बिग बॉस में फूट-फूटकर रोईं कनिका मान, एक्ट्रेस का प्यार से उठा भरोसा, गुल्लू से बनाएंगी दूरी?
Kanika Mann Breaks Down: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में हर रोज नए-नए मुद्दों पर ड्रामें देखने के लिए मिल रहे हैं. जहां एक तरफ घर वाले काजी की झूठी बीमारी को लेकर चिंतित थे, जिसका सलमान खान ने भंडाफोड़ कर दिया. अब घर वालों ने काजी को अपना नया टार्गेट बना लिया है. सभी घर वाले काजी तौकीर के बीमारी वाले नाटक से बहुत नाराज हैं और इसके लिए उन्हें सबने खरी-खोटी सुनाई. बीते वीकेंड के वार में जहां ये भी साफ हुआ कि माही ने यंग डीएसए को गाली नहीं दी थी तो दूसरी तरफ सलमान खान ने स्काउट को भी कुछ नसीहत दी थीं. बहरहाल, घर में इस समय बहुत कुछ हो रहा है. वहीं, कनिका मान (Kanika Mann) और गुल्लू (Gullu) की दोस्ती के चर्चे सबसे ज्यादा सुनने को मिल रहे हैं. बिग बॉस कंटेस्टेंट्स भी मानते हैं कि इन दोनों की दोस्ती आगे जाकर प्यार में बदल सकती है. इसी बीच कनिका मान अपने पुराने रिश्ते को याद कर फूट-फूटकर रोती नजर आईं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
कनिका मान ने रिलेशनशिप को लेकर की बात
बिग बॉस कंटेस्टेंट्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बाते करते नजर आ रहे हैं. ईशा रिखी ने भी अपने रिश्ते को लेकर बात की थी. उन्होंने कनिका मान को बताया था कि जब उनका रिश्ता खत्म हुआ, उसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ एक गेम खेला जा रहा था. उन्होंने ये भी बताया था कि उन्हें सोशल, फिजिकल और इमोशनल, तीनों तरह की चीटिंग का सामना करना पड़ा था. इनके अलावा उदिति सिंह ने भी प्यार में मिले धोखे को लेकर खुलकर बात की थी कि कैसे उन्होंने रिश्ते में सबकुछ दे दिया लेकिन उन्हें बदले में कुछ नहीं मिला. इसी बीच कनिका मान ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की.
'मुझे नहीं होता किसी पर ट्रस्ट'
कनिका मान अपने पिछले रिलेशनशिप पर बात करते हुए ईशा रिखी को बताती हैं कि उन्हें किसी पर ट्रस्ट नहीं होता है और अब उन्हें किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता है और वह किसी से ज्यादा अटैचमेंट नहीं लगातीं. कनिका कहती हैं, 'मुझे नहीं होता किसी पर ट्रस्ट. कोई मेरे साथ कितना भी प्यार से बैठ जाए. मेरे मन में सामने वाले इंसान के लिए एक डाउट ही रहता है. मुझे लगता है कि पता नहीं कब...मैं पूरी कोशिश करती हूं कि मैं सामने वाले से एक पैसे की उम्मीद न रखूं. लोग बहुत प्रैक्टिल है. जो मेरा ट्रस्ट होता है, तो मैं वहां टूट जाती हूं. मैंने बहुत वक्त लिया है आज ऐसा इंसान बनने के लिए... जहां मुझे फर्क नहीं पड़ता.'
'अटैचमेंट से भी डर लगता है'
कनिका मान रोते हुए आगे कहती है, 'कौन काम आया था उस समय पर. जिस पर मैं पूरा यकीन करके बैठी थी क्या वो मेरे काम आया था. शो मना कर दिए थे. चीजें मना कर दी. मेरा काम पर जाने का मन नहीं करता था. बेड पर सुबह से लेकर रात तक... मेरा मानना है कि जब लोग बोलते हैं कि हाइपर इंडिपेंडेंस वो मेरा हो चुका है. मैं इमोशनली अपने ऊपर डिपेंडेंट हूं. फाइनेंशियली अपने ऊपर डिपेंडेंट हूं और सोशली भी मुझे अकेले रहना पसंद है. मैंने अपने ऊपर बहुत काम किया है और अब मुझे इतनी सी अटैचमेंट से भी डर लगता है.'
गुल्लू से बनाएंगी दूरी?
बता दें कि कनिका ने प्यार को लेकर ये बातें ऐसे में समय में शेयर की हैं, जब उनका नाम गुल्लू संग जोड़ा जा रहा है. बिग बॉस में भी कई बार दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिली थी. साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि गुल्लू कनिका को पसंद करते हैं. इसलिए वह ज्यादातर टाइम कनिका के साथ बिताते हैं. लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी खुले तौर पर नहीं कहा है कि वे एक दूसरे को पसंद करते हैं. लेकिन कनिका की इन बातों को सुनने के बाद ऐसा लग रहा है कि वह गुल्लू या किसी के साथ भी अब रिलेशनशिप में आने के लिए तैयार नहीं है. बहरहाल, यह तो आने वाले वक्त में देखने को मिलेगा कि वह गुल्लू से दूरी बनाएंगी या नहीं.
ये भी पढ़ें: अमीषा पटेल का प्रोड्यूसर्स के पैसों पर ऐश करने वाली एक्ट्रेसेस पर फूटा गुस्सा, कह डाली ऐसी बात
दूरसंचार विभाग ने दी चेतावनी, सिम के दुरुपयोग पर 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपए तक का भरना पड़ सकता है जुर्माना
नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने सोमवार को नागरिकों को सिम कार्ड और दूरसंचार पहचानकर्ताओं के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी दी। विभाग ने कहा कि दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत उल्लंघन करने पर तीन साल तक की जेल और 50 लाख रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ा सकता है।
विभाग ने यह सलाह छत्तीसगढ़ में सिम जारी करने वाले एक फर्जीवाड़े का पता चलने के बाद जारी की गई है। इस मामले में नागरिकों के पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल उनकी जानकारी या सहमति के बिना मोबाइल कनेक्शन सक्रिय करने के लिए किया गया था।
दूरसंचार विभाग के अनुसार, राज्य में एक प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट ने नागरिकों के पहचान दस्तावेजों का उनकी जानकारी या सहमति के बिना इस्तेमाल कर 25 सिम कार्ड सक्रिय किए थे।
विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर संबंधित पीओएस एजेंट को ब्लैकलिस्ट कर दिया। इसके बाद यह आउटलेट भविष्य में मोबाइल कनेक्शन जारी नहीं कर सकेगा।
संचार मंत्रालय ने कहा, हाल की साइबर अपराध जांच में ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के एक प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट ने नागरिकों के पहचान दस्तावेजों का उनकी जानकारी या सहमति के बिना इस्तेमाल कर 25 मोबाइल कनेक्शन (सिम) अवैध रूप से सक्रिय किए।
इसके बाद इन 25 मोबाइल नंबरों की डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (डीआईपी) के जरिए जांच की गई। यह दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित एक प्रणाली है, जिसका इस्तेमाल संदिग्ध दूरसंचार गतिविधियों का पता लगाने के लिए किया जाता है।
सार्वजनिक सलाह जारी करते हुए दूरसंचार विभाग ने दोहराया कि सिम कार्ड जारी करने में धोखाधड़ी, दूरसंचार पहचानकर्ताओं का दुरुपयोग और इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (आईएमईआई) नंबरों से छेड़छाड़, दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत गंभीर अपराध हैं।
विभाग ने कहा कि ऐसे उल्लंघनों पर तीन साल तक की जेल के साथ-साथ 50 लाख रुपए तक का आर्थिक दंड लगाया जा सकता है।
यह सलाह साइबर अपराध, डिजिटल धोखाधड़ी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में दूरसंचार संसाधनों के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आई है।
देशभर में मोबाइल कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाओं के तेजी से विस्तार के साथ अधिकारियों ने नागरिकों की सुरक्षा और संचार नेटवर्क की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए दूरसंचार नियमों का सख्ती से पालन करने की जरूरत पर फोकस किया है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










