टैरिफ पर अमेरिकी सांसद ने दी धमकी तो भारत ने भी तगड़ा सुना दिया, ट्रैप हैरान!
पिछले कुछ दिनों से अमेरिका के जिस बिल की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही थी, आखिरकार अब वह कानून बन गया है क्योंकि रूस और उससे तेल खरीदने वाले देशों पर शिकंजा कसने वाला बिल दोनों सदनों से पास हो गया और ट्रंप ने भी उस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब ट्रंप को यह शक्ति मिल गई है कि वह रूस और उन देशों पर 100% तक टेरिफ लगा सकते हैं जो रूस से बड़े पैमाने पर तेल और गैस खरीदते हैं। नए कानून को हथियार बनाकर ट्रंप जिन देशों पर टेरे बम फोड़ने वाले हैं उनमें भारत भी शामिल है। क्योंकि चीन के अलावा भारत भी रूसी तेल के बड़े आयतकों में आता है। लेकिन जैसे ही ट्रंप को 100% टेरिफ लगाने की पावर देने वाला बिल कानून बना तो अमेरिका के सांसदों ने भारत को धमकी देनी शुरू कर दी। मगर भारत ने भी इन सांसदों की धमकी का ऐसा तगड़ा जवाब दिया है कि ट्रंप भी देखते रह गए। क्योंकि भारत ने इस बार जो जवाब दिया है वह आरपार वाला है। यानी कि भारत ने एक तरह से अमेरिका को समझा दिया है कि अब धमकीबाजी नहीं चलेगी।
इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Iran पर आर-पार के मूड में Trump! छुट्टी रद्द कर लौटे White House, बैठकों का दौर जारी, दुनिया टेंशन में
अगर दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगड़ते हैं तो इसका भारत पर कोई असर नहीं होगा। दरअसल डेमोक्रेटिक सेनेटर रिचर्ड ब्लू मेंथल ने भारत और चीन को धमकी देते हुए कहा कि अपना रवैया सुधारो और तेल कहीं और से खरीदें। तुष्टीरण कोई रणनीति नहीं है। यही नहीं बल्कि अमेरिकी सेनेटर ने पुतिन से भी धमकी लहजे में जो कहा वो भी चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि हमें आपकी असलियत पता है। रूस की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है। आपका वॉर मशीन खतरे में है।
इसे भी पढ़ें: 1600 ड्रोन से रूस के तेल पर बहुत बड़ा हमला, अब दुश्मनी भूल हाथ मिलाएंगे भारत-चीन!
चीन और भारत आपके लिए बेहतर है कि आप अपना रवैया सुधारें। फिर भारत ने इस धमकी का ऐसा तगड़ा जवाब दिया कि पूरा अमेरिका हिला दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपने 140 करोड़ लोगों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए अलग-अलग देशों से तेल और गैस खरीदना जारी रखेगा और बाजार में बदलाव के हिसाब से फैसले लेगा। भारत अपने व्यापार और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार है। यानी कि भारत ने अमेरिका के धमकीबाज सांसद को बता दिया कि भारत पर इसका कोई असर पड़ने वाला नहीं है। भारत अपने ऊर्जा हितों को ध्यान में रखते हुए रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। कुल मिलाकर साफ है कि इस बार भारत आरपार के मूड में है। अमेरिका अगर भारत पर टेरिफ लगाता है तो भारत भी पूरी तैयारी के साथ बैठा है और तुरंत मुंहतोड़ जवाब देने वाला फैसला लेगा और किसी भी कीमत पर वह अपने सबसे भरोसेमंद दोस्त और पुराने दोस्त रूस से रिश्ते नहीं तोड़ेगा। दरअसल रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत लगातार रूसी तेल का आयात कर रहा है और रियायती दरों पर मिल रहे इस कच्चे तेल की खरीद में इजाफा भी होता गया है। फिलहाल की बात करें तो भारत अपनी कुल तेल जरूरत का 40% से ज्यादा क्रूड ऑयल रूस से खरीद रहा है।
EPFO के तहत सैलरी लिमिट बढ़कर ₹25,000 हुई, आपके वेतन और पेंशन पर क्या असर होगा?
EPFO salary Hike: सरकार ने अनिवार्य एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) कवरेज के लिए सैलरी लिमिट को ₹15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने का फैसला किया है। इससे ज्यादा संख्या में कर्मचारी फॉर्मल सोशल सिक्योरिटी दायरे में आ सकेंगे। इसका मकसद ज्यादा कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड बचत और पेंशन सुरक्षा के दायरे में लाना है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol







