Responsive Scrollable Menu

'जब वी मेट' नहीं करना चाहती थीं Kareena Kapoor, फिर कैसे बदला उनका मन? जानें दिलचस्प किस्सा

Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद करीना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन ‘जब वी मेट’ की गीत ने उनके करियर को एक अलग मुकाम दिया. हाल ही में करीना की फिल्म ‘दायरा’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें उनकी एक्टिंग को लेकर चर्चा हो रही है.

करीना कपूर के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर शायद आपको भी हैरानी होगी. जिस ‘जब वी मेट’ ने करीना कपूर को गीत के किरदार के जरिए घर-घर में मशहूर कर दिया था, दरअसल करीना ने शुरुआत में इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था. इतना ही नहीं बाद में उनके को-स्टार शाहिद कपूर ने उन्हें फिल्म करने के लिए मनाया था.

करीना ने क्यों ठुकरा दी थी ‘जब वी मेट’?

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में करीना ने गीत का किरदार निभाया था, जो आज भी बॉलीवुड के यादगार किरदारों में गिना जाता है. हालांकि, एक पुराने इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया था कि शुरुआत में उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था. दरअसल, उस समय इम्तियाज अली के करियर का शुरुआती दौर था. ‘जब वी मेट’ उनके करियर की दूसरी फिल्म थी और करीना को इस बात को लेकर थोड़ी झिझक थी कि उन्हें फिल्म करनी चाहिए या नहीं. करीना ने बताया था कि उन्होंने इम्तियाज अली की पहली फिल्म ‘सोचा ना था’ तक नहीं देखी थी. ऐसे में उन्हें उनके काम और निर्देशन के स्टाइल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. यही वजह थी कि वो फिल्म को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थीं.

एक्ट्रेस को किसने किया था कॉल?

करीना के फिल्म को मना करने के पीछे सिर्फ यही वजह नहीं थी. उस दौर में एक्ट्रेस कुछ अलग तरह के किरदार निभाना चाहती थीं और उन्हें लग रहा था कि शायद ये फिल्म उनके लिए सही चुनाव नहीं होगी. जब करीना ने फिल्म करने से इनकार कर दिया, तो उनके को-स्टार शाहिद कपूर ने उनसे बात की. शाहिद ने करीना को फिल्म करने के लिए समझाया और उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए मनाया. आखिरकार करीना ने शाहिद की बात मान ली और फिल्म के लिए हामी भर दी. इसके बाद जो हुआ वो हिंदी सिनेमा के इतिहास का यादगार हिस्सा बन गया.

गीत बनकर छा गईं करीना कपूर

साल 2007 में रिलीज हुई ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर ने गीत का किरदार निभाया था. फिल्म में उनका चुलबुला, बेबाक और कॉन्फिडेंट अंदाज दर्शकों को इतना पसंद आया कि गीत देखते ही देखते पॉपुलर कल्चर का हिस्सा बन गई. करीना के करियर में ये किरदार बेहद खास साबित हुआ. फिल्म के बाद उनके डायलॉग्स, स्टाइल और गीत के अंदाज को खूब पसंद किया गया. आज भी सोशल मीडिया पर फैंस गीत के लुक और डायलॉग्स को रीक्रिएट करते नजर आते हैं. वहीं, फिल्म में शाहिद कपूर ने आदित्य कश्यप का किरदार निभाया था. करीना और शाहिद की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब सराहा.

आज भी याद की जाती है ‘जब वी मेट’

‘जब वी मेट’ सिर्फ करीना कपूर और शाहिद कपूर के करियर की यादगार फिल्मों में शामिल नहीं है, बल्कि इम्तियाज अली की चर्चित फिल्मों में भी इसकी खास जगह है. फिल्म की कहानी, किरदार और डायलॉग्स आज भी दर्शकों के बीच पॉपुलर हैं. दिलचस्प बात ये है कि जिस फिल्म को करीना ने शुरुआत में करने से मना कर दिया था, वही फिल्म आगे चलकर उनके करियर के सबसे आइकॉनिक प्रोजेक्ट्स में शामिल हो गई. गीत का किरदार आज भी करीना कपूर के सबसे चर्चित किरदारों में गिना जाता है.

ये भी पढ़ें: Box Office Collection: संडे को ‘हनुमान अंश’ ने की शानदार कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी मचाया धमाल, जानें ‘दायरा’ और ‘वाइब’ का हाल?

Continue reading on the app

Gwalior Children Food Poisoning News: ड्राई फ्रूट समझकर बच्चों ने खा लिया खतरनाक फल, अचानक बिगड़ी 18 बच्चों की हालत, गांव में मचा हड़कंप

Gwalior Children Food Poisoning News: ड्राई फ्रूट समझकर बच्चों ने खा लिया खतरनाक फल, अचानक बिगड़ी 18 बच्चों की हालत, गांव में मचा हड़कंप

Continue reading on the app

  Sports

सविता पूनिया ने बनाया बेमिसाल रिकॉर्ड, हॉकी इंडिया ने किया 10 लाख रुपये इनाम का ऐलान

हॉकी इंडिया ने सविता पूनिया के लिए बड़े इनाम की घोषणा की है. ये इनाम उन्हें उनके बनाए एक नायाब रिकॉर्ड के लिए दिया जाएगा. Mon, 21 Sep 2026 14:26:12 +0530

  Videos
See all

SP-AIMIM Allince: ओवैसी से गठबंधन पर अखिलेश का बड़ा ऐलान! | Akhilesh Yadav | Owaisi | UP Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:16:10+00:00

UP News: यूपी से आ गई होश उड़ा देने वाली खबर? | Uttar Pradesh News | UP Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:16:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers