Responsive Scrollable Menu

Asian Games 2026: शूटिंग में हिमांशु ने सिल्वर और रुद्रांक्ष ने जीता ब्रॉन्ज, जानें अबतक भारत के झोली में आए कितने मेडल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन जारी है। सोमवार को शूटिंग में भारत को दो और मेडल मिले। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांकक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस जीत के साथ भारत के पास एशियन गेम्स में भारत के कुल 6 मेडल हो गए

Continue reading on the app

Ganesh Temple: इस मंदिर में बप्पा को लड्डू-पेड़े या मोदक नहीं चढ़ाई जाती है Bubble Tea, जानें मान्यता

Ganesh Temple in Bangkok: भारत के मंदिरों में देवी-देवताओं को फलों, मिठाइयों, खीर-पूड़ी, पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया जाता है. इस समय गणेशोत्सव मनाया जा रहा है. ऐसे में बप्पा को भक्त उनकी पसंदीदा चीजों का प्रसाद चढ़ा रहे हैं. गणेश जी को मिष्ठान बहुत प्रिय है. उन्हें लड्डू, पेड़े, खीर तथा उकड़ीचे मोदक सबसे ज्यादा पसंद है. पर क्या आप जानते हैं दुनिया में एक ऐसा गणेश मंदिर भी है, जहां बप्पा को इन चीजों का प्रसाद नहीं चढ़ता. जी हां, बैंगकॉक के मंदिर फ्रा फिकानेट में गणपति बप्पा को चाय का भोग लगाते हैं. ये दूध वाली आम चाय नहीं बल्कि ट्रेंडिंग बबल टी है. थाईलैंड और पूरी दुनिया में इसे बोबा टी के नाम से भी जाना जाता है.

सौभाग्य और सफलता के देवता 'गणेशा'

बता दें कि थाईलैंड में फ्रा फीकानेट या फ्रा फीकानेशुअन, गणेश जी को इन नामों से जाना जाता है. ये भगवान के थाई नाम है. यहां बप्पा को एलीफेंट हेडड हिंदू गॉड कहा जाता है. यहां के लोगों में मान्यता है कि elephant god बुद्धि, सफलता और बाधाओं का निवारण करने वाले देवता है. हालांकि, गणेश जी के थाईलैंड और उसकी राजधानी बैंगकॉक में कई मंदिर मौजूद है लेकिन इस मंदिर की खासियत बहुत अलग है. यहां भी इस दौरान गणेश चतुर्थी का उत्सव जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Bhadrapad Second Pradosh Vrat 2026: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

क्या है इस मंदिर की खासियत?

बैंगकॉक के इस गणेश मंदिर में गणेश जी की पूजा प्राचीन हिंदू रीति-रिवाजों के साथ थोड़ी थाई पद्धिती के अनुसार की जाती है. दोनों के मिश्रण से ही मंदिर की खासियत कई गुना बढ़ जाती है. यहां एक खास अनुष्ठान होता है, जिसे गुणक कहते हैं.  इसके तहत स्थानीय मान्यता है कि यदि फ्रा फिकानेट मंदिर में मांगी गई मनोकामना पूरी हो जाती है, तो आपको ज्यादा भेंट लेकर लौटना होगा. भक्त यहां अक्सर 3 प्याले भेंट करके शुरुआत करते हैं, जो धीरे-धीरे बढ़कर 6, 12 या यहां तक कि 200 चाय के प्याले तक हो जाता है. इस मंदिर में ढेर सारे बोबा ड्रिंक्स रखे होते हैं. मंदिरों में भक्तों के लिए विभिन्न स्थानीय बोबा ब्रांड्स की ड्रिंक्स होती है, ताकि उनमें से चुनाव किया जा सके. 

वायरल 'बोबा टी' है न्यू एज भोग

हालांकि, ये एक लोकप्रिय मान्यता है लेकिन इस मंदिर में बोबा टी का प्रसाद एक आधुनिक युग का भोग माना जाता है. खासतौर पर बैंकॉक के शॉपिंग मॉल के बाहर भी एक गणेश मंदिर है, जहां पर लोग बोबा टी अर्पित करते हैं. बोबा टी एक स्वीट मिल्की ड्रिंक है. इस चाय में अलग-अलग फ्लेवर्स होते हैं और साथ में मोतियों जैसी मोटी गोलियां होती हैं. ये गोलियां टैपिओका यानी साबुदाने की मदद से बनाया जाता है.

पारंपरिक थालियों में क्या परोसा जाता है?

इस मंदिर में गणेश जी को पारंपरिक थाली का भी भोग लगाया जाता है. इस थाली में भारतीय व्यंजनों के साथ अन्य चीजों का भी प्रसाद चढ़ाया जाता है. गणेश मंदिर में साबुत कच्चा नारियल परोसा जाता है, जिसमें स्ट्रॉ डालकर दिया जाता है. इस फल को मिठास और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है. क्योंकि यहां गणेश मंदिर में उन्हें हाथी का रूप कहा जाता है. इसलिए, उन्हें आम, केले और गन्ने का भोग लगाया जाता है. दरअसल, ये हाथी का प्राकृतिक आहार होता है. इसके अलावा, उन्हें गेंदे के फूलों की माला चढ़ाई जाती है. इस माला को सौभाग्य और गौरव का प्रतीक कहा जाता है.  

थाई कैंडीज और मिठाइयों का भोग

यहां इस गणेश मंदिर में पारंपरिक भारतीय मोदक और लड्डू भी चढ़ाएं जाते हैं. इसके साथ ही रंग-बिरंगी थाई कैंडीज और थाईलैंड की मिठाइयों का भी प्रसाद लगाया जाता है. भक्त भगवान के पास अपनी प्रिय और आनंददायक वस्तुएं अर्पित करते हैं, यह मानते हुए कि भगवान भेंट की आनंदमय भावना की सराहना करते हैं.

ये भी पढ़ें- Parivartini Ekadashi 2026: 21 या 22 सितंबर, कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें सही तारीख व पारण का दिन

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN: कब और कहां होगा भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक T20I मैच, कैसे देखें LIVE?

India vs Japan LIVE: जापान की क्रिकेट टीम ऐतिहासिक टी-20 मुकाबले में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन भारत का सामना करेगी तो यही उम्मीद होगी कि इस मैच का असर बेसबॉल के दीवाने इस देश में मैदान से बाहर तक नजर आए. भारत मौजूदा विश्व चैंपियन है और जापान 41वीं रैंकिंग पर है लिहाजा यह बेमेल सा ही मुकाबला है, जिसे आईची नागोया में एशियन गेम्स के बीच आयोजित किया जा रहा है. Mon, 21 Sep 2026 14:48:27 +0530

  Videos
See all

Maulana Rashidi Controversy: मौलाना साजिद रशीदी ने योगीके समर्थन में क्या क्या कहा? #cmyogi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:43:36+00:00

CM Yogi On Opposition Attack | मेरठ में CM योगी का बड़ा हमला, विपक्ष पर साधा निशाना | BJP | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers