Responsive Scrollable Menu

EMI बाउंस का असर: क्रेडिट स्कोर से पेनाल्टी तक कितना होता है नुकसान?

EMI Bounce: जब तय EMI का पेमेंट नहीं हो पाता, तो कर्ज लेने वाले को बाउंस चार्ज के साथ-साथ और भी खर्चे झेलने पड़ सकते हैं। हालांकि यह हर लेंडर और लोन के टाइप के हिसाब से अलग होता है।

Continue reading on the app

Canada Plane Crash: कनाडा में ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश, दो भारतीय छात्रों की मौत

कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र कमर्शियल पायलट और एविएशन ट्रेनिंग के तहत उड़ान का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया।

घटना की पुष्टि कनाडा के वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने की है। हादसे की जानकारी सामने आने के बाद दूतावास ने दोनों छात्रों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी के रहने वाले थे दोनों छात्र
हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय छात्रों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरन तिरुग्नानसंबंधम के रूप में हुई है। वैंकूवर स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दोनों छात्रों की मौत पर दुख जताया। दूतावास ने कहा कि दोनों की मौत कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में हुई।

परिवारों को दूतावास देगा हरसंभव मदद
भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि इस मुश्किल समय में उसकी संवेदनाएं दोनों छात्रों के परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं। दूतावास ने परिवारों को वाणिज्य दूतावास से जुड़ी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

दूतावास के मुताबिक, दोनों छात्रों के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में भी परिवारों की मदद की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि वे लगातार स्थानीय प्रशासन और पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं।

हादसे के कारणों की जांच जारी
फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। हादसे की खबर के बाद दोनों छात्रों के परिवारों में शोक का माहौल है। दूतावास की ओर से परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN: कब और कहां होगा भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक T20I मैच, कैसे देखें LIVE?

India vs Japan LIVE: जापान की क्रिकेट टीम ऐतिहासिक टी-20 मुकाबले में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन भारत का सामना करेगी तो यही उम्मीद होगी कि इस मैच का असर बेसबॉल के दीवाने इस देश में मैदान से बाहर तक नजर आए. भारत मौजूदा विश्व चैंपियन है और जापान 41वीं रैंकिंग पर है लिहाजा यह बेमेल सा ही मुकाबला है, जिसे आईची नागोया में एशियन गेम्स के बीच आयोजित किया जा रहा है. Mon, 21 Sep 2026 14:48:27 +0530

  Videos
See all

Maulana Rashidi Controversy: मौलाना साजिद रशीदी ने योगीके समर्थन में क्या क्या कहा? #cmyogi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:43:36+00:00

CM Yogi On Opposition Attack | मेरठ में CM योगी का बड़ा हमला, विपक्ष पर साधा निशाना | BJP | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers