दिल्ली में 10 साल की बच्ची से रेप:नोटबुक-पेन खरीदने गई थी; 56 साल का आरोपी मकसूद गिरफ्तार, दुकान में हाथ-पैर बांधकर यौन शोषण किया
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 10 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची नोटबुक और पेन खरीदने के लिए बाजार गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान एक दुकान के अंदर उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और उसके साथ रेप किया गया। पुलिस ने मामले में 56 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज बच्ची की शिकायत पर महिला थाने में रेप, पॉक्सो एक्ट और गलत तरीके से बंधक बनाने से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पॉक्सो एक्ट बच्चों को यौन अपराध, यौन उत्पीड़न और अश्लीलता से बचाने के लिए बनाया गया कानून है। 8 दिन पहले नाबालिग का गैंगरेप-मर्डर हुआ था इससे पहले दिल्ली के स्वरूप नगर में एक नाबालिग से गैंगरेप और हत्या का मामला सामने आया था। 13 सितंबर की सुबह पुलिस को कुशक रोड पर जयपाल राणा के खेत के पास खुले मैदान में बच्ची का शव मिला था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कानूनी मदद, काउंसलिंग और न्यायिक सहायता देने का भरोसा दिया था। इस मामले में पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने और वारदात से जुड़े बताए जा रहे एक टेंपो का पता लगाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग हैं।
अगले 3 महीने इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खूब बढ़ेगा धन, राजा की तरह रहेगा जीवन
October to December 2026 Rashifal: अक्टूबर से दिसंबर तक का समय वृषभ, सिंह, तुला और मकर राशि वालों के लिए पैसों के मामले में खास रह सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इन राशियों को नौकरी में तरक्की, आमदनी बढ़ने और कारोबार में लाभ के मौके मिल सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan









