 2026: इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई गई थी. इस दिन से दस दिन का गणेशोत्सव शुरू होता है. इसके बाद गणेश विसर्जन के लिए अनंत चतुर्दशी का दिन सबसे विशेष दिन माना जाता है. इस साल गणेश विसर्जन 25 सितंबर 2026 को होने वाला है. इस दिन बप्पा की विदाई पूरे धूमधाम से की जाती है. इस दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा करते हैं, उन्हें भोग लगाया जाता है. इसके बाद आरती करें और प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है. वहीं, कुछ परिवारों में गणपति विसर्जन डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन और सात दिनों में किया जाता है. मंदिरों तथा पंडालों में स्थापित की गई गणेश प्रतिमा का विसर्जन अनंत चतुर्दशी पर होता है. आइए जानते हैं गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या होगा.

अनंत चतुर्दशी 2026 कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी. इस दिन गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा. चतुर्दशी तिथि प्रारंभ 24 सितंबर 2026 को 11:18 मिनट पर होगा और चतुर्दशी तिथि समाप्त सितंबर 25, 2026 को 11 बजकर 06 मिनट पर होगा. हालांकि, अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा करते हैं और इस दिन 14 गांठों वाला अनंत सूत्र बांधा जाता है. यह गणेशोत्सव का दसवां दिन होता है, जब गणपति जी का विसर्जन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Bhadrapad Second Pradosh Vrat 2026: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

गणेश विसर्जन पर बप्पा को लगाया जाता है खास भोग

गणेश विसर्जन करने से पहले भगवान गणेश को भोग लगाने की परंपरा सदियों पुरानी मानी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य को पूरा करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. उन्हें प्रसाद अर्पित करना भक्त की श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है. गणपति बप्पा को विशेष रूप से मोदक प्रिय माना गया है, इसलिए विसर्जन से पहले उन्हें मोदक, लड्डू, फल और अन्य सात्विक पकवानों का भोग लगाया जाता है. मान्यता है कि भगवान गणेश को भोग अर्पित करने से परिवार में सुख-समृद्धि और मंगल बना रहता है. विसर्जन के दिन भोग लगाने का एक भाव यह भी होता है कि भक्त बप्पा को प्रेमपूर्वक अंतिम विदाई दे रहे हैं और अगले साल फिर से आने की प्रार्थना करते है. पूजा के बाद इस प्रसाद को परिवार के सदस्यों और अन्य भक्तों में बांटा जाता है.

इस दौरान भक्त भगवान गणेश से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और सभी बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करते हैं. धार्मिक मान्यताओं में प्रसाद को भगवान का आशीर्वाद माना जाता है, इसलिए गणेश विसर्जन से पहले भोग और प्रसाद की परंपरा का विशेष महत्व है.

अनंत चतुर्दशी 2026 शुभ मुहूर्त

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- सुबह 06:11 से 10 बजकर 42 मिनट तक

अपराह्न मुहूर्त (चर)- दोपहर 04:44 से शाम 06:14 मिनट तक

अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 12:13 से लेकर दोपहर 01 बजकर 43 मिनट तक

रात्रि मुहूर्त (लाभ)- रात 09:14 से  लेकर रात 10 बजकर 43 मिनट तक

रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- रात 12:13 से लेकर 04:42 तक (26 सितंबर)

कैसे किया जाता है गणपति विसर्जन?

गणपति जी का विसर्जन करने से पहले गणेश भगवान की पूजा और आरती की जाती है. उन्हें फूल चढ़ाए जाते हैं और फिर भोग लगाया जाता है. इसके पश्चात ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से बप्पा की प्रतिमा को नदी या तालाब तक लाया जाएगा. इसके बाद भगवान के नाम के जयकारों के साथ गणपति बप्पा मोरया और गणेश जी का जयघोष किया जाता है. इस तरह बप्पा की विदाई की जाती है. आमतौर पर गणेश विसर्जन का उत्सव रातभर मनाया जाता है. आजकल लोग गणपति बप्पा का विसर्जन घर पर ही करते हैं ताकि नदियों में प्रदूषण न हों. इसके लिए एक बड़े पात्र में जल भरा जाता है और उसमें फूल इत्यादि डाला जाता है. इसके बाद श्रद्धा के साथ गणपति जी को विसर्जित किया जाता है. 

ये भी पढ़ें- Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ हो चुका है, इस व्रत कथा को पढ़ें बिना नहीं मिलेगी कृपा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Iran US Saudi War Live Updates: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! | Trump | Houthi Vs Saudi Arabia | Red Sea

Iran US Saudi War Live Updates: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! | Trump | Houthi Vs Saudi Arabia | Red Sea ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पश्चिम एशिया में जंग का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। यमन के हूतियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। सऊदी पक्ष ने कई हमलों को इंटरसेप्ट करने की बात कही है। वहीं ईरान ने किसी नए अमेरिकी हमले की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। दूसरी ओर, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक बातचीत को लेकर भी गतिविधियां जारी हैं। इस LIVE कवरेज में देखिए ईरान-अमेरिका युद्ध, हूती-सऊदी संघर्ष, रियाद मिसाइल अटैक, Red Sea Crisis, Strait of Hormuz और Middle East War की ताजा और बड़ी खबरें। #IranUSWar #IranWar #IranAmericaWar #SaudiHouthiWar #HouthiAttack #SaudiArabia #Riyadh #YemenWar #MiddleEastWar #RedSeaCrisis #StraitOfHormuz #Trump #IranNews #BreakingNews #LiveNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, delhi dtc strike, jammu kashmir assembly session, rahul gandhi disproportionate assets case, umar khalid bail hearing, sharjeel imam bail hearing, ayodhya ram temple donation case, nitin nabin meerut visit, s jaishankar unga, up dalit politics, rajasthan local body elections, pakistan petrol price protest, jamaat e islami train march, aleema khan arrest, tata sons row

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN: जापान में दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का जलवा! इस वजह से प्लेइंग-11 में मिल सकता है मौका

India vs Japan: एशियन गेम्स 2026 में अपना अभियान शुरू करने से पहले भारतीय टीम जापान के खिलाफ इकलौता टी20 मैच खेलेगी. दोनों टीम पहली बार आपस में टकराने जा रही हैं, जिसे लेकर काफी उत्साह है. Mon, 21 Sep 2026 19:56:11 +0530

  Videos
See all

Ahmedabad: गरबा में 'रेंट अ पार्टनर' का झांसा, Social Media पर चल रहा Cyber ठगी का नया खेल | Gujarat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T14:42:47+00:00

Jamui Case: जमुई की घटना दुखद है - शिवम त्यागी | Bihar Police | Jamui Accused Arrested #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T14:46:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers