Responsive Scrollable Menu

राज ठाकरे के खिलाफ रील बनाने वाले को कालिख पोती:माफी मंगवाई, सिर पर चप्पल रखी; पुणे का मामला

महाराष्ट्र के पुणे में राज ठाकरे पर टिप्पणी वाली रील के मामले में MNS कार्यकर्ताओं ने इन्फ्लुएंसर महेश मोटे से माफ मंगवाई। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने उनका चेहरा काली स्याही से पोता और राज ठाकरे की तस्वीर के सामने दंडवत करवाया। उनके सिर पर चप्पल रखकर उठक-बैठक भी कराई गईं। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वे हाथ जोड़कर राज ठाकरे, MNS और पार्टी पदाधिकारियों से बिना शर्त माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे रोते हुए आगे ऐसी गलती नहीं करने और उन्हें परेशान नहीं करने की अपील करते हैं। पूरी घटना 3 तस्वीरों में देखें… करीब 15 दिन पहले पोस्ट की थी रील MNS के हडपसर विधानसभा क्षेत्र के उपविभाग अध्यक्ष शुभम जगदाले ने दावा किया कि महेश मोटे ने करीब 15 दिन पहले एक वीडियो में MNS प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता नाराज थे। जगदाले के मुताबिक, मोटे पिछले करीब 15-20 दिनों से केरल में थे। उनके पुणे लौटने और कात्रज इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद MNS कार्यकर्ता वहां पहुंचे। उन्होंने मोटे को कात्रज के एक पार्क से पकड़ा और MNS के जनसंपर्क कार्यालय ले गए। MNS नेता ने कहा- ‘महाप्रसाद दिया’ शुभम जगदाले ने घटना के बारे में बताते हुए ‘महाप्रसाद’ शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने दावा किया कि MNS के अपने तरीके से मोटे को जवाब दिया गया। जगदाले ने इसे ‘MNS स्टाइल’ बताते हुए कहा कि राज ठाकरे के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने वालों के साथ इसी तरह व्यवहार किया जाएगा। रिपोर्टों के मुताबिक, घटना के वीडियो और MNS नेता का बयान सामने आया है, लेकिन उपलब्ध रिपोर्टों में यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में पुलिस ने MNS कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है या कोई कार्रवाई की है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राज ठाकरे ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स गुजरात में होने पर आपत्ति जताई, परेश रावल बोले- ‘क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है गुजरात में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के आयोजन को लेकर हुए विवाद के बीच एक्टर परेश रावल ने इस फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि गुजरात भारत का ही हिस्सा है और देश के हर राज्य में ऐसे बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम होने चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

IIT बॉम्बे छात्रों की 18 मांगों पर डायरेक्टर की सहमति:डॉक्यूमेंट साइन किए, इसमें साहिल सुसाइड केस के आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई की शर्त

IIT बॉम्बे में बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के तीसरे दिन रविवार को प्रदर्शनकारी छात्रों और संस्थान प्रशासन के बीच करीब 3 घंटे बैठक हुई। इसके बाद डायरेक्टर प्रो. शिरीष केदारे ने छात्रों की 18 मांगों वाले डॉक्यूमेंट पर साइन किए। छात्रों ने साहिल की मौत की स्वतंत्र जांच, संस्थान की जवाबदेही और स्टूडेंट वेलफेयर से जुड़ी व्यवस्थाओं में बदलाव की मांग रखी थी। इनमें जांच समिति बनाने, छात्रों को जांच प्रक्रिया में शामिल करने और जांच से जुड़ी रिपोर्ट तय समयसीमा में सार्वजनिक करने की बातें शामिल हैं। 18 मांगों में प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला पर कार्रवाई की मांग भी शामिल है। दूल्ला वही प्रोफेसर हैं, जिन्होंने सुसाइड वाले दिन एग्जाम हॉल में साहिल को फोन के साथ पकड़ा था। साहिल के माता-पिता ने प्रोफेसर पर FIR दर्ज कराई है। ओपन हाउस और सार्वजनिक माफी की मांग छात्रों ने IIT बॉम्बे से सार्वजनिक माफी की भी मांग की है। उनका आरोप है कि संस्थान की एक पुरानी लिंक्डइन पोस्ट में साहिल के बारे में अधूरी और स्पष्ट जानकारी देकर उसकी छवि खराब की गई। इसके अलावा डायरेक्टर, डीन SA, डीन AP और साहिल के डिपार्टमेंट हेड के साथ ओपन हाउस आयोजित करने की मांग की गई है। छात्रों ने इसमें घटना से जुड़े सवाल सीधे रखने का मौका देने की बात कही है। मांगें पूरी नहीं हुईं तो इस्तीफे की शर्त डॉक्यूमेंट में मांगों के लागू होने की स्थिति पर हर हफ्ते अपडेट देने की बात कही गई है। छात्रों ने कहा है कि तय मांगें एक महीने के भीतर पूरे नहीं होने पर डायरेक्टर, डीन AP और डीन SA को इस्तीफा देना चाहिए। इसके अलावा इस साल IIT बॉम्बे में जान गंवाने वाले चारों छात्रों के परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग भी रखी गई है। छात्रों ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उचित और जल्द आर्थिक सहायता देने की बात कही है। IIT बॉम्बे के फैकल्टी आरोपी प्रोफेसर के समर्थन में आए वहीं, IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने दूल्ला के समर्थन में बयान जारी किया। ANI के मुताबिक, फोरम ने कहा कि प्रोफेसर संस्थान की सीनेट से मंजूर अकादमिक नीतियों के तहत अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। फोरम के अनुसार, 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान दूल्ला ने एक छात्र को बिना अनुमति स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हुए देखा था। फोरम ने इसे अकादमिक नियमों का उल्लंघन बताया और कहा कि प्रोफेसर ने तय प्रक्रिया के तहत इसकी जानकारी संस्थान को दी थी। साहिल की मौत से पहले क्या हुआ था साहिल एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग का सेकेंड ईयर बीटेक छात्र था। 18 सितंबर को मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान उसे मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। IIT बॉम्बे के मुताबिक, उसने परीक्षा का प्रश्नपत्र ChatGPT पर अपलोड कर जवाब लेने की कोशिश की थी। संस्थान ने कहा था कि साहिल के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी। इंस्ट्रक्टर और विभागाध्यक्ष ने उससे बात कर काउंसलिंग की थी और उसे भरोसा दिलाया था कि घटना का उसके अकादमिक करियर पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद वह हॉस्टल लौट गया, जहां बाद में उसका शव फंडे से लटका मिला। परिवार का दावा- साहिल के साथ जातिगत भेदभाव हुआ साहिल के माता-पिता ने प्रोफेसर दूल्ला समेत अन्य लोगों पर संस्थागत उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। PTI के मुताबिक, क्राइम ब्रांच आरोपी प्रोफेसर और अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुला सकती है। आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 20 साल में 160 IIT छात्रों ने आत्महत्या की साहिल की मौत से IIT में छात्रों की आत्महत्याओं पर बहस फिर तेज हो गई है। ग्लोबल आईआईटी एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप के मुताबिक, पिछले 20 साल में 160 IIT छात्रों ने आत्महत्या की है, जिनमें 43% मामले पिछले 5 साल में सामने आए। 2025 में सबसे ज्यादा 16 मामले दर्ज हुए, जबकि 2026 में सितंबर तक 9 आत्महत्याएं सामने आईं। सर्वे में IIT के हर 10 में 6 से ज्यादा छात्रों ने अकादमिक तनाव को सुसाइड का सबसे बड़ा दबाव माना। इसका हिस्सा 61% है, अन्य 4 कारण मिलाकर 39% ही हैं। एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप के मुताबिक बड़ी संख्या में मामले परीक्षाओं के आसपास सामने आते हैं। सरकार की सिफारिश- 1 हजार छात्रों पर 1 काउंसलर शिक्षा मंत्रालय ने 2024 में 1,000 छात्रों पर 1 काउंसलर का लक्ष्य रखा था, लेकिन IIT खड़गपुर में प्रति काउंसलर करीब 1,500, दिल्ली में 1,214 और कानपुर में 1,058 छात्र थे। छात्रों के प्रदर्शन के बीच मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टाली गईं साहित की मौत के बाद 400 से ज्यादा छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में डायरेक्टर प्रो. शिरीष केदारे ने छात्रों से मुलाकात की। छात्रों के विरोध के बीच मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी गई हैं। संस्थान ने छात्र की मौत पर गहरा दुख जताया है और मामले की जांच की जा रही है। IIT बॉम्बे में स्टूडेंट वेलनेस सेंटर मौजूद IIT बॉम्बे में छात्रों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए स्टूडेंट वेलनेस सेंटर (SWC) मौजूद है। यहां छात्र पर्सनल काउंसलिंग और तनाव से निपटने में मदद ले सकते हैं। इसके लिए wellness@iitb.ac.in पर ईमेल या 022-2576-9070 पर फोन करके समय लिया जा सकता है। अगर कोई छात्र बात-बात पर चिड़चिड़ा हो रहा है, पढ़ाई छोड़ रहा है, खुद को कमरे में बंद रखता है, कम खाता-सोता है या हमेशा निराशा भरी बातें करता है, तो यह भारी मानसिक तनाव की निशानी है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… IIT दिल्ली स्टूडेंट के सुसाइड पर बवाल:कमरा न मिलने से परेशान था, प्रोजेक्ट भी रूके, छात्रों ने किया कक्षा का बहिष्कार, गेट के बाहर प्रदर्शन बेगूसराय के ऋषिकेश कुमार ने 22 अगस्त को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के कैंपस में सुसाइड कर लिया। उसने IIT दिल्ली के लेक्चरर हाल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

'गेंदबाजी के तेंदुलकर' पर आया धोनी का दिल, जानिए कैसे जहीर खान को बना दिया सीएसके का नया 'बॉस'

How Dhoni big role in Zaheer Khan CSK Head Coach: 18 साल के लंबे जुड़ाव के बाद स्टीफन फ्लेमिंग के अलग होने पर चेन्नई सुपर किंग्स ने जहीर खान को 2027 सीजन के लिए नया हेड कोच नियुक्त किया है. एमएस धोनी के सुझाव पर हुआ यह चयन सीएसके के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने और 2023 के बाद से प्लेऑफ में न पहुंच पाने के सिलसिले को तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. अब धोनी और जहीर की जुगलबंदी पांच बार की चैंपियन टीम को दोबारा स्वर्णिम दौर में वापस लाने के लिए तैयार है. Tue, 22 Sep 2026 06:59:27 +0530

  Videos
See all

IIT Bombay Student Death: छात्र के जान के मामले में बवाल, आमने सामने प्रोफेसर और छात्र |Sahil Wakode #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T02:36:28+00:00

News18 DEFCON: दुनिया का नेतृत्व करने के लिए भारत है तैयार | #TheChanakyaDialogues #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T02:32:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers