Responsive Scrollable Menu

चांदी ₹2,346 गिरकर ₹2.35 लाख किलो पर आई:सोने के दाम आज ₹671 कम हुए, 10 ग्राम 1.53 लाख का हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 21 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 671 रुपए घटकर 1.53 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,346 रुपए कम होकर 2.35 लाख रुपए पर आ गई है। इस साल सोना ₹20 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 20 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। दिसंबर तक सोना 1.70 लाख और चांदी 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी एंड कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी कहते हैं कि सोने को आम निवेशकों के साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों जैसे आरबीआई का भी सपोर्ट हासिल है, जो लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे मुश्किल हालात में भी सोने में तेजी बनी रहेगी। यदि हालात सुधरे तो चांदी में भी उछाल दिख सकता है। अभी जो भावी हालात नजर आ रहे हैं, उसके मुताबिक दिसंबर तक सोने की कीमत 1.70 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। चांदी की कीमत भी 3 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Continue reading on the app

लखनऊ से फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए जरूरी खबर, दीपावली पर महंगा होगा हवाई सफर, कई उड़ानें कम

Lucknow Airlines News: दीपावली पर हवाई सफर महंगा होने वाला है. मध्य पूर्व में तनाव और एटीएफ के दाम बढ़ने से लखनऊ से 20% उड़ानें घट गई हैं, जिससे टिकट 30% तक महंगे हो गए हैं. कई यात्री अब रेलवे का विकल्प देख रहे हैं.

The post लखनऊ से फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए जरूरी खबर, दीपावली पर महंगा होगा हवाई सफर, कई उड़ानें कम appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

सीएसके के हेड कोच जहीर खान को कितनी मिलेगी सैलरी, हेमांग बदानी से क्यों टूटी बातचीत, जानें इनसाइड स्टोरी

Zaheer Khan Salary as CSK Head Coach: स्टीफन फ्लेमिंग के अलग होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दिग्गज जहीर खान को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसके ने कोच पद के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये की सैलरी का बजट रखा है. उम्मीद है कि जहीर को इसी ब्रैकेट में भुगतान होगा, जिसे भविष्य में बढ़ाया भी जा सकता है. Tue, 22 Sep 2026 07:58:19 +0530

  Videos
See all

News18 DEFCON: दुनिया का नेतृत्व करने के लिए भारत है तैयार | #TheChanakyaDialogues #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T02:32:47+00:00

Meerut में Akhilesh Yadav का Yogi पर तंज, कविता के अंदाज में कसा निशाना | #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T02:37:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers